खबरें अब तक...

समाचार

आवारा पशुओं द्वारा किसानों के खेतों में नुकसान करने पर गुस्साए किसानों ने आवारा पशुओं को गांव के सरकारी स्कूल में किया बंद
स्कूली बच्चों को बराबर के स्कूल में भेजा पढ़ने को1 9 | 3 8 |
मुज़फ्फरनगर। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा गौं वंश के लिए गौं शाला की व्यवस्था की खुली पोल जनपद मुज़फ्फरनगर में खुले में घूम रहे है आवारा पशु फसलों को पहुंचा रहे है नुकसान, किसान हो रहे परेशान आवारा गौं वंश द्वारा खेतो में भारी नुकसान करने से परेशान किसानों ने गौं वंश को गांव के सरकारी स्कूल में किया बन्द ।। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार ने सूबे में आवारा पशुओं के लिए हर जिले में पशु गौशाला खोलने के आदेश दिए थे ताकि इन गौशालाओं में आवारा घूमने वाले पशुओं की देख रेख हो सके यही नही इन सब के ख्याल के लिए अलग से कई योजनाएं भी निकाली थीं और कई प्रदार्थों पर टैक्स भी लगाया था ताकि उन सब के पैसों से गौशालाओं में रहने वाले पशुओं की देख रेख के साथ ही उनकी समुचित व्यवस्था भी हो सके और प्रदेश में कहीं भी आवारा पशु इधर उधर न फिरें। जनपद मु नगर में भी इसका असर कुछ दिन दिखाई दिया मगर कुछ दिन बीतने के बाद वहीं पुराने ढ़र्रे पर व्यवस्था चल पड़ी है । आजकल आवारा पशु या तो सड़कों में फैले कूड़े के ढेरों पर मंडराते नजर आ जायेंगे या फिर ग्रामीण अंचलों में किसानो की फसले खराब कर2 8 |

ते नजर आ जाएंगे। शहर का कोई अधिकांश इलाका ऐसा नही बचा होगा जहां आवारा पशु नजर नही आ सकत जहां भी देखो और जिधर भी देखों आवारा पशु आपको नजर आ ही जायेंगे जिनकी कोई व्यवस्था जिला प्रशासन की तरफ से होती दिखाई नही दे रही है । ताजा मामला जनपद मु नगर के थाना नई मंडी क्षेत्र के गांव कूकड़ा का है जहां दिन निकलते ही ग्रामीणों ने अपने खेतों से दर्जनों से भी अधिक आवारा पशुओ को खदेडते हुए गांव के प्राथमिक विद्यालय में लाकर बन्द कर दिया । वहीं स्कूल में पढ़ने आये स्कूली बच्चों को ग्रामीणों ने पास के ही सरकारी स्कूल में पढ़ने के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा की जब योगी जी के सख्त आदेश है की आवारा पशु इधर उधर नही घूमने चाहिएं तो फिर आखिर ये पशु ग्रामीण अंचलों में कहाँ से आ रहे है । ग्रामीणों ने बताया की पूरी- पूरी रात किसानो के खेतों में ये पशु घुसकर भारी नुकसान कर रहे है जिससे आजिज आकर आज ग्रामीणों ने एकत्रित होकर इन्हें लेकर गांव के प्राथमिक विद्यालय में बन्द कर दिया है। और यहां पानी और चारे की व्यवस्था भी कर दी है ग्रामीणों ने जिलाधिकारी अजय शंकर पांडे से मांग करते हुए कहा की जिलाधिकारी महोदय शहर भर में घूम रहे आवारा पशुओं के बारे में भी कुछ सोचें।

शिविर में योग क्रियाएं करायी4 3 |
मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान के निशुलक योग साधना केंद्र ग्रीन लैंड माडर्न जू० हाई स्कूल मुजफफर नगर में चल रहे ५ दिवसीय निःशुल्क तनाव व अवसाद रोग निवारण शिविर बोलते हुए योगाचार्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य ने कहा कि तनाव के भयावह स्वरूप से बचने के लिए शारीरिक,मानसिक व बौद्धिक स्तरों को स्वस्थ एवं समर्थ बनाना होगा। ऐसे कई प्रेरक,सफल एवं सार्थक उपाय है जिन्हें जीवन शैली का अंग बनाकर मानसिक तनाव को दूर किया जा सकता है।जैसे मनुष्य को अपनी सामर्थ्य के अनुरूप ही कार्यों को हाथ में लेना चाहिए।समय की सम्पदा का उपयोग सोच समझ कर करना चाहिए। सुमधुर संगीत को जीवन शैली में स्थान देना चाहिए। कार्यों की सूची बनाकर प्राथमिकता के आधार पर व्यवस्थित ढंग से करना चाहिए।जीवन शैली में मौन एवं प्रार्थना के समावेश से मन नितांत तनाव मुक्त एवं शान्त हो जाता है। उन्होंने तनाव कम करने में आसन की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वास्थ्य की दृष्टि से आसनो का यौगिक चिकित्सा में प्रमुख स्थान है।यदि रोग के अनुरूप आसनो का चुनाव करके सम्यक प्रयोग किया जाए तो योगानुसंधान में उचित सफलता मिलती हैं।आसनो के अभ्यास से शरीर में रक्त का संचार तीव्र गति से होता है और शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य सन्तुलित होते हैं।आसनो का अभ्यास पाचन तंत्र को सबल और पाचन क्रिया को सन्तुलित एवं नियन्त्रित करता है।नाडी सूत्रों तथा मस्तिष्क से पूरे शरीर का संचालन होता है।इन दोनों को गतिशील बनाये रखने के लिए प्रतिदिन आसनो का अभ्यास करना आवश्यक है।इस अवसर पर जिला प्रधान पवन सिंह बालियान,केंद्र प्रमुख राजसिह पुण्डीर ,अर्चना सिंह,आचार्य सुमन,यज्ञदत्त आर्य ,बेबी सैनी अंकुर मान आदि ने योग साधना कराई।नगर के विभिन्न मौहल्लो से शिविर में सैकड़ों लोग भाग लेते रहे है।

मुजफ्फरनगर में गुस्साए किसानो ने गन्ना तोल केंद्र बन्द होने पर पानीपत खटीमा मार्ग किया जाम!
आलाधिकारियों ने बामुश्किल किसानो को समझा बुझाकर किया शांत गन्ना तोल केंद्र खुलवाने का दिया आश्वासन।।5 6 |
मुज़फ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के पानीपत खटीमा राष्ट्रीय राज मार्ग पर आज गांव पीनना में किसानों ने शुगर मिल के तौल केन्द्र बन्द होने के विरोध में पानीपत खटीमा मार्ग पर ट्रैक्टर ट्रालियां खड़ी कर जाम लगा दिया जिसके चलते हाइवे पर दोनों और वाहनों की लम्बी-लम्बी कतारें लग गई किसानों का कहना है कि अभी किसानों का गन्ना खेतों में खड़ा है और जब तक किसान का पूरा गन्ना शुगर मिल में नहीं चला जाएगा तब तक किसी भी कीमत पर गन्ना सेंटर बंद नहीं होने दिया जाएगा। बता दें जनपद मुजफ्फरनगर गन्ना बाहुल्य जिला है जिसमें किसानों की सबसे बड़ी समस्या गन्ना ही बनता नजर आ रहा है पश्चिम उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दौरान भले ही मुख्यमंत्री ,प्रधानमंत्री द्वारा घोषणा की गई हो कि जब तक किसान का एक एक गन्ना शुगर मिल में नहीं चला जाएगा तब तक शुगर मिल बंद नहीं होंगे। मगर शुगर मिल मालिक है कि सरकार के किसी भी आदेश को नहीं मानते जिसके चलते शुगर मिल ने अपने जहाँ तहाँ खुले तोल सेंटर बंद करने शुरू कर दिए है इसका जीता जागता उदाहरण धरने पर बैठे यह किसान है जो तितावी शुगर मिल क्षेत्र में शुगर मिल द्वारा तोल सेंटर बन्द हो जाने के कारण काफी नाराज दिखे।आज सवेरे किसानों ने गांव पिन्ना में जाम लगा कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया ये कदम किसानों ने मिल प्रबन्धन की हटधर्मिता के विरोध में में उठाया जिसमे किसानों ने पीनना में सड़क पर गन्नें से भरी ट्रैक्टर ट्रालियां खड़ी कर जाम लगा दिया। किसानों की हंगामें की सुचना पाकर भाकियू के युवा मण्डल अध्यक्ष धीरज लाटियान, राजू पीनना, दीपक बालियान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बिल्लू, अरूण, वीरपाल, देविन्द्र, अमित तथा अमर जीत आदि भाकियू से जुड़ें कार्यकर्ता भी मौंके पर पहुंचे। धीरज लाटियान ने चेतावनी दीं कि जब तक किसानों की समस्या का समाधान नहीं होगा जाम जारी रहेगा। लाटियान ने यह भी कहा कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नही निकलता तो दर्जनों ट्रैक्टर ट्रालियों में किसान गन्ना भरकर डीएम कार्यालय पर भी लें जायेंगे। उधर सुचना मिलते ही जिला प्रशासनिक आलाधिकारी भी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और गुस्साए किसानों को समझा-बुझाकर शांत किया। यहां पहुंचे अधिकारियों ने गुस्साए किसानों को आश्वासन देकर शांत किया और बमुश्किल जाम खुलवाया किसानों ने जाम खोलते हुए कहा कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो किसान गन्नों से भरी ट्राली जिलाधिकारी कार्यालय पर ले कर जाएंगे।।

चाकू से हमला कर किया घायल6 7 |
मुज़फ्फरनगर/चरथावल । बीती देर शाम एक युवक क्षेत्र में ही एक दूकानदार से फ्रिज में रखने वाली बोतल लेने गया था लेकिन किसी बात पर हुए दूकानदार और युवक में हुई कहा सुनी के चलते दुकानदार ने युवक पर चाकू से वार कर किया गम्भीर घायल और मोके से फरार हो गया, आस पास के ग्रामीणों ने इस मामले की सूचना थाना चरथावल पुलिस के साथ ही घायल युवक के परिजनों को भी दे दी सूचना मिलते ही घायल के परिजन तुरन्त मोके पर पहुंचे लेकिन स्थानीय पुलिस मोके पर नही पहुंची परिजनों ने घायल युवक को इलाज के लिए चरथावल सी एच सी दिखाया जहां से डॉक्टरों ने घायल को मु नगर जिला अस्पताल भेजा जिला अस्पताल में भी डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए किया मेरठ रेफर। थाना चरथावल क्षेत्र के गाँव कुटेसरा का मामला।

बच्ची संग लगाई महिला ने नहर मे छलांग, बच्ची की मौत7 6 |
पुरकाजी। महिला ने पांच साल की मासूम बच्ची के साथ पुल से नहर मे छलांग लगा दी। इस हादसे से आसपास के खेतो मे काम कर रहे तथा नगर मे नहा रहे ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया और देखते ही देखते सैकडो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
जानकारी के अनुसार पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव धमात गंगनहर पुल से आज दोपहर एक महिला ने पांच साल की बच्ची के साथ छलांग लगा दी। इस नजारे को देख नहर मे नहा रहे तथा अपने पशुओ को नहला रहे ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया। वहीं दूसरी और आसपास के खेतो मे काम कर रहे कुछ अन्य ग्रामीण भी मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो की सूचना पर कुछ ही देर मे स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणो की मदद से नहर मे डूबी बच्ची के शव को नहर से बाहर निकलवाया तथा वहां मौजूद भीड की मदद से मृतका की पहचान कराने का प्रयास किया। लेकिन बच्ची की पहचान नही सकी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस व ग्रामीण नहर मे डूबी महिला को बाहर निकलवाने के प्रयास मे जुटे थे। पुलिस सूत्रो का कहना है कि बच्ची के शव की शिनाख्त कराने के प्रयास जारी हैं। यह हादसा आज ग्रामीणो के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

द. एस. डी. पब्लिक विद्यालय में मातृ-दिवस का आयोजन
मुजफ्फरनगर। प्रति वर्ष मई माह के द्वितीय रविवार को आने वाले मातृ दिवस का आयोजन आज द. एस. डी. पब्लिक विद्यालय में अतिमनोरमता से किया गया। इस उपलक्ष में बच्चों ने माँ के प्रति आभार प्रकट करने वाले दैनिक विचार प्रस्तुत किये। भावुकता की सीमा का अगाध समुद्र उस समय बह निकला जब एक बच्चे ने कहा – ’यूँ ही नहीं गूँजती किलकारियाँ किसी के आँगन में, जान हथेली पर रखनी पड़ती है माँ होने में’। बच्चों द्वारा प्रस्तुत समूह गान- ’लुका छुपी बहुत हुई ..’ – ने तो जैसे वातावरण को पूर्णतया लयपूर्ण ही बना दिया। मर्मस्पर्शी नृत्य कार्यक्रम – ’सुन मेरे खुदा … मेरी माँ का रखना ख्याल’ – से तो जैसे सभी की नज़र हटाये नहीं हट रही थी। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम माहना जी ने बच्चों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस संसार में केवल माँ ही बिना शर्त प्रेम का सशक्त उदाहरण है। एक माँ के लिए अपना बच्चा ही सबसे सुन्दर होता है। उसके जीवन की एक ही सर्वोपरि इच्छा होती है कि उसका बच्चा एक अच्छे इंसान के रूप में आगे बढ़े। ईश्वर सभी जगह नहीं हो सकता, इसलिए उन्होंने माँ की संरचना की। ईश्वर का ही दूसरा स्वरूप माँ है। अतः प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से घर जाकर अपनी माँ को गले लगाकर धन्यवाद करना चाहिए। कार्यक्रम मनोरंजक होने के साथ-साथ हृदयस्पर्शी भी रहा।

विज्ञान प्रर्दशनी का आयोजन9 4 |
मुजफ्फरनगर। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के पॉलीटैक्निक संकाय द्वारा टैक्नोवेशन-२०१९ विज्ञान प्रर्दशनी का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलिजेज के सचिव संकल्प कुलश्रेष्ठ के करकमलो द्वारा दीप प्रज्जवल कर किया गया। इस प्रर्दशनी मे पॉलिटैक्निक विभाग के प्रत्येक वर्ष के विद्यार्थियों ने बढ़चढकर भागीदारी की तथा अपनी तकनीकी योग्यता का प्रर्दशन किया। इस विज्ञान प्रर्दशनी मे सभी वर्ष के छात्र/छात्राओं ने अनेकों वर्किग तथा नोन-वर्किग टैक्निकल मॉडल को प्रर्दशित किया।
जहॉ एक ओर मैकेनिकल तृतीय वर्ष के छात्रां मल्टीटास्किंग मशीन, रिजेन्रेटिव ब्रेकिंग सिस्टम, पैडल पॉवर बैंच ग्रान्डर, वायुवीय ब्रेकिग यन्त्र, स्वचालित टेऊन सिंगनल, वायुवीय शक्ति जेनरेटर आदि के मॉडल प्रदर्शित करें वंही सिविल विभाग द्वारा स्विंग ब्रीज, हाइड्रोलिक टेऊफिक रेडयूस सिस्टम, ऑवर ब्रिज आदि के मॉडल प्रस्तुत किये। इसी श्रेणी में प्रथम वर्ष के छात्र/छात्रों ने सॉलिनायड इंजन, मोटर मैकेनिजम, विद्युत बेल्ट, विड मिल, मिनी विद्युत टेऊन के मॉडल प्रस्तुत करें। इसी श्रेणी में मैकेनिकल द्वितीय वर्ष के छात्र मुकुल बालियान द्वारा बनाया गया रिमोट केन्ट्रोल जे०सी०बी० मशीन तथा हिमांशु गर्ग द्वारा बनाया गया वॉकिंग रोबोट आकर्षण का केन्द्र रहे। इलेक्ट्रिकल विभाग द्वारा ऑटोमैटिक फेन, वॉटर टैक अलार्म, इन्वरटर सर्किट आदि मॉडल प्रदर्शित करके विज्ञान प्रदर्शनी को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संकल्प कुलश्रेष्ठ ने विद्यार्थियों के कार्य की बहुत सराहना करते हुए कहा कि अपने विद्यालय के विद्यार्थियों की टैक्निकल फील्ड में इतनी रूची तथा इनके द्वारा तैयार मॉडलों को देखकर उन्हे हर्ष एवं गर्व की अनुभूति हो रहीं है। उन्होनें विद्यार्थियों को अनावश्यक रूप से मोबाईल का प्रयोग न करने की सलाह देते हुए कहा कि आज का विद्यार्थी अपना अत्याधिक समय मोबाईल में व्यस्त रहकर व्यतीत करते है जबकि मोबाईल का अत्याधिक प्रयोग उनके शारीरिक विकास के साथ-साथ उनके मानसिक विकास को भी बाधित करता है। कार्यक्रम में श्रीराम ग्रुप ऑफ इंजीनियरिंग के डीन एकेडमिक डा० सम्राट सिंह, पॉलिटैक्निक संकाय के प्रधानाचार्य डा० आर०के० सैनी, मैकेनिकल विभागाध्यक्ष आशीष कुमार, इलैक्ट्रिकल विभागाध्यक्ष रवि कुमार, सिविल विभागाध्यक्ष मौ० कासिफ बैग तथा साथ ही सभी अध्यापकगण उपस्थित रहे।

नील गाय के बच्चे की बचाई जान10 6 |
मोरना/मुज़फ्फरनग। गन्ने व गेंहू की फसल कट जाने से जंगल खाली प्रायः से हो गये हैं जिसके चलते गन्ने की फसल में आश्रय लेने वाले जंगली जानवर इधर उधर भटक रहे हैं शिकारी कुत्तों से जान बचाकर ये जानवर अक्सर आबादी की ओर रुख कर रहें शुकतीर्थ से कासमपुर तक मोरना भोकरहेड़ी मार्ग पर गैस गोदाम के पास तक भोकरहेड़ी लक्सर मार्ग पर व मोरना बिहारगढ़ मार्ग पर पिछले दो हफ़्तों से जंगली जानवरों की उपस्थिति देखी जा रही है जहां ये जंगली जानवर दो पहिया वाहनों के लिये भी खतरा बन रहे हैं वहीं स्वयं अपनी जान को बचाने के फिराक में ये मासूम जानवर भारी खतरों का शिकार हो रहे हैं मोरना -भोपा मार्ग पर शुगर मिल के पास भटक कर आये नील गाय की जान पूर्व प्रधान अथाई रविन्द्र उर्फ छोटा प्रधान ने ग्रामीणों के सहयोग से बचाई है पूर्व प्रधान ने मासूम जानवरो के प्रति दया भाव का परिचय देते हुवे दूसरों के लिये प्रेरणा का कार्य किया है इस पुण्य के कार्य मे ग्राम प्रधान के साथ विकास,सन्नी,अंकित,अनुज, प्रवीण, कुशलवीर आदि रहे।

मदर्स डे पर कार्यक्रमों का आयोजन
मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में मदर्स डे सेलिब्रेट किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राइमरी विंग के बच्चों ने मां को समर्पित अनेक सराहनीय और मनभावन कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए इस धरती पर भगवान के स्वरूप मां के अलग अलग रूप को प्रदर्शित करने का काम किया। नर्सरी व केजी कक्षाओं के बच्चों ने अपनी मंचीय प्रस्तुतियों के माध्यम से मां के समर्पण, त्याग और दुलार को अपने शब्दों में सुन्दरता के साथ सामने रखते हुए अपनी भावनाओं को भी साझा करने का काम किया। गीत, कविता और नृत्य प्रस्तुतियों ने बच्चों की प्रतिभा को भी अभिभावकों के सामने लाने में कार्यक्रम एक प्रशसनीय माध्यम बना।
एम.जी. पब्लिक स्कूल में मदर्स डे कार्यक्रम का आयोजन हर्ष व उल्लास से परिपूर्ण वातावरण के बीच मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती मधु गोयल (धर्मपत्नी सतीश चन्द गोयल जी, चेयरमैन, प्रबंध समिति), श्रीमती संजू सिंघल (धर्मपत्नी पुरुषोत्तम सिंघल जी, वाइस चेयरमैन, प्रबंध समिति), एवं श्रीमती नीता सिंघल (धर्मपत्नी श्री सुरेन्द्र कुमार सिन्धी जी, सचिव, प्रबंध समिति), का स्वागत विद्यालय निदेशक जी.बी. पाण्डेय जी एवं प्रिंसीपल श्रीमती मोनिका गर्ग ने किया। तत्पश्चात अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
मदर्स डे के अवसर पर कार्यक्रम में विद्यालय की ओर से बच्चों के माता पिता को भी आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में पहुंची माताओं को शिक्षिकाओं ने हैण्डमेड हार्ट बैच लगाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का प्रारम्भ यूकेजी के विद्यार्थियों के द्वारा मां के साथ जुड़े प्यार भरे सम्बंधों को प्रदर्शित करने के लिए प्रस्तुत की गयी जन्म-जन्म पर सुन्दर नृत्य प्रस्तुति से हुआ। कक्षा-१ के विद्यार्थियों के द्वारा मां पर कविता प्रस्तुत की गयी। इसके उपरांत यूकेजी के छात्र-छात्राओं ने प्यारी मां गीत प्रस्तुत किया। कक्षा-१ व कक्षा २ के विद्यार्थियों ने कविता और गीत प्रस्तुत करते हुए मां के प्रति अपना भावनात्मक संदेश देने का काम किया। एलकेजी के छात्र छात्राओं ने मेरी मां गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। तत्पश्चात कक्षा १ की छात्राओं ने मां के बच्चों के प्रति समर्पण और प्रेम भाव को डांस प्रस्तुति गअंगुली पकड़कर के माध्यम से पेश खूब प्रशंसा बटोरी। कक्षा-७ की छात्रा रिदम्भरा ने मेरी मां गीत पेश किया।
मुख्य अतिथि श्रीमती मधु गोयल जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि मां इस धरती पर भगवान का स्वरूप है। अपने बच्चों को छोटी छोटी खुशियां देने के लिए मां बड़े समझौते करने से पीछे नहीं हटती हैं। हम सभी को मां का हर समय आदर करना चाहिए। उनको प्यार और समर्पण देना चाहिए। मां बच्चों की प्रथम अध्यापिका होने के साथ एक मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत भी होती है। विद्यालय की प्रिंसीपल श्रीमती मोनिका गर्ग जी ने अपने संदेश में कहा कि साल में एक ही नहीं, बल्कि हर दिन मां का दिन होता है। मां के लिए हमारे मन में जन्म के पहले दिन से जीवन के अंतिम क्षण तक असीम प्रेम भावनाएं रहती हैं। हम अपने प्रयासों और समर्पण से इस प्रेम भावना को बढ़ा भी सकते हैं। सृष्टि की हर चीज भी हमारे जीवन में एक मां की तरह होती है। मां ने बच्चों के रूप में हमें जन्म दिया, सृष्टि से हमें हवा, पानी और जीवन के लिए आवश्यक अनेक चीजें प्राप्त होती हैं। सृष्टि भी हमें एक मां की भांति ही पोषित और पल्लवित करती है। इसलिए हमारा भी ये दायित्व बनता है कि हम जिस प्रकार अपने घर परिवार में अपनी माता का ध्यान रखते हैं, उसी प्रकार हमें इस सृष्टि से मिल रहे पर्यावरण, जल को संरक्षित करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका का योगदान करना चाहिए। हमें नदियों को प्रदूषण से बचाने के लिए आगे आना चाहिए, क्योंकि जल ही नहीं होगा तो इस सृष्टि में मानव जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकेगी। उन्होंने कक्षा-१२ व कक्षा-१० के परीक्षा परिणाम भी अभिभावकों के साथ साझा किये। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के फाइन आर्ट्स के विद्यार्थियों के द्वारा बनाई गई मनमोहक कलाकृतियां अतिथियों को उपहार स्वरूप भेंट किया गया।
कार्यक्रम की सुन्दर एंकरिंग कक्षा-५वीं की छात्रा विदूषी एवं राधिका ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राइमरी विंग की इंचार्ज श्रीमती कविता रावल, कोर्डिनेटर श्रीमती बबीता वर्मा सहित समस्त स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा।

बरामदगी की मांग को दिया धरना12 4 |
मुजफ्फरनगर। ब्राहमण समाज ने लापता चल रही महिला व उसकी तीन बेटियों की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर कचहरी मे सांकेतिक धरना दिया। आज कचहरी मे चल रहे धरने मे गांव पिनना के ग्रामीण व समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि थाना चरथावल के गांव बिरालसी निवासी पिंउत विष्णु दत्त शर्मा की पुत्री बालेश उर्फ गुडडी व उनकी तीन बेटियां कुमारी पूजा, कुमारी आरती व कुमारी गायत्री करीब 14 दिन पूर्व अचानक कहीं लापता हो गई। गुडडी के पिता विष्णुदत्त शर्मा ने इस मामले मे भौराकला थाने मे मुकदमा दर्ज करवाया था। बीते दिन ब्राहमण समाज के साथ सर्वसमाज के लोगो ने कचहरी स्थित डीएम कार्यालय के बाहर एकत्रित हो धरना प्रदर्शन करते हुए लापता चल रही मां बेटियों की सकुशल बरामगी की मांग को प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा था। तथा चार दिन मे बरामदगी ना होने पर रेल का चक्का जाम करने का ऐलान किया था। इसी संदर्भ मे आज ब्राहमण समाज के लोगो ने कचहरी मे एकत्रित हो सांकेतिक धरना दिया। धरने मे ब्राहमण सभा के सुबोध शर्मा, पंडित राजकिशोर शर्मा पिन्ना,आर.पी.शर्मा, विपिन शर्मा सहित ब्राहमण समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सूर्य की तपिश व लू के थपेड़ों से जीवन बेहाल
मुजफ्फरनगर। पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी पड़ रही है। सूर्य की तपिश और लू के थपेड़ों से जनजीवन बेहाल है। राहगीर परेशान हैं। बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा है।
पिछले एक सप्ताह से पारा चढ़ता जा रहा है। दोपहर में लू के थपेड़े राहगीरों व खेतों में काम करने वाले किसानों व मजदूरों को झुलसने को मजबूर कर रहे हैं। भीषण गर्मी के कारण भीड़भाड़ वाली सड़कों पर दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक सन्नाटा पसर जाता है। दुपहरी में इक्का-दुक्का ग्राहक ही बाजारों में देखने को मिलता है। बाइक, स्कूटर, साइकिल आदि दुपहिया वाहनों पर चलने वाले या पैदल चलने वाले हो दोपहर में चेहरों को झुलसने से बचाने के लिए मास्क पहनकर या चेहरे को कपड़े से ढककर तथा आंखों पर चश्मा लगाकर चल रहे हैं। इसके बाद भी गर्मी उनका पीछा नहीं छोड़ रही है। जरा सी लापरवाही में लोग बीमार हो रहे हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
पंखे भी नहीं कर रहे काम-बढ़ती गर्मी के चलते कूलर, पंखे और एसी भी लोगों को राहत नहीं दिला पा रहे हैं। ओवरलोड बढ़ने या लोकल कट होने से बीच-बीच में विद्युत कट होने लगे हैं। इससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − ten =