लाल किले की सुरक्षा के लिए खड़ी कर दी शिपिंग कंटेनर्स की ऊंची दीवार
15 अगस्त को लेकर इस बार लाल किले की सुरक्षा के लिए विशालकाय कंटेनरों का सहारा लिया जा रहा है। किले के प्रवेश द्वार के पास एक के ऊपर एक करते हुए कंटेनर की पूरी दीवार तैयार की गई है। अब तक के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है। यह दीवार इतनी ऊंची है कि अब चांदनी चौक से प्रधानमंत्री को झंडा फहराते हुए देखना संभव नहीं होगा।
दिल्ली पुलिस से जुड़े सूत्रों के अनुसार हाल ही में पाकिस्तान सीमा पर हुए ड्रोन हमले को देखते हुए यह सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इन कंटेनरों की रंगाई पुताई करके इन्हें सजाया जाएगा। बताते चलें कि 26 जनवरी को आंदोलनरत किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकालने का ऐलान किया था लेकिन कुछ ही घंटों में ट्रैक्टर दिल्ली में दाखिल हो गए थे, पुलिस के साथ हिंसक झड़पों की तस्वीरें भी सबने देखी थीं। जानकारी के मुताबिक इस हिंसा में 394 पुलिस कर्मी घायल हो गए थे।
A container wall has been put up in front of Red fort for security reasons ahead of The Independence Day in new Delhi on Wednesday August 04, 2021.#containers #wall #redfort #security #IndependenceDay2021 #Celebration pic.twitter.com/DhRQJF5vJs
— wasim sarvar (@WasimSarvar) August 5, 2021
ऐसा माना जा रहा है कि सरकार 26 जनवरी की घटना से सबक लेते हुए विशेष तैयारियां कर रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हर साल प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र को संबोधित करते हैं।
पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान की सीमा पर बढ़ी गतिविधियों को देखते हुए खुफिया विभाग की तरफ से भी अलर्ट जारी किया है। सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता किया जा रहा है।
