Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

इनर व्हील क्लब ऑफ़ मुज़फ्फरनगर द्वारा हरियाली तीज का पर्व मनाया

मुजफ्फरनगर। इनर व्हील क्लब ऑफ़ मुज़फ्फरनगर द्वारा तीज का कार्यकम खोजा रेस्टुरेंट नई मंडी में रखा गया। जिसमे मुख्य अतिथि संतोष शर्मा एसी मेंबर रही और उन्होंने ने सभी को तीज के त्यौहार की शुभकामनाये दी।

गेस्ट ऑफ़ ऑनर डॉ दीप्ति  भी इस मौके पर उपस्तिथ रही । कार्यक्रम बीमें सावनन के गीतों किपर महिलाएं जमकर थिरकीं। इनरव्हील क्लब प्रेजिडेंट डॉ रिंकू एस गोयल ने भी सभी को तीज की बधाई दी और बताया कि सावन के महीने में तीज का खास महत्व होता है। तीज के बाद त्योहार शुरू हो जाते हैं।

इनर व्हील क्लबन ऑफ मुज़फ्फरनगर द्वारा इस शुभ अवसर पर तीज प्लांटेशन कम्पईटीशन भी किया गया। जिसमे पहला स्थान डॉ मंजू दूसरा स्थान प्रीति और शिखा व तीसरा अंजलि, स्मृति, अंजलि कुमार , दीप्ति स्थान ने प्राप्त किया।तीज महोत्सव मे कई तरह के गेम्स, ग्रुप डांस ,सरप्राइज़ लकी ड्रा आदि जैसे कार्यकम किये गए।

इस मौके पर अंजलि आँचल अंशु स्वरुप ने एंकरिंग से सबका मन मोह लिया। वेलकम टीम मे दीप्ति आनंद व रेनू अरोरा रही वही टाइम ड्रा व लकी ड्रा पायल सिंघल, दिव्या व सीमा दास ने संभाला।

अति रोमांचक गेम्स टीना व पारुल जी द्वारा कराये गये व साथ ही साथ दिव्या ,स्मृति गोयल ,रिया, अंशु, शिखा, मीनाक्षी मित्तल ,ऋतू, आदि ने भी अपना सहयोग दिया। इस कार्यकम को सफल बनाने मे क्लब के समस्त मेंबर्स ने अपना सहयोग किया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 1 =