Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

शिवसेना द्वारा विशाल भण्डारे का आयोजन

मुजफ्फरनगर। शिवसेना द्वारा आज श्रावण माह के द्वितीय सोमवार के शुभ अवसर पर विशाल भण्डारे का आयोजन शहर की हृदय स्थल शिव चौक स्थित हनुमान मंदिर पर किया गया।

जिला प्रमुख बिट्टू सिखेड़ा जी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि शिवसेना द्वारा गत कई वर्षों से शिवसेना द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन किया जाता रहा है जो कि विगत दो वर्षों से करोना महामारी के चलते प्रशासन द्वारा कांवड़ यात्रा को स्थगित करने के कारण बंद है

उसी परंपरा को अपनाते हुए जिला कार्यकारिणी बैठक में सर्वसम्मति से इस बार एकदिवसीय विशाल भण्डारे का आयोजन करने का फैसला लिया गया ।

भंडारे में मुख्य रूप से जिला प्रमुख बिट्टू सिखेड़ा,राजीव गर्ग, राजकुमार डहारिया,जल सिंह वर्मा, भूपेश त्यागी, राहुल पांडे, सतीश वर्मा,सौरभ राजपूत, नवीन कश्यप, अशोक गुप्ता,विशाल डहारिया,कपिल, कालूराम सैनी, सुनील सैनी, राधेश्याम कश्यप, संदीप ठाकुर, पंकज, मनीष कुमार,अवि,लोकेश सैनी आदि उपस्थित रहे

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × two =