उत्तर प्रदेश

Chandauli News: सिर और गर्दन पर गोलियां चलाई,मेडिकल संचालक धीरज गुप्ता की मौके पर ही मौत

Chandauli News: सदर कोतवाली क्षेत्र में पिपरपतिया पुलिया के समीप देर रात अज्ञात बदमाशों ने मेडिकल स्टोर के मालिक को गोली मारकर फरार हो गए। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।मौके पर जुटे आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी।सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने शव को कब्जे में कर अंत्यपरीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज आगे की कार्यवाही में जुट गए।

बता दें कि चंदौली नगर के पुरानी बाजार वार्ड नं 6 निवासी धीरज गुप्ता उम्र 37 वर्ष हथियानी में मेडिकल की दुकान है। प्रत्येक दिन की तरह आज भी वह शाम को दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से घर वापस आ रहे थे कि रास्ते में पिपरपतिया गांव के समीप अज्ञात बदमाशों ने उनके सिर और गर्दन पर गोलियां चलाई।जिससे मेडिकल संचालक धीरज गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई है।इसके बाद बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए।

इस बीच मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई है। ग्रामीणों ने शव को रखकर नेशनल हाईवे 2 को जाम कर दिया है। परिजनों और व्यपारियो ने बदमाशों की गिरफ्तारी व पीड़ित परिवार को मुआवजा और पत्नी को नौकरी देने की मांग पर अड़ गए।आक्रोशित लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।हाईवे पर जाम के चलते दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर जिलाधिकारी ईशा दुहन और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गए और परिजनों को आश्वस्त किया कि जो भी सम्भव होगा मदद की जाएंगी।इसके बाद जाम खत्म हुआ।घटना के बाद पत्नी बेटे और परिवार के अन्य सदस्यों का रो रो कर बुरा हाल है।इस मामले में पुलिस ने क्राइम ब्रांच और सदर कोतवाली की टीम गठित कर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए रवाना कर दी गई।

वार्ड नं 6 निवासी वीरेन्द्र गुप्ता के दो पुत्र धीरज और अमित थे।जिसमें धीरज बड़े थे।पिता वीरेन्द्र गल्ले का व्यवसाय करते थे।वहीं धीरज की मेडिकल स्टोर की दुकान था।उनके दो पुत्र है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21288 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − six =