21 साल बाद : बार्सिलोना छोड़ने से पहले रो पड़े लियोनेल मेसी
अर्जेंटीना के स्ट्राइकर लियोनेल मेसी ने आज 21 साल बाद अपने स्पेनिश क्लब बार्सिलोना को अलविदा कह दिया. बार्सिलोना के खिलाड़ी के रूप में अपने अंतिम प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने के दौरान आज वह भावुक हो गए.
पूरी दुनिया ने इस स्टार फुटबॉलर को आज रोता हुआ देखा. दरअसल, अपनी विदाई के समय बयान देते हुए लियोनेल मेसी भावुक हो गए और उनकी आंखो से आंसू निकलने लगे.
बार्सिलोना के खिलाड़ी के रूप में अपनी आखिरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में लियोनेल मेसी बड़ी मुश्किल से कुछ बोल पा रहे थे और उनकी आंखो से लगातार आंसू निकल रहे थे. मेसी ने अपने बयान में कहा कि 21 साल के बाद वह अपने तीन कैटलन अर्जेंटीनी बच्चों के साथ वापस जा रहे हैं.
Greatest Applause
Of
All
Time pic.twitter.com/YoJt8nkTZc— FC Barcelona (@FCBarcelona) August 8, 2021
मेसी ने कहा, “हम इस शहर में रहे हैं और यह हमारा घर है. हर चीज के लिए मैं अपने सभी साथियों का शुक्रगुजार हूं. क्लब में आने के पहले दिन से लेकर अंतिम दिन तक मैंने अपना सबकुछ इसे दिया है. मैंने कभी अलविदा कहने के बारे में नहीं सोचा था.”
अपनी अंतिम प्रेस कॉन्फ्रेंस में मेसी ने PSG जाने की खबरों को अफवाह बताया. उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, “मैं अगला सीज़न कहां खेलूंगा, अभी ये तय नहीं हुआ है. अभी कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है.”
