Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मोहर्रम को लेकर प्रशासन – शिया समाज के लोगों के साथ बैठक

मुजफ्फरनगर। मोहर्रम को लेकर पुलिस प्रशासन की शिया समाज के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई।शहर कोतवाली में आज सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार व सीओ सिटी कुलदीप कुमार सिंह ने आगामी मोहर्रम को लेकर मुस्लिम समाज के मुअज्जिज लोगों के साथ बैठक की।

बैठक मैं मोहर्रम को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों से पूरी जानकारी ली और उन्हें शासन के दिशा निर्देश बताए। सिटी मजिस्ट्रेट ने ईओ नगरपालिका हेमराज सिंह को मोहर्रम की व्यवस्थाओं को लेकर दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि नगरपालिका अपनी पूरी तैयारी रखें। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह, सीओ सिटी कुलदीप कुमार सिंह, थाना सिविल लाइन इंचार्ज उम्मेद सिंह, शहर कोतवाल संतोष त्यागी व ईओ नगर पालिका हेमराज सिंह मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + sixteen =