Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

चरथावल सीएचसी का सीएमओ महावीर सिंह फौजदार ने किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। चरथावल कस्बे में स्थित सीएचसी व कई पीएचसी का मुख्य चिकित्साधिकारी डा. महावीर सिंह फौजदार ने निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने कोरोना की जांच के साथ टीकाकरण की जानकारी ली।यहां स्वास्थ्य सेवाओं को परखा।कोविड टीकाकरण अभियान का निरीक्षण किया।इसके अलावा सीएचसी में हो रहे जलभराव का भी निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जलभराव जैसी समस्याएं देखने को मिली। तीन दिन पूर्व नामित सदस्य स्वास्थ्य विभाग सुभाष चौहान ने बिरालसी एवं दूधली सीएचसी के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की माँग की थी।सुभाष चौहान ने कुछ दिन पूर्व चरथावल पीएचसी के नवीनीकरण की माँग भी उठाई थी। दो दिन पूर्व सुभाष चौहान ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार से इस संबंध में टेलीफोनिक वार्ता की थी जिस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जल्द ही अमल करने का आश्वासन दिया था।

आज एक साथ चरथावल सीएचसी बिरालसी एवं दूधली पीएचसी का औचक निरीक्षण मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार के द्वारा किया गया।एवं सुधार की बात की। नामित सदस्य स्वास्थ्य विभाग सुभाष चौहान निरंतर दवा व्यापारियों की समस्या हो या अन्य व्यापारियों की समस्या हो या आसपास क्षेत्र में कोई समस्या हो सभी हो सभी के लिए आवाज उठाते आए हैं और कुछ दिन पूर्व से चरथावल क्षेत्र में हो रही दवा व्यापारियों की समस्या एवं जलभराव की समस्या हॉस्पिटलों में जलभराव के कारण सही से इलाज ना होने की समस्या को भी उठा रहे हैं

कुछ दिन पूर्व भी उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से फोन पर वार्ता की जिसमें उनको आश्वासन दिया गया और आज उसी कड़ी में वहां का निरीक्षण भी किया गया अब देखना यह होगा कि यह समस्या का हल कितनी जल्दी निकलता है सुभाष चौहान से वार्ता की गई उन्होंने बताया कि चरथावल क्षेत्र की क्षेत्र की कोई भी समस्या होगी दवा व्यापारियों की समस्या और कोई भी पीड़ित मेरे पास आएगा मैं उसके कंधे से कंधा मिलाकर उसके लिए हमेशा सपोर्ट में खड़ा रहूंगा।

एक सामाजिक व्यक्ति हूं और हमेशा समाज के हित में ही कार्य करूंगा। समाज में होने वाली समस्याओं को अधिकारियों तक पहुंचा कर उनका निवारण जल्द से जल्द कराने के लिए हमेशा जनता के साथ खड़ा रहूंगा। आपको बता दें कि कोरोना काल में मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में मरीजों के साथ दुर्व्यवहार एवं उनके सामने जो जो परेशानी आ रही थी उनकी आवाज भी बहुत जोर शोर के साथ सुभाष चौहान ने उठाई थी और जिसका परिणाम यह हुआ था कि वहां पर सभी का अच्छे से इलाज होना शुरू हो गया था

और सभी हॉस्पिटल्स में रेट लिस्ट के साथ-साथ सही से सभी सुविधाएं दी जाने लगी थी। चरथावल की बात करें तो चरथावल क्षेत्र की हर एक समस्या को सुभाष चौहान बखूबी उठा रहे हैंऔर उसका रिजल्ट भी देखने में आ रहा है कि वह समस्या का निवारण जल्द से जल्द हो जाता है सुभाष चौहान ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से अनुरोध कर कहा कि जलभराव से हॉस्पिटल में सही से इलाज नहीं हो पा रहा है हमारी यह समस्या का भी जल्द से जल्द निवारण किया जाए।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 9 =