उत्तर प्रदेश

वीडियो वायरल : क्राइम ब्रांच पुलिसकर्मियों ने जिलाध्यक्ष के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया

चंदौली  जिले में पुलिस की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के मुताबित वायरल वीडियो चंदौली जिला मुख्यालय के गंगा रोड का है। 27 जुलाई को शिवसेना के जिला अध्यक्ष अजय पासवान अपने मित्रों के साथ प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वाराणसी जा रहे थे। तभी उन्हें रोकने के लिए क्राइम ब्रांच के 7 या 8 लोग सादे कपड़ें में आये और शिवसेना जिलाध्यक्ष अजय पासवान को घेर कर पिटाई करते हुए उनका शिखा भी उखाड़ने लगे।

यही नहीं पीड़ित जिलाध्यक्ष अजय पासवान ने आरोप लगाया है कि क्राइम ब्रांच के अमित सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने उनके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए कहा कि चुन्नी केवल ब्राम्हण,ठाकुरों के लिए बनी है। तुम क्यों रखे हो। इस तरह का बर्ताव करते हुए हम लोगों को थाने लाया गया और पिटाई भी की गई।

12:00 बजे रात्रि को थाने से मुझे छोड़ा गया। पुलिस के इस तानाशाही रवैया की शिकायत जिला अध्यक्ष अजय पासवान ने 30 जुलाई को पुलिस अधीक्षक से की गई थी। लेकिन एसपी के तरफ से दोषी पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है।

दबंग पुलिस कर्मियों की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल होते ही विभाग में खलबली मच गई। क्राइम ब्रांच की गुंडई के कई शिकायत मिलती रहती हैं। लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद अब शिकायत पुख्ता हो गई है। इस संबंध में शिवसेना जिलाध्यक्ष अजय पासवान ने गुंडई करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

Note: इस समाचार लेख की सामग्री स्रोतों, इंटरनेट और सोशल मीडिया से ली गई है। न्यूज पोर्टल टीम किसी भी घृणित/गलत सूचना के लिए जिम्मेदार नहीं है। हमें उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग पर पूरा भरोसा और सम्मान है। समाचार केवल जागरूकता का हिस्सा हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21681 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + 4 =