News
खबरें अब तक...

समाचार

पुलिस ने अवैध शस्त्र सहित कई वांछितों को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 सतीश शर्मा द्वारा अभियुक्त शाहरुख उर्फ नीला पुत्र मौसम नि0 बहेडी थाना को0नगर मु0नगर को समाधि जंगल ग्राम पिन्ना रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तंमचा 02 जिन्दा कारतूस व 03 खोखा कारतूस 315 बोर एवं 01 मो0 सा0 बिना नम्बर को बरामद किया गया।
थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 जयवीर सिंह द्वारा अभियुक्त नूर आलम पुत्र महबूब नि0 गुडलक के सामने वाली गली मिमलाना रोड थाना कोतवाली मु0नगर को मस्कन से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 पर्चा सट्टा गत्ता 01 पेन व 810 रूपये नकद व 01 चाकू नाजायज बरामद किया गया। थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 अमरपाल शर्मा द्वारा वांछित अभियुक्त नीशू उर्फ अजीत पुत्र विजयपाल नि0 अहरोडा थाना जानसठ मु0नगर को ग्राम मसौडी मोड के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तंमचा 04 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस 315 बोर को बरामद किया गया।इसके अलावा थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 गजेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त नफीस पुत्र शौकत नि0 ग्राम धौलडी थाना जानी जनपद मेरठ को पिमोड़ा पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तंमचा 04 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस 315 बोर व 01 मोटर साइकिल यूनिकोन बिना नम्बर को बरामद किया गया।
थाना भोपा पर नियुक्त नितिन कुमार का0 पवन चौधरी अभियुक्त श्यामलाल उर्फ छोटन पुत्र मामचन्द नि0 ककराला थाना भोपा मु0नगर को मस्कन से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 380 रूपये नगद एवं पर्चा सटटा गत्ता पेन को बरामद किया गया।
थाना रतनपुरी पर नियुक्त व0उ0नि0 ललित कुमार द्वारा वांछित अभियुक्तगण मुर्सलीन उर्फ मंगला पुत्र तैय्यब नि0 ग्राम तिसंग थाना जानसठ मु0नगरए आसिफ उर्फ गुड्डू पुत्र जहूर हसन नि0 उपरोक्त को ग्राम बडसू बैक के सामने से गिरफ्तार किया गया। थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 पवन कुमार द्वारा वांरटी अभियुक्तगण शेरू पुत्र सुमेरा नि0 ग्राम दाहोड थाना खतौली मु0नगरए रामदास पुत्र सुमेरा नि0 उपरोक्त को मस्कन से गिरफ्तार किया गया।

क्षेत्रीय समाचार – आस-पास से

चोरी के मोबाईल सहित गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 नेत्रपाल सिंह अभियुक्तगण अभिनव पुत्र हरिराम नि0 सुभाष नगर नई मण्डी मु0नगरए अलोक पुत्र मदनलाल नि0 खेड़ा थाना जगदीशपुरा जनपद सुल्तानपुर हाल पता जसवंतपुरी सिविल लाइन मु0नगर को गांधी कालोनी एसडी कन्या इन्टर कालेज के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 02 मोबाइल 01 वीवो 01 ओपो कम्पनी के बरामद किये गये। आदित्य पुत्र सोमप्रका नि0 द्वारिकापुरी थाना नई मण्डी मु0नगर द्वारा अभियुक्तगण फराज पुत्र मुर्सलीन नि0 नूर पुर नूर बारात घर के सामने थाना कोतवाली नगर मु0नगर उस्मान पुत्र मोबीन नि0 दरोगा की कोठी के पास किदवई नगर थाना कोतवाली नगर मु0नगर को मस्कन से पकडकर थाने लाया गया जिनके कब्जे से 01 लोहे के बीम लम्बाई 04 फीट बरामद हुआ ।

 

अवैध शराब सहित दो गिरफ्तार
मीरापुर। पुलिस ने अवैध रूप से कच्ची शराब ले जा रहे दो लोगों को हिरासत में लेकर चालान कर दिया। मीरापुर पुलिस सिकन्दरपुर जडवड मार्ग पर गश्त कर रही थी। उसी दौरान दो संदिग्ध युवक आते हुए दिखाई दिये। पुलिस ने रोककर दोनों की तलाशी ली तो दोनो से पांच पांच लीटर कच्ची शराब बरामद की गयी। दोनो आरोपियों ने पूछताछ के दौरान अपने नाम सुनील पुत्र सौराज व चमन पुत्र सुक्का निवासीगण ग्राम सिकन्दरपुर बताये। पुलिस ने दोनो आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। उधर ग्राम भुम्मा निवासी महिला रचना का आरोप है कि उसका पडोसी युवक सोनू पुत्र भूषण उसके परिवार से रंजिश रखता है जिस कारण वह आये दिन गाली गलौच करता रहता है। आरोपी ने महिला के साथ गाली गलौच तथा मारपीट करने लगा। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा आरोपी युवक को हिरासत में लेकर चालान कर दिया।

 

सितंबर के पहले सप्ताह में होगी सेना भर्ती
मुजफ्फरनगर। जनपद में सितंबर के पहले सप्ताह में सेना भर्ती होगी। इसके लिए जिला प्रशासन और पुलिस अफसरों ने मंथन शुरू कर दिया है। मेरठ से आए रिक्रूमेंट आर्मी डिपार्टमेंट के कर्नल अनिल के साथ कलक्ट्रेट स्थित लोकवाणी सभाकक्ष में बैठक में सेना भर्ती रैली के आयोजन को लेकर सेना की ओर से आए प्रस्ताव पर चर्चा की गई।
जनपद में पहले भी दो बार सेना की भर्ती हो चुकी है। मई माह में यहां पर तीसरी सेना भर्ती रैली की तैयारी चल रही थीए इसी बीच कोरोना संक्रमण बढ़ने के कारण रैली को स्थगित कर दिया गया था। जनपद के युवा यहां भर्ती की लगातार मांग कर रहे हैं। अब सितंबर माह के पहले सप्ताह में भर्ती की तैयारी चल रही है। प्रस्तावित रैली में जनपद के अलावा पश्विम के कई जिलों के युवाओं को सेना में भर्ती होने का अवसर मिलेगा। मेरठ भर्ती बोर्ड से आए रिक्रूमेंट आर्मी डिपार्टमेंट के कर्नल अनिल के साथ पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने बैठक कर सेना भर्ती की प्रक्रिया को लेकर सुरक्षा व्यवस्थाए जगह आदि कई चीजों पर मंत्रणा की। एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि सेना की ओर से सितंबर के प्रथम सप्ताह में यहां पर भर्ती रैली आयोजित कराने का प्रस्ताव रखा गया है। अभी तिथि फाइनल नहीं हुई है। ११ या १२ अगस्त को इस सम्बंध में बड़ी बैठक होगीए जिसमें डीएम चंद्रभूषण सिंह शामिल होंगे। इसके बाद ही कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा। बैठक में एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीयए एडीएम प्रशासन अमित सिंहए सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंस सहित आर्मी के अधिकारी व कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

समाचार

अवैध शराब के साथ कई लोग गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 सुरेन्द्र राव द्वारा अभियुक्त कलविन्दर उत्र कलुआ पुत्र मनीराम नि0 बडी वाला थाना पुरकाजी मु0नगर को धमात रोड पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 05 लीटर कच्ची शराब बरामद की गयी। इसके अलावा थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 देवा सिंह द्वारा अभियुक्त तेजपाल पुत्र पलटू नि0 बडी वाला थाना पुरकाजी मु0नगर को ग्राम आइकी को जाने वाली पुलिया पर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 05 लीटर कच्ची शराब बरामद की गयी।इसके अलावा थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 लोकेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त नेमपाल पुत्र राजपाल नि0 ग्राम तुगलकपुर थाना पुरकाजी मु0नगर को कमहेडा पुलिया से ग्राम खाईखेडी जाने वाले रास्ते पर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 15 पव्वे देशी शराब तोहफा मार्का बरामद की गयी। वहीं थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 अनिल कुमार द्वारा अभियुक्त जगपाल पुत्र स्व0 सोडा सिंह नि0 सफीपुर थाना बुढाना मु0नगर को प्राइमरी स्कूल के पास सफीपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 21 पव्वे देशी शराब नाजायज बरामद की गयी। वहीं थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 अक्षय खारी द्वारा अभियुक्त अजेन्द्र पुत्र सतपाल नि0 मौहल्ला प्रेमपुरी थाना कोतवाली मु0नगर को सीमली गेट से ग्राम सीमलीसमाचार की तरफ जाने वाले रास्ते पर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 20 पव्वे देशी शराब तोहफा मार्का बरामद की गयी।

 

विशाल भंडारे का आयोजन
मुजफ्फरनगर। तीर्थ नगरी शुकतीर्थ स्थित प्राचीन पांडव कालीन माता पार्वती धाम में पीताम्बरेश्वर महादेव मंदिर के प्रकट उत्सव पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें दूर दराज क्षेत्रों से आए अनेक श्रद्धालुओं पूजा अर्चना के बाद प्रसाद ग्रहण किया। समारोह मे ज्योतिषविद डाण् अयोध्याप्रसाद मिश्र महाराज ने कहा कि शिव शब्द का अर्थ है कल्याण करने वाला होता है। भगवान शंकर को आशुतोष भी कहा जाता है। शीघ्र प्रसंन्न होने वाले भगवान शंकर ही है। श्रावण मास भगवान शंकर मास होने से कल्याण कारी है। श्रावण मास में जप तप पूजा पाठ दान आदि करने से मनोरथ सिद्ध होते है। महिलाओं के द्वारा श्रावण मास में उपासना करने पर उनके पतियों को दीर्घ आयु प्राप्त मिलती है तथा पुरुषों को मनोमिलीवत पत्नी की प्राप्ती होती है। श्रावण में व्रत तप करने से बुद्धि शुद्ध होती है। कल्याण मोक्ष की प्राप्ति होती है। पंडित शुभम शर्मा व हरे कृष्ण देव ने विधि.विधान से पूजन संपन्न कराया। कार्यक्रम में राजेंद्र कौशिकए मोनू शर्माए योगेश धीमानए रोहित वर्माए मनस्वीए मुस्कान आदि मौजूद रहे।

 

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की नई प्रतिमा स्थापित कराने की मांग
मुजफ्फरनगर। विश्व हिंदू शक्ति संगठन द्वारा जिला अधिकारी को एक ज्ञापन दिया गया ज्ञापन में गांधी पार्क पिंपरी के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी बापू जी की प्रतिमा की हालत खराब है टूटी फूटी खंडित है उचित प्रबंधन देखभाल नहीं है प्रतिमा बारिश वर्षा हवा तूफान से खराब स्थिति में हो चुकी है जिला अधिकारी से विश्व हिंदू शक्ति संगठन ने मांग की है कि गांधी पार्क पर पूरी स्थित गांधी की प्रतिमा को नई प्रतिमा स्थापित की जाए लगाई जाए अन्यथा गांधीजी की टूटी फूटी खंडित प्रतिमा की तत्काल मरम्मत साज सज्जा सजावट की जाए और बारिश बरसात हवा तूफान से गांधी की प्रतिमा की सुरक्षा उचित देखभाल और प्रबंध तत्काल किया जाए प्रदेश उपाध्यक्ष तोमर ने बोला कि महात्मा गांधी जी ने देश को अंग्रेजों से आजाद कराने में अपने प्राणों का बलिदान दिया है अपने प्राण निछावर किए हैं उन्होंने सत्ता ग्रह आंदोलन करके देश को आजाद कराया है अंग्रेजों की हुकूमत को घुटने टेकने पर मजबूर किया है गांधी जी के अथक प्रयासों से ही हमारा भारत देश अंग्रेजों से आजाद कराया है ज्ञापन में मुजफ्फरनगर जिला अधिकारी महोदय से मांग पूरी करने के लिए ज्ञापन दिया गया है विश्व हिंदू शक्ति संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष तोमर ने बोला की मांग पूरी ना होने पर संगठन की ओर से शांतिपूर्ण तरीके से और कनाडा के लिए और कानून प्रशासन के नियमों का पालन पालन करते हुए धरना प्रदर्शन भी किया जा जाएगा महात्मा गांधी जी को सभी राष्ट्रपिता और बापूजी कहते हैं और मानते हैं इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष हिमांशु तोमरए प्रदेश सचिव गोपाल सिंगलए जिला अध्यक्ष पंकज प्रजापतिए जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा आकाश गुप्ताए रवि कुमार जिला प्रभारीए अश्वनी कुमारए आशीष शर्मा आदि मौजूद रहे।

 

विद्युत समस्याओं को लेकर 12 अगस्त को होगी महापंचायत
शाहपुर। क्षेत्र के गांव काकड़ा में विद्युत समस्याओं को लेकर बैठक हुई। इसमें बिजली से संबंधित समस्याओं का समाधान नहीं होने पर १२ अगस्त को महापंचायत के आयोजन की घोषणा की गई।
काकड़ा स्थित आर्यसमाज परिसर में आयोजित बैठक में ग्रामीणों का कहना था कि गांव में विद्युत लाइन जर्जर हालत में हैं। आए दिन तार टूटते रहते हैंए जिससे हादसा होने का डर बना रहता है। वहींए उपभोक्ताओं को मनमाने बिल भेजने के साथ ही बिजली चोरी के छापों के नाम पर किसानों का शोषण किया जा रहा है। भाकियू के पूर्व जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने कहा कि यदि विद्युत कर्मी चेकिंग करने के नाम पर घरों में घुसेए तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। यदि प्रशासन व विद्युत विभाग जल्द समस्याओं का समाधान नहीं करते तो १२ अगस्त को गांव में महापंचायत का आयोजन कर कड़े निर्णय लिए जाएंगे। पूर्व जिला उपाध्यक्ष बिजेंद्र बालियानए पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विपिन बालियानए ग्राम प्रधान नीरज कुमारए रविंद्र चौधरीए धन सिंहए सतबीर सिंहए वीरसेनए मनोज चेयरमैनए देवेंद्र सिंहए सतपाल सिंहए भोपाल सिंह और खेमचंद आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

 

वीकेंड लाकडाउन में भी नगर में लगा जाम1 Min 5 |
मुजफ्फरनगर। नगर में जाम का झाम लगना वैसे तो आम बात हो चुकी है रोजाना जाम से लोग परेशान आने लगे है आलम तो यहां तक हो गया है कि वीकेंड लाकडाउन में भी जाम लगने लगा है। जिला अस्पताल इमरजेंसी के गेट के बाहर भयंकर जाम की स्थिति बनी रहती है आलम यह है कि यहां से निकलने के लिए घंटों परेशानी का सामना करना पड़ता है। एक जगह से दूसरे स्थान पर जाने के लिए तपती गर्मी में घंटों लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है कई बार तो यहां तक देखा गया है कि रांग साइड से दुपहिया वाहन चालक अपने वाहनों को घुसा देते है जिसकी वजह से जाम लग जाता है और यह जाम का आलम यह हो जाता है कि घंटों के बाद भी जाम नहीं खुल पाता है और वाहन चालक तपती गर्मी में सिर्फ अपनी बारी का इंतजार करते रहते है कई वाहन चालक तो ये भी कहते है कि लो भैया एक तो गर्मी ऊपर से महंगा पैट्रोल अब औसत कहां से आयेगा। इसी के चलते यह जाम आगे अन्य चौराहों पर भी लग जाता है। शनिवार के वीकेंड लाकडाउन होने के बाद भी जाम का आलम देखा गया। जब वीकेंड लाकडाउन में भी जाम रहने लगा है तो आम दिन में तो क्या आलम होगा।

 

श्रावण माह के दूसरे शनिवार पर विशेष पूजा अर्चना एवं भंडारे का आयोजन2 Min 3 |
मुजफ्फरनगर। चरथावल मोड स्थित सिद्धपीठ श्री शनिदेव मंदिर के प्रागंण में श्रावण माह के दूसरे शनिवार पर विशेष पूजा अर्चना का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह सवेरे यज्ञ हवन के उपरांत महाआरती का आयोजन किया गया। तत्पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सरवट सतीश बालियान एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मुन्नी देवी मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित रहे। समस्त पूजा कार्य पंडित संतोष मिश्राए गुरूजी पंडित संजय कुमार एवं पंडित शिवा पाण्डेय ने सम्पन्न कराये। इस कार्य में भरतवीरए सतपाल मलिकए संसार सिंहए योगेंद्र मलिकए हरेंद्र चौधरीए राजकुमारए देवेंद्र वर्माए परोपकार मलिकए मोहित मलिक आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा। मंदिर सेवकों की ओर से अमितए सतीशए आशीष ने व्यवस्था बनाये रखी। कार्यक्रम में मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष ललित मोहन शर्माए वरिष्ठ उपाध्यक्ष शरद कपूरए मुकेश चौहानए देवंद्र चौहानए नरेंद्र पंवारए डाण् संजय अग्रवाल सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

डीएम व एसएसपी ने सुनी समाधान दिवस में समस्याएं3 Min 4 |
जानसठ। जनसमस्याओ के निस्तारण मे किसी प्रकार की कोताही ना बरती था। नागरिकों की समस्याओ का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस का उददेश्य सिर्फ तब ही सार्थक होगा कि जब अधिकारित फरियादियो की समस्याओ का निराकरण हो। ताकि उन्हे अगले तहसील दिवस मे आने की आवश्यक्ता ना पडे।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील जानसठ मे आयोजित तहसील दिवस की अध्यक्षता कर रहे नवागत जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिह ने जनसमस्याओ की सुनवाई के दौरान अधिनस्थों को निर्देशित करते हुए उक्त उदगार व्यक्त किए। जिलाधिकारी ने बैठक मे मौजूद अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस पर या अन्य कार्यदिवस पर समस्या के समाधान की उम्मीद से पहुंचने वाले फरियादी की समस्याय का त्वरित समाधान होना चाहिए। उल्लेखनीय है कि शासन के आदेशों के चलते प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवावर को प्रदेशभर की सभी तहसीलों पर जनहित मे सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। जिसका उददेश्य नागरिको की समस्याओं का समाधान हो सके। जानसठ तहसील मे आयोजित समाधान दिवस पर तहसील क्षेत्र के दर्जनो गांवो से पहुंचे ग्रामीणो ने विद्युत विभागएसिंचाईएभूमि विवाद सम्बन्धी व पुलिस विभाग आदि विभिन्न विभागों से जुडी समस्याएं अधिकारियों के सामने आई। जिन्हे ध्यान पूर्वक सुनकर दोनो अधिकारियो ने उक्त समस्याओ का निराकरण कराया। इस दौरान एसएसपी अभिषेक यादव ने पुलिस विभाग से जुडी समस्याओं को सुना। इस दौरान सीडीओ आलोक यादवएएसडीएम जानसठएसीओ जानसठएइंस्पैक्टर जानसठ डीण्केण्त्यागी आदि मौजूद रहे।

 

कई स्थानों पर लगायें वेक्सिनेशन कैम्प
मुजफ्फरनगर। वैश्विक महामारी कोविड.19 के प्रभाव को निष्फल करने के उददेश्य से जिला प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं ताकि नागरिकों को कोरोना संक्रमण से बचाया जा सके। जिला प्रशासन के प्रभावी प्रयासों की कडी मे स्वास्थ्य विभाग की और से रोजाना नगर क्षेत्र सहित जनपद के विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रो स्कूल/कॉलेज अथवा धर्मशाला आदि विभिन्न स्थानो पर कोरोना वेक्सिनेशन कैम्प लगाए जा रहे हैं ताकि क्षेत्रवार सभी नागरिक अपने निकटतम केन्द्र पर कोरोना का टीका लगवा सकें। इसी संदर्भ मे जनपद मे आज तहसील सदर सहित 14 स्थानो पर वेक्सिन शिविर लगाए गए। जिनमें 18 से 44 वर्ष आयु वालों को को.वैक्सीन एवं कोविशील्ड का टीका लगाया गया। नगर क्षेत्र मे जिला पुरूष चिकित्सालयए जिला जिला महिला चिकित्सालयए नगर पालिका कन्या इण्टर कॉलेज, कन्या जूनियर हाई स्कूल पुरूषार्थी कालोनी राधा स्वामी सत्संग भवन तथा विभिन्न सीण्एचण्सी पर टीकाकरण किया गया। पुरूषार्थी कालोनी स्थित कन्या जूनियर हाई स्कूल में आयोजित कोविड कैम्प मे भाजपा नेत्री रेनू गर्ग, भाजपा नेता प्रवीण खेडा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सेनेटाइजेशन अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। जनपद में कोविड.१९ के अन्तर्गत चिन्हित हॉटस्पॉट स्थलों तथा ग्रामीण स्थलों पर सैनिटाइजेशन लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के निर्देशन में अग्निशमन विभाग मुजफ्फरनगर द्वारा जनपद में सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया। इसी क्रम में सदर बाजार मुजफ्फरनगरए महिला थानाए थाना सिविल लाइनए जिला परिषद मार्केटए मेन बाजार बुढ़ानाए कांधला रोड बुढ़ानाए सरकारी अस्पताल बुढ़ानाएजानसठ से मुजफ्फरनगर रोड मार्केट जानसठए पेट्रोल पंप जानसठए खतौली तिराहा जानसठए एलआईसी दफ्तर जानसठए थाना जानसठए निरीक्षण भवन जानसठ उपरोक्त सैनिटाइजेशन के कार्य में जनपद मुख्यालय से ०१ अदद मोटर फायर इंजन तथा तहसील बुढ़ाना व जानसठ से एक.एक मोटर फायर इंजन का प्रयोग किया गया है।

कांग्रेसियों ने देश में बढती महंगाई को लेकर चर्चा की6 Min 4 |
मुजफ्फरनगर। कांग्रेस की बैठक में बढ़ती महंगाई डीजल व पैट्रोल आदि के बढ़ते दामों एलपीजी के बढ़ते रेट व विभिन्न समस्याओं पर चिंता व्यक्त करते हुए विभिन्न जनसमस्याआें को लेकर विचार विमर्श हुआ तथा पार्टी की रणनीति को लेकर भी चर्चा हुई। मेरठ रोड स्थित मधुबन रेस्टोरेंट में आयोजित कांग्रेस की बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा की मौजूदगी में दिन प्रतिदिन बढ़ती महंगाईए पैट्रोलियम पदार्थो व एलजीपी गैस के दामों में बढोत्तरी व अन्य समस्याओं को लेकर चर्चा हुई। बेठक में मौजूद पार्टी पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किये तथा सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर की। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा, शहर अध्यक्ष जुनैद रउफए कांग्रेस सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष धीरज भारद्वाज गुफरान काजमी आकिल राणा आदि मौजूद रहे।

 

दो पालियों मे आयोजित हुई टीजीटी परीक्षा7 Min Min 1 |
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड, प्रयागराज के द्वारा प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक परीक्षा यटीजीटीद्ध के दो दिवसीय परीक्षा कार्यक्रम के तहत आज टीजीटी परीक्षा के पहले दिन सुबह साढे नो बजे से साढे ग्यारह बजे तक एवं द्वितिय पाली मे दोपहर ढाई बजे से शाम साढे चार बजे तक दो पालियों मे आयोजित टीजीटी परीक्षा मे अनेक परीक्षार्थी शामिल रहे। विभिन्न स्कूल/कॉलेज मे बनाए गए 6 परीक्षा केन्द्रो पर कोविड गाइड लाइन के अनुसार परीक्षार्थियो को प्रवेश दिया गया। पूर्व निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार आज सुबह पहली पारी मे 4 परीक्षा केन्द्रो पर व शाम को दो परीक्षा केन्द्रो पर टीजीटी की लिखित परीखा सम्पन्न हुई। परीक्षा को लेकर जिला पुलिस प्रशासन द्वारा पूर्व मे ही सभी परीक्षा केन्द्रो व उसके आसपास विभिन्न व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। परीक्षा के दौरान सैक्टर मजिस्टै्रटएडीआईओएस गजेन्द्र कुमारएसीओ सिटी कुलदीप कुमारएशहर कोतवाल एस के त्यागी इंस्पैक्टर सिविल लाईन उम्मेद कुमार, इंस्पैक्टर इंस्पैक्टर नई मन्डी कोतवाली अनिल कप्परवान आदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियो ने परीक्षा केन्द्र पहुंंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
सिटी मजिस्टै्रट अभिषेक कुमार सिह की मौजूदगी मे पहली पारी की परीक्षा के लिए सुबह 6 बजे सम्बन्धित अधिकारियो को प्रश्नपत्र सौपे गए। तथा दूसरी पाली की परीक्षा के लिए सिटी मजिस्टै्रट अभिषेक सिह की मौजूदगी मे अधिकारियों द्वारा परीक्षा केन्द्रो पर प्रश्नपत्र भिजवाये गए।

 

हरियाली तीज का पर्व हर्षोंउल्लास के साथ मनाया9 Min 2 |
खतौली। दिगंबर जैन महिला महासमिति महिला प्रकोष्ठ की सदस्याओं ने हरियाली तीज का पर्व जैन मंडी स्थित सर्वोदय निवास में हर्षोंउल्लास के साथ पारंपरिक ढंग से मनाया। शुभारंभ महासमिति प्रार्थना और ण्मोकार महामंत्र के वाचन से किया गया।
तीज के त्योहार को मनाने के लिए महिलाओं का ड्रेस कोड ग्रीन कलर रखा गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं में उमंग का माहौल था। इस अवसर पर कई खेलों का आयोजन हुआ। महिलाओं ने ढोलक की थाप के साथ गीत गाए व नृत्य का आनंद लिया। डॉण् ज्योति जैन ने बताया कि सावन आते ही फुहारों के बीच तीज पर्व झूले की बौछार और गीतों की स्वर लहरियों के बीच मनाया जाता है। कार्यक्रम के माध्यम से सभी को कोरोना वैक्सीन के लिए भी प्रेरित किया गया। कोरोना गाइड लाइन का पालन कराने के लिए संकल्प किया। मौके पर ललिताए निर्मलए मीनाक्षीए रेणुए गीताए शोभाए रजनीए अलकाए पिंकीए सीमाए योगेंद्रए अजयए रेशीए राखीए नमिताए राजबालाए काशी आदि शामिल रही। कार्यक्रम का संचालन सीमा जैन ने किया।

 

बच्चे को परिजनों को सौंपा10 Min 3 |
मुजफ्फरनगर। बाल कल्याण समिति मुजफ्फरनगर द्वारा लावारिस अवस्था मे घूमते मिले एक बालक सनी बदला हुआ नाम को आज उसके घर झारखंड भेजा गया। नवगठित समिति की अध्यक्ष श्रीमती बीना शर्माए सदस्यगण सन्दीप राठीए श्रीमती रीना देवी व श्रीमती पिंकी रानी के साथ शिशु गृह की केयरटेकर श्रीमती मुन्नी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। गत सप्ताह भी एक बच्चे को उसके परिवार को सौंपा जा चुका है।बच्चों के परिजनों को तलाश करने में चाइल्ड लाइन का पूर्ण सहयोग रहा।

 

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − two =