समाचार
मुजफ्फरनगर में नगर विकास मंत्री ने किया 24 करोड के 128 विकास कार्यों का शिलान्यास
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा प्रदेश के समग्र विकास एवं आमजन के कल्याण हेतु विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई हैं। जिनसे पात्र व्यक्ति लाभान्वित हो रहे हैं। सरकार द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यो से प्रदेश का कायाकल्प हुआ है। प्रदेश के सभी नगर निकाय एवं नगर निगमों में हुए विकास कार्य अपने आप मे एक रिकार्ड हैं। प्रदेश मे इतने विकास कार्य शायद ही किसी अन्य सरकार द्वारा कराये गए हों।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कचहरी स्थित जिला पंचायत सभागार में ेविकास करोडों रूपये के विकास कार्यो एवं लोकार्पण कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि पधारे उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं नगरीय रोजगार उन्मूलन मंत्री आशुतोष टण्डन गोपाल जी ने जिला पंचायत सभागार मे आयोजित कार्यक्रम के पश्चात नगर क्षेत्र मे विभिन्न स्थानों पर कराये जा रहे 74 कार्य अंकन करीब 7 करोड 46 लाख 28 हजार एवं कार्य अंकन 5 करोड 57 लाख 93 हजार रूपये के विभिन्न निर्माण कार्य का शिलान्यास लोकार्पण करते हुए उक्त उदगार व्यक्त किए। नगर विकास एवं नगरीय रोजगार उन्मूलन मंत्री आशुतोष टण्डन गोपाल जी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के सभी निकायों मे विकास कराने का प्राथमिकता से लिया जा रहा है। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशो के अनुपालन मे प्रदेश के समग्र विकास को प्राथमिकता के रूप मे लिया है।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डन गोपाल जी,ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार मे एक और जहां कानून व्यवस्था सुदृढ हुई है। वहीं दूसरी और योगी सरकार द्वारा माफियाओं पर शिकंजा कसा जा रहा है। प्रदेश में अपराध समाप्त हुआ है। उन्होने कहा कि मै जब विभिन्न जनपदों/स्थानो पर जाता हू तो देखता हूॅं, कि पिछली सरकार मे सडकों की क्या स्थिती थी। आज प्रदेश की सभी सडके बन चुकी है। इतना ही नही प्रदेश के पूर्वांचल मे 350 किलोमीटर का एक्सप्रेसवे का निर्माण,इसके अलावा बनारस से गोरखपुर तथा बंदेलखण्ड मे 80-80 किलोमीटर के दो हाईवे बन कर तैयार हो हुए है। भारत का सबसे बडा हाईवे मेरठ एक्सप्रेस वे बनाया जा रहा है। इस प्रकार प्रदेश की सडकों मे सुधार होने के साथ विभिन्न एक्सप्रेस वे एवं नगर र निगमो व नगर निकायो में कायाकल्प हुआ है। इन सभी कार्यो को जनता द्वारा सराहा जा रहा है। आज सुबह मुजफ्फरनगर दौरे पर पहुंचे योगी सरकार के नगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डन का भाजपाईयों द्वारा मेरठ रोड स्थित पीडब्लूडी गेस्ट हाउस पर बुके भेंट कर स्वागत किया गया। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला,पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल,अचिन्त मित्तल,संजय गर्ग,विशाल गर्ग सहित अनेक कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियो ने बुके भेंट कर नगर विकास मंत्री का स्वागत किया। जिसके पश्चात नगरपालिका पहुंचे जहां उन्होने पीएम निधी से 10,000 रूपये प्राप्त करने वाले स्ट्राइक वेन्डर्स से भी मुलाकात की। इस दौरान पालिकाध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल, पालिका के प्रभारी अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिह, ई.ओ.पालिका,स्टैनो गोपाल त्यागी, टी.ओ. आदि अधिकारियों ने बुके भेंट कर स्वागत किया। नगर पालिका से जिला पंचायत सभागार पहुंचे नगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डन का जिला पंचायत सभागार मे अधिकारियों एवं पार्टी नेताओं द्वारा बुके भेंट कर स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होने नगर के विकास कार्यो हेतु करोडों रूपये के विकास कार्यो का लोकार्पण/शिलान्यास किया तथा प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली एवं प्रदेश के समग्र विकास के लिए सरकार की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान मंत्री कपिलदेव अग्रवाल,बुढाना विधायक उमेश मलिक, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला आदि ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। कार्यक्रम में जिंप अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन सतपाल सिंह पाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पालिका चेयरमैन अंजू अग्रवाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, विशाल गर्ग, पंकज माहेश्वरी, सभासद विकास गुप्ता, सुनील तायल, वैभव त्यागी आदि मौजूद रहे।
पुलिस ने कई वांछतो को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछितों/वांरटियों को गिरफ्तार किया। थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 के पी सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त सफीक उर्फ पाल्ले पुत्र सऊद नि0 काजीवाला कस्बा व थाना बुढाना मु0नगर को मस्कन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 कुमार गौरव द्वारा वांछित अभियुक्त प्रमोद पुत्र मुंशीराम नि0 सिकोरा थाना बदुआकंला जनपद सुल्तानपुर को बाईपास पशुपैंठ के पास से गिरफ्तार किया गया।थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 अक्षय शर्मा द्वारा वांछित अभियुक्तगण सुलेमान पुत्र इकबाल, बिलाल पुत्र इकबाल, ताहीरपुत्र दिलशाद, इदरीश पुत्र अलीशेर, इरशाद पुत्र शमशाद नि0गण ग्राम मिमलाना थाना कोतवाली नगर मु0नगर को मस्कन से गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 भूपेन्द्र शर्मा द्वारा पोक्सो अधि0 में वांछित अभियुक्त शिवम पुत्र प्रमोद नि0 नई पीर वाली गली रामपुरी थाना कोतवाली नगर मु0नगर को मस्कन से गिरफ्तार किया गया। इसके आलवा थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 अनिल कुमार द्वारा पोक्सो अधि0 में वारण्टी अभियुक्त दिलशाद पुत्र पिल्लू निवासी जोला थाना बुढाना मुजफ्फरगनर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया।
थाना नई मण्डी पर मुकदमा वादी द्वारा 02 बाल अपचारी अभियुक्तों को ए टू जेड रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणो के कब्जे से वादी के खोखे से चोरी तम्बाकू व सिगरेट के पैकेट बरामद किया गया।
थाना तितावी पर नियुक्त उ0नि0 रविन्द्र कुमार द्वारा अभियुक्त रेहान पुत्र मेहराजूद्दीन निवासी मकबरा गोसियान थाना रेलवे रोड मेरठ को हैदरनगर पुलिया से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की 01 मोटरसाइकिल व 01 फर्जी नम्बर प्लेट एवं 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किये गये।
जनपद के 9 विकास खंडो में ब्लॉक दिवस का आयोजन होगा
मुजफ्फरनगर। जनता कीसमस्याओं का समाधान दिलाने के लिए जिले में ब्लॉक दिवस शुरू होने जा रहा है अब ब्लॉक दिवस में भी निपटा करेगी जनता की समस्या जनपद के समस्त जनपदवासियों को अवगत कराना है कि तहसील दिवस की भांति प्रत्येक गुरुवार को जनपद मुजफ्फरनगर के समस्त ०९ विकास खंड कार्यालयों पर ब्लॉक दिवस का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आप सभी अपनी समस्याओ के निस्तारण हेतु गुरुवार को संबंधित विकास खण्ड कार्यालय पर सम्पर्क कर सकते है। १२ एवं २६ अगस्त को सभी ०९ विकास खण्ड कार्यालयों में ब्लॉक दिवस में ही स्वावलंबन कैंप आयोजित होगा। जिसमें सभी लाभार्थीपरक योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना/पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला पेंशन/उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना इत्यादि में नए आवेदन किए जाएंगे। सभी पात्र व्यक्ति अपना आवेदन कराने के लिए स्वावलम्बन कैंप में उपस्थित हो कर आवेदन करा सकते हैं।
कई को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। थाना नई मण्डी पर नियुक्त योगेश कुमार द्वारा अभियुक्त मुकुल पुत्र देवेन्द्र नि0 ग्राम कूकडा थाना नई मण्डी मु0नगर को जौली रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 48 पव्वे देशी शराब तोहफा मार्का बरामद की ।वहीं थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 दीपक कुमार द्वारा अभियुक्त कर्मुमवीर पुत्र धर्म सिंह नि0 हरनाकी थाना चरथावल मु0नगर को जंगल ग्राम हरनाकी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 40 लीटर शराब खाम, 90 लीटर लहन(मौके पर नष्ट किया गया) एवं शराब बनाने के उपकरण बरामद किये गये। वहीं थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 इंतजार अहमद द्वारा अभियुक्त कपिल कुमार पुत्र रविन्द्र सिंह निवासी सुलहेरी थाना मीरापुर मुजफ्फरनगर को भूम्मा पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 20 पव्वे तोहफा मार्का देशी शराब बरामद की गयी।
जिपं अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल ने गो संरक्षण केंद्र का निरीक्षण किया
बुढ़ाना। जिपं अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल ने करबा तथा क्षेत्र के गांव फतेहपुर खेड़ी के गो संरक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। इसके बाद भाजपा सहकारति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेश संगल के आवास पर प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिला पंचायत के रिकार्ड में जनपद में चार गो संरक्षण केंद्र हैं। जिनमें बुढ़ाना व फतेहपुर खेड़ी गांव के गो संरक्षण केंद्र भी शामिल हैं। उन्होनें दोनों गो संरक्षण केंद्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्हें दोनों स्थानों पर व्यवस्था सही मिली। उन्होनें जिला पंचायत द्वारा की जाने वाली वसूली को लेकर भी हाईवे पर बायवाला पुलिस चौकी के पास तथा गढ़ी सखावतपुर चौराहे पर ग्रामीणों से पूछताछ की। उन्होनें कहा कि अवैध वसूली करने पर कार्रवाई होगी। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कस्बे के चरण सिंह तिराहे पर पहुंचकर चौ. चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ट नेता संगल, जिला उपाध्यक्ष विनीत कात्यान, भूमि विकास बैंक के चेयरमैन विनोद सैनी आदि मौजूद रहे। अभिषेक संगल, मुकेश शर्मा व मोनू आद सहित दो दर्जन कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 ब्रजभूषण शर्मा द्वारा अभियुक्त सुधीर वर्मा पुत्र चमन लाल वर्मा नि0 रामपुर तिराहा के पास थाना छपार मु0नगर को कचहरी परिसर ग्राउड के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तंमचा मय 02 जिन्दा 315 बोर बरामद किया गया। इसके अलावा थाना मन्सूरपुर पर नियुक्त उ0नि0 मशकूर अली मय हमराहिगण द्वारा अभियुक्त राजा पुत्र राजेन्द्र निवासी खानपुरा मिल थाना मन्सूरपुर मुजफ्फरनगर को पप्पू के भट्टे सोन्टा रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 चाकू नाजायज बरामद किया। इसके अलावा थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 रविन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त उमर फाहरुख पुत्र खामिद निवासी ग्राम बहूडपुर थाना मवाना जनपद मेरठ को टूटी पुलिया थाना मीरापुर से गिरफ्तार किया गया। अभियकु्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
जनपद में डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढा
मुजफ्फरनगर। मानसून में तापमान में बार-बार बदलाव की वजह से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में सावधानी रखना जरूरी है। बीते कई दिनों से लगातार हो रही बारिश होने के कारण कई जगहों पर पानी जमा हो गया है। पानी एकत्र होने से डेंगू व मलेरिया जैसे मच्छर पनपने लगते हैं। इसका असर लोगों की सेहत पर पड़ता है। कोरोना के साथ-साथ अन्य बीमारियों को भी गंभीरता से लेते हुए सेहत की देखभाल जरूरी है। इसी के चलते कोरोना के बीच डेंगू और मलेरिया से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग लगातार जागरूकता कार्यक्रम चला रहा है। सरकारी कार्यालयों में भी अभियान चलाकर कूलर में पानी जमा न होने देने, मच्छऱों से बचाव आदि के विषय में जानकारी दी जा रही है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया-बारिश में जगह-जगह पानी इकट्ठा हो जाने से डेंगू-मलेरिया जैसी मच्छर जनित बीमारियां फैलने की आंशका काफी प्रबल हो जाती है। इसलिए इसे हल्के में लेना भारी पड़ सकता है। यदि बुखार और बदनदर्द के साथ कंपकंपाहट हो रही हो तो तुरंत चिकित्सक से सलाह ले और उपचार कराएं। मच्छरों के काटने से खुद का बचाव करना इसकी रोकथाम का पहला मंत्र है। इसके लिए रात को सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग, घर के आसपास पानी न इकट्ठा होने देना और नालियों में डीडीटी का छिड़काव जैसे तरीके अपनाए जा सकते हैं। जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी-पीएचसी) पर इलाज व जांच की सुविधाएं उपलब्ध है। बीमारी के लक्षण दिखते ही तुरंत चिकित्सक से संपर्क करने में ही समझदारी है। जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह ने बताया- स्वास्थ्य विभाग सरकारी कार्यालयों में अभियान चला कर अधिकारियों कर्मचारियों को जागरूक करने का प्रयास कर रहा है, जिसमें कूलर में पानी जमा न होने देने, मच्छऱों से बचाव आदि के विषय में जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि बरसात में जगह-जगह पानी इकट्ठा हो जाने से, हवा में नमी की वजह से, गंदगी आदि के बढ़ जाने से कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। सर्दी-जुकाम, बुखार, डेंगू, मलेरिया आदि इस मौसम में होने वाली आम बीमारियां हैं, जिनसे बचाव करने में जरा सी भी असावधानी बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया- पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष (२०२१) डेंगू और मलेरिया पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है। इसकी मुख्य वजह कोरोना काल में लोगों में साफ-सफाई के प्रति पैदा हुई जागरूकता भी है। जिला वेक्टर जनित रोग परामर्श दाता अहतिशाम खान ने बताया- वर्ष २०२० में जहां डेंगू के ३९ केस सामने आये थे, वहीं इस वर्ष अबतक डेंगू का एक केस सामने नहीं आया है।
जिले में डेंगू व मलेरिया की स्थिति
२०१८ डेंगू-७ मलेरिया-१९९
२०१९ डेंगू-३४ मलोरिया-१००
२०२० डेंगू-३९ मलेरिया-३
२०२१ डेंगू-० मलेरिया-२
रखें ध्यान -कूलर, बाल्टी, घड़े, टंकियों का पानी बदलते रहें
-घर के आसपास पानी एकत्रित न होने दें
-कहीं पानी जमा है तो उसे मिट्टी से पाट दें
-जमा पानी में केरोसिन या जला हुआ मोबिल आयल डालें
-शरीर पर मच्छर निरोधक क्रीम, सरसों या नीम का तेल लगाएं
-घर में नीम की पत्ती का धुआं करें
-पूरे बांह की शर्ट और पैंट पहनें
-बच्चों को शाम के वक्त मोजे जरूर पहनाएं
-बुखार एक दिन से ज्यादा रहे तो तुरंत चिकित्सक को दिखाएं
-बिना चिकित्सक की सलाह के कोई दवा न लें
करंट लगने से महिला की मौत
मुज़फ्फरनगर। चरथावल थाना क्षेत्र में देर रात करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। इसकी सूचना पर पहुंचे परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना पर सीओ सदर व चरथावल थाना प्रभारी महेंद्र पाल सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने हंगामा कर रहे परिजनों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने ससुरालियों पर कराया दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
अनियंत्रित होकर कार खाई में गिरी
खतौली। नेशनल हाईवे ५८ पर तेज रफ़्तार का कहर उस वक्त देखने को मिला जब एक कार अनियंत्रित होकर कई पलटी खाती हुई १०० मीटर गहरी खाई में जा गिरी, इस हादसे में अकेली महिला चालक हुई हल्की फुलकी घायल। सूचना मिलते ही मोके पर पहुंची पुलिस ने जहां एक तरफ महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया तो वहीं क्रेन की मदद से उसकी कार भी खाई से निकलवाई उधर महिला का कहना है की कार का शॉकर टूटने से हुआ है हादसा।
नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन का स्वागत किया
मुजफ्फरनगर। शहर में तमाम विकास योजाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करने के लिए नगरीय विकास मंत्री आशुतोष टंडन सुबह लोनिवि निरीक्षण भवन पर पहुंचे। वहां भाजपा के तमाम नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व नगर पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, कुश पुरी, जिला कार्यकारिणी सदस्य विशाल गर्ग, सभासद विकास गुप्ता, नईमंडी मंडल उपाध्यक्ष पंकज माहेश्वरी, वैभव त्यागीसमेत बडी संख्या में भाजपा नेताओं ने मंत्री आशुतोष टंडन का फूलों का बुके देकर उनका स्वागत किया। मंत्री आशुतोष टंडन को पुलिस की ओर से गार्ड आफ आनर भी दिया गया। स्वागत के बाद मंत्री आशुतोष टंडन ने राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल व भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से बातचीत की और जिले की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे कार्यों की सराहना की। उनके स्वागत में सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह, एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, सीओ सिटी कुलदीप कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। नगरीय विकास मंत्री आशुतोष टंडन का स्वागत करने के लिए जनपद के तमाम पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष तथा सभी ईओ पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर पहुंचे।
साइबर हेल्प सेन्टर ले 51 सौ रूपये वापस कराये
मुजफ्फरनगर। मातृछाया अमित विहार गली नंबर ३ कूकडा थाना नई मण्डी जनपद मुजफ्फरनगर निवासी वैभव बंसल पुत्र देवेश बंसल द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा मो० ९७३७६१०१०२ द्वारा ओटीपी पूछकर क्रेडिट कार्ड के माध्यम से आवेदक से ६०,७४९ रुपये की धोखाधडी की है। साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा कार्यवाही करते हुए पूर्व में धन राशि ५,१०० रुपये आवेदक के खाते में वापस करायी एवं अग्रिम कार्यवाही करते हुए ५,५७० रुपये की धनराशि को आवेदक के खाते में वापस कराया गया। आवेदक द्वारा साईबर हेल्प सेन्टर द्वारा की गयी तत्काल कार्यवाही के लिए धन्यवाद दिया गया।
कम्प्रेस्ड बायो गैस (सी०बी०जी०) प्लान्ट की स्थापना की
मुजफ्फरनगर। इण्डियन पोटाश लिमिटेड, इकाई रोहानाकलों में कम्प्रेस्ड बायो गैस (सी०बी०जी०) प्लान्ट की स्थापना की गयी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री, भारत सरकार ने इसका वर्चुअल उदघाटन कर राष्ट्र को समर्पित किया। आईपीएल की रोहाना शुगर मिल में कंप्रेस्ड बायो गैस प्लांट का कई सालों से निर्माण कार्य चल रहा था। निर्माण कार्य पूरा होने पर मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री भारत सरकार हरदीप सिंह पुरी ने इसका वर्चुअल उद्घाटन कर राष्ट्र को समर्पित किया। आई०पी०एल० के प्रबन्ध निर्देशक डा० पी०एस० गहलौत ने बताया कि प्रतिदिन २०० टन प्रेसमड से १०.२ टन सीबीजी गैस बनाने वाला भारत का पहला नवीनतम टेक्नोलोजी पर आधारित सबसे बड़ा प्लान्ट है। मंगलवार को वर्ल्ड बायो फ्यूल डे पर मुख्यमंत्री एवं पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री ने इसे राष्ट्र को समर्पित किया। इस प्लान्ट से मुजफ्फरनगर के इण्डियन आयल कार्पारेशन के तीन पेट्रोल पम्पों चंद्रावती फिलिंग स्टेशन, किसान फिलिंग स्टेशन और अग्रवाल सर्विस स्टेशन को उच्च गुणवत्ता की सीबीजी गैस उपलब्ध करायी जायेगी, जिससे क्षेत्रवासियों को सुगमता से कम लागत में सीबीजी की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी।
प्रबन्ध निदेशक डा० पी०एस० गहलौत ने बताया कि इण्डियन पोटाश लिमिटेड पिछले ६० वर्षों से सतत किसानों की बेहतरी एवं उत्थान के लिये प्रतिबद्ध रही है. इसी कड़ी में हमने सीबीजी प्लान्ट की स्थापना की है, इससे क्षेत्र का विकास एवं किसानों को फायदा होगा। इस प्लान्ट में आर्गेनिक खाद भी बनेगी। लिक्विड मैन्योर (तरल खाद) अभी क्षेत्र के किसानों को निशुल्क दी जा रही है। आर्गेनिक खाद से किसानों की भूमि की उर्वरक क्षमता बढ़ेगी जिससे किसानों की फसल की लागत कम होने के साथ-साथ उपज में बढ़ात्तरी होगी।
भाजपा व बसपा छोड सपा में हुए शामिल
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के महावीर चौक स्थित कार्यालय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बाल्मीकि क्रांति दल के लोग अन्य दलों भाजपा व बसपा के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गये। जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने पार्टी की ओर से सभी का स्वागत कर उन्हे सदस्यता ग्रहण करायी और उम्मीद जाहिर की कि आगामी 2022 के चुनावों में इन लोगों के आने से पार्टी मजबूत होगी। बाद में पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि सपा के जिला सचिव दीपक गम्भीर व गोपाल सुधाकर के प्रयासों से ये लोग समाजवादी पाटी में आये है। उन्होंने आरोप लगाया कि कोरोना जैसे संवेदनशील मामले में सत्ताधारी भाजपा पार्टी बराबर झूठे बयान दे रही है जबकि हकीकत इसके विपरीत है। उन्होंने उच्चतम न्यायालय को इस बात के लिए धन्यवाद दिया कि उसने राजनेताओं पर केस वापसी के मामले में प्रदेश के उच्च न्यायालय को विश्वास में लेना आवश्यक कर दिया है। इसके साथ ही उच्चतम न्यायालय ने अपराधिक छवि के लोगों को चुनाव लड़ने पर सम्बन्धित अदालतों व चुनाव आयोग को उनकी जानकारी देना अनिवार्य कर दिया है इससे राजनीति में अवश्य सुधार होगा। उन्होंने कहा कि अगस्त के अंतिम सप्ताह में कोरोना की तीसरी लहर सम्भावित बतायी जा रही है प्रदेश सरकार ने अर्थव्यवस्था बचाने के नाम पर सारी चीजे खोल दी है ऐसे में तीसरी लहर से कैसे बचाव हो पायेगा। उन्होंने आंकडे देकर बताया कि अकेले मुजफ्फरनगर जनपद में 1 अपै्रल से 20 मई तक 5 हजार 240 लोगों की पचास दिन में मृत्यु हुई थी जबकि सरकारी आंकडे इसके विपरीत थे। उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों में अन्य राजनीतिक दलों से भी लोग भारी संख्या में सपा में शामिल होने जा रहे है। सपा में शामिल होने वालो मे सोनू सरवट, सुधीर पारचा, संजय रामपुरी, सुनील वैद्य, मनोज शेरियार, गोविंद रामपुरी, रमाकांत, दीपक टांक, पीके सुधा, मुन्नू टांक, अश्वनी टांक, तेजपाल, हरवीर, महावीर, रणवीर, सुभाष, राजू प्रधान, माधव पहीवाल, गौतम राम, सरलू, श्रीपाल पहीवाल, राहुल चिंडालिया, अंकित सौदाई एडवोकेट, सुनील हटानिया एडवोकेट, विक्की ढभ्ंया, लल्ला भगत, बंटी, तुषार, सागर आदि के नाम उल्लेखनीय है।
पुलिस ने शराब के ठेकों पर चेकिंग अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव के अनुसार सीओ सिटी कुलदीप सिंह के व शहर कोतवाल संतोष त्यागी के नेतृत्व में रोहाना चौकी प्रभारी प्रवेश कुमार शर्मा व आबकारी विभाग की टीम को साथ में लेकर रोहाना क्षेत्र के रोहाना, मलीरा ,कल्लरपुर, कछौली शराब ठेकों पर जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया। शराब ठेके के संचालकों में मचा हड़कंप। चौकी प्रभारी प्रवेश कुमार शर्मा अपनी टीम को लेकर क्षेत्र में आए दिन चेकिंग अभियान चलाते हैं, लेकिन आज आबकारी विभाग को साथ में लेकर शराब ठेकों पर गहनता से चेकिंग ओर ठेकों पर स्टाक भी चेक किया ,ओर सेलमेनो को कहा है कि किसी भी तरह क्षेत्र में ओवररेट शराब नहीं बिकेगी ।समय पर शराब ठेका खोलें ओर समय से पहले कोई भी शराब ठेका खोलता मिला तो सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रोहाना चौकी प्रभारी प्रवेश कुमार की इस चेकिंग अभियान से शराब ठेकों के संचालकों में मचा हड़कंप रोहाना पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में जनता पुलिस की प्रशंसा कर रही है।
हरियाली तीज का पर्व धूमधाम के साथ मनाया
मुजफ्फरनगर। हरियाली तीज हिन्दू धर्म से जुड़ा है एक महत्वपूर्ण त्योहार है। यह त्योहार बहुत ही खास दिन की खुशी में मनाया जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार इसी दिन भगवान शिव ने देवी पार्वती को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकारा था। शास्त्रों की मानें तो भोलेनाथ को अपने पति के रूप में पाने के लिए देवी पार्वती ने १०८ जन्म लिए थे। पार्वती की कठोर तपस्या के बाद भगवान शिव ने देवी पार्वती को स्वीकार किया। जिसे स्त्रियां पूरे रीती-रिवाजों के साथ मनाती हैं। खासकर उत्तर भारत में इस उत्सव के खूबसूरत रंग देखे जा सकते हैं। इस दौरान कुंआरी और शादिशुदा स्त्रियों हाथों में मेहंदी लगाती हैं, चटक रंग के कपड़े पहनती हैं और भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। इस पर्व में उपवास यानी व्रत का भी विधान है। भारत के अन्य राज्यों की तुलना में उत्तर भारत में तीज का त्योहार बड़े स्तर और उत्साह के साथ मानाया जाता है। इन राज्यों में तीज से जुड़े बड़े आयोजन भी किए जाते हैं, जो खासतौर पर स्त्रियों के लिए काफी ज्यादा मायने रखते हैं। रीति-रिवाजों के मुताबिक बहुएं मायके से आए वस्त्रों और श्रृंगार की वस्तुएं धारण करती हैं, जिसे सिंधार कहा जाता है। इस दौरान घर पर तरह-तरह पकवान बनाए जाते हैं। इस दौरान लड़कियां झुला भी झुलती हैं, साथ ही लोक नृत्य-संगीत का भी आयोजन किया जाता है। हरियाली तीज में मेहंदी का खास महत्व है, जिसके बिना न सोलह श्रृंगार पूरा हो सकता है, न ही यह तीज का त्योहार। तीज से एक दिन पहले महिलाएं और कुंआरी युवतियां अपने हाथों और पैरों में खूबसूरत मेहंदी रचाती हैं, जो उनके इस दिन को खास बनाने का काम करती है। इसी परम्परा को आगे बढ़ाते हुए इंडीयन मेडिकल असोसीएशन , ब्रांच मुज़फ़्फ़रनगर परिवार ने भी डॉक्टर ललिता माहेश्वरी के निर्देशन में यह त्योहार पूरे जोरशोर से कल शाम स्थानीय रेडीयंट इन में आयोजित किया।सभी मुख्य महिला चिकित्सकों व अन्य सभी सदस्यों की महिला सदस्यों ने इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। रंग बिरंगे परिधान पहनकर खूब सजधजकर इसमें शामिल हुई महिला सदस्यों ने अपने हाथों में सुंदर सुंदर मेहंदी भी लगा रखी थी। इसमें डान्स प्रतियोगिता का भी आयोजन लिया गया । मंच का संचालन डॉक्टर ललिता माहेश्वरी में बड़े ही दिलचस्प अन्दाज़ में किया द्य पूरे उत्सव के दौरान कोरोना गाइड लाइन का भी पूर्णतः पालन किया गया। तीज क्वीन का खि़ताब डॉक्टर मंजु प्रभाकर , डॉक्टर अनीता शर्मा , डॉक्टर रिचा व डॉक्टर निधि गौड़ के हिस्से में गया। समारोह में मुख्य रूप से डॉक्टर विनीता सिंघल , निशा मालिक डॉक्टर मंजुल गौड़ डॉक्टर अमिता डॉक्टर अनीता गुप्ता डॉक्टर मंजु गुप्ता डॉक्टर नूतन जैन डॉक्टर रूपम गुप्ता भावना सिंघल शुभ्रा नंदिनी आदि उपस्थित थे।
शिया समुदाय के लोगों के साथ बैठक की
बुढ़ाना। मोहर्रम शुरू हो गये है इसको लेकर बुढ़ाना एसडीएम वह सीओ बुढ़ाना विनय गौतम ने शिया समुदाय के लोगों के साथ मीटिंग की एस डी एम बुढ़ाना मे ने बताया की मोहर्रम कोवीड १९ के पालन के साथ ही मनाएं ५० आदमी से ज्यादा इकट्ठे ना हो मास्क का उपयोग करें और सरकार की गाइडलाइन का पालन करें। उन्होंने यह भी कहा की प्रशासन से जिस तरह की सहायता उन्हें चाहिए वह हमें बताएं और मोहर्रम को अमन व चौन से मनाए। उधर भारतीय मोदी आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष साजिद जाफरी ने कहा कि हमारा मोहर्रम अमन में चौन से मनाया जाता है। मोहर्रम हमारे लिए बहुत दुख की घड़ी है हम अपने समाज में कोविड-१९ के तहत मोहर्रम को मनाएंगे और शासन प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे। मीटिंग में हाजी फैज मोहम्मद, मोहम्मद आसिफ उर्फ बबलू, शाने अब्बास, डॉक्टर मोहम्मद अब्बास, हाजी सिकंदर हुसैन शाहनवाज हैदर और भारतीय मोदी आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष साजिद अपने साथियों के साथ मौजूद रहे।
न्याय-यात्रा को लेकर रालोद नेताओ ने कसी कमर
मुज़फ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल पार्टी कार्यालय मुजफ्फरनगर पर दिनांक १२ -१३ तारीख को होने वाली न्याय-यात्रा के संबंध में एक समीक्षा बैठक की गई जिसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार जी, पूर्व विधायक नरेंद्र खजूरी ने अपने विचार रखें उन्होंने कहा मुजफ्फरनगर जिले में होने वाली न्याय-यात्रा ऐतिहासिक होगी । जिसमें दबे कुचले वंचित समाज की जन सुनवाई के लिए रालोद आगे की रणनीति तय करेगी । दलितों की आवाज प्रमुखता से उठाने का काम करेगी। आज की बैठक में मुख्य रूप से न्याय-यात्रा प्रभारी कमल गौतम रमेश काकड़ा ने विचार रखते हुए कहा कि १२ अगस्त को मुजफ्फरनगर जिले में पांच नुक्कड़ सभा के कार्यक्रम किए जाएंगे व १३ अगस्त को जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। आज की बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर, प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक चौधरी, डॉ. मोनिका, विदित मलिक, जगपाल नेता ,पराग चौधरी, नसीम राणा, आदित्य राठी, विपुल राठी, अंकित सहरावत, राजू वाल्मीकि आदि उपस्थित रहे ।
सैकड़ों छात्रों ने डीएम को ज्ञापन सौपा
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान मजदूर संगठन के बैनर पर सैकड़ों छात्रों ने कुछ महत्वपूर्ण मांगों को लेकर जिलाधिकारी को कलेक्ट्रेट पहुंचकर भारतीय किसान मजदूर संगठन के छात्र सभा अध्यक्ष अजय सिंह सागर के नेतृत्व में ज्ञापन दिया। आज के ज्ञापन की मुख्य मांगे निम्न वत रही सभी स्कूली विद्यार्थियों की फीस माफ की जाए, विश्वविद्यालयों द्वारा बिना परीक्षा कराए जमा कराया गया शुल्क वापस किया जाए, विद्यार्थियों के भविष्य को दृष्टिगत रखते हुए कम से कम ५०प्रतिशत छात्र छात्राओं हेतु नियमानुसार विद्यालय खोले जाएं विद्यार्थियों को जो विद्यालय फीस के लिए दबाव बना रहे हैं उन विद्यालयों को नियमानुसार उचित कार्यवाही कराई जाए, भारतीय सेना में भर्ती युवा हित को देखते हुए भर्ती प्रक्रिया में शासन प्रशासन द्वारा अपना पक्ष स्थिति स्पष्ट करें। ज्ञापन देने वालों में अंकित राणा, अभिनव, अजय पाल, अंकित राणा, विकी राणा ,रवि कुमार, अजय सिंह ,दीपांशु राणा ,आकाश राणा, सूर्य प्रताप, राहुल राणा ,अभिषेक राणा, टीनू राणा, रोहित राणा, कपिल पुंडीर, कुश राणा, सूर्य प्रताप पुंडीर, राहुल राणा, दीपांशु राणा ,आकाश राणा, अभिषेक शर्मा, सागर राणा ,प्रदुमन राणा, आकाश राणा , हरिओम राणा, विजय प्रताप आदि सैकड़ों की संख्या में छात्र उपस्थित रहे। ज्ञापन देने के पश्चात सभी छात्र मुजफ्फरनगर केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष, नामित सदस्य स्वास्थ्य विभाग एवं हिंदू संघर्ष समिति के संरक्षक सुभाष चौहान के अग्रवाल मार्केट स्थित कार्यालय पर पहुंचे और वहां पर उन्होंने अपनी क्षेत्र की कुछ समस्याओं से सुभाष चौहान जी को अवगत कराया, सुभाष चौहान ने कार्यालय पर पहुंचे सभी छात्रों को आश्वस्त किया की शीघ्र ही जनप्रतिनिधियों के माध्यम से सभी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। साथ ही कार्यालय पर पहुंचे सभी छात्रों को संबोधित करते हुए सुभाष चौहान ने कहा कि आप सभी छात्रों को मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए एवं अपने माता पिता एवं अपने क्षेत्र का नाम रोशन करना चाहिए। सुभाष चौहान ने सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की भी कामना की ।इस अवसर पर अरुण प्रताप सिंह एवं राजकुमार राणा उपस्थित रहे।
धोखाधडी से उडाए गए 25,250 रुपये साइबर हेल्प सेन्टर ने वापस करा
मुजफ्फरनगर। धोखाधडी से उडाए गए २५,२५० रुपये साइबर हेल्प सेन्टर ने वापस करा दिए।
पुलिस के अनुसार दीपक त्यागी पुत्र सुभाष त्यागी निवासी मनं ७१९ बसन्त विहार साकेत कालोनी थाना सिविल लाइन जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को मोबाइल द्वारा सूचना देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा रिमोट एक्सिस ऐप (एनी डेस्क) डाउनलोड कराकर आवेदक के खाते से ५०,५०० रुपये की धोखाधडी की है। साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा कार्यवाही करते हुए पेटीएम से वार्ता कर फ्राड से अवगत कराकर रुपये २५,२५० की धनराशि को आवेदक के खाते में वापस कराया गया। आवेदक द्वारा साईबर हेल्प सेन्टर द्वारा की गयी तत्काल कार्यवाही के लिए फूलों का गुलदस्ता देकर धन्यवाद दिया गया।
वैक्सीन कैम्प का शुभारंभ किया
मुजफ्फरनगर। स्थानीय एस.डी. कालेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टैक्नोलोजी, मुजफ्फरनगर में निःशुल्क कोविड-१९ टीकाकरण अभियान के अर्न्तगत को वैक्सीन कैम्प का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पंडित संजीव शंकर (अध्यक्ष, महामृत्युंजय सेवा मिशन), डा. अ. कीर्तिवर्धन (साहित्यकार), संस्थान के अधिशासी निदेशक प्रो. डा. एस. एन. चौहान व प्राचार्य डा. ए.के. गौतम के द्वारा किया गया। कैम्प में वैक्सीन १८ वर्ष से ऊपर की आयु के सभी महिला व पुरूष को प्रथम व द्वितीय डोज लगाई गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि विजय शुक्ला ने संस्थान की सराहना करते हुये कहा कि एस.डी. कालेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टैक्नोलोजी द्वारा स्वयं आगे बढ़कर कोविड-१९ टीकाकरण में प्रतिभाग करना संस्थान का समाज के प्रति दायित्व को प्रदर्शित करता है। जानसठ रोड पर सहावली, वृन्दावन सिटी, सुरेन्द्र नगर, विष्णु विहार और अलमासपुर के नागरिकों के लिये सुलभ पहुँच में वैक्सीनेशन उपलब्ध कराया गया है। जिसमें जिला चिकित्सालय की टीम वैक्सीन लगा रही है। संस्थान के अधिशासी निदेशक प्रो. ;डा.द्ध एस.एन.चौहान ने बताया कि शिविर के आयोजन में लोगों की सुविधा व कोविड गाईडलाइन्स का भी विशेष ध्यान रखा गया। सभी व्यक्तियों को कतार में बैठाकर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए अत्यंत व्यवस्थित ढंग से टीकाकरण किया गया। वैक्सीनेशन प्रक्रिया के दौरान रजिस्ट्रेशन कक्ष एवं ऑबर्जेवेशन रूम में कोरोना गाइड लाइन का पालन किया गया और शिविर में भाग लेने वाले सदस्यों एवं परिजनों के लिये सेनेटाइजर की भी व्यवस्था की गई। डा. चौहान ने सभी को स्वास्थ्य की प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया साथ ही भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्वास्थय कल्याण के लिए किये जा रहे कार्यों के लिये आभार व्यक्त किया। डा. चौहान ने बताया कि जिला चिकित्सालय द्वारा कैम्प में कोवैक्सिन की ३०० डोज उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य डा. ए.के. गौतम ने कहा कि टीकाकरण कोरोना को रोकने का सबसे कारगर उपाय है। टीकाकरण की गाड़ी जैसे-जैसे रफ्तार पकड़ रही है उससे कोरोना की लड़ाई में और भी मजबूती मिल रही है। डा. गौतम ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डा. पारेश कुमार, डा. आर.टी.एस. पुंडीर, डा. योगेश शर्मा, डा. विकास कुमार, श्री अभिषेक राय, डा. नितिन गुप्ता, श्रीमति प्रगति शर्मा, श्रीमति पारूल गुप्ता, मनोज झा, अंकुर सक्सेना, डा. संदीप कुमार, पुनित गोयल, बबलू कुमार, अमित गुप्ता, नीरज कुमार, जितेन्द्र कुमार, अंकित गर्ग, विकुल कुमार, श्रीमति संगीता अग्रवाल, शिवानी कौशिक, आकृति शर्मा, राजेन्द्र कुमार, प्रवीण कुमार, मनोज कुमार, अनुज कुमार, धीरज कुमार, गोपाल, संजय कुमार, आकाश कुमार आदि का सहयोग रहा।
राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन नगर विकास मंत्री को ज्ञापन सौंपा
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोड़ा के नेतृत्व में नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन से पीडब्ल्यूडी डाक बंगले पर मिला और उन्हें एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि मुजफ्फरनगर नगर पालिका परिषद व पालिका ठेकेदार की मिलीभगत से पालिका कार्यालय के बाहर पार्किंग ठेके की आड़ में अस्थाई दुकानों को विशेष समाज के लोगों का स्थाई कब्जा करा दिया गया है। संबंध में ज्ञापन प्रेषित किया जिसमें मंत्री से अनुरोध किया गया कि मुजफ्फरनगर नगर पालिका कार्यालय के बाहर पालिका व ठेकेदार की मिलीभगत से स्कूटर मोटरसाइकिल पार्किग के ठेके की आड़ में अस्थाई दुकानें लगाई गई है,जो अब एक समाज के फल विक्रेताओं ने दुकानों को स्थाई कर दिया है और इन फल विक्रेताओं द्वारा खासतौर से महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है जिससे सांप्रदायिक तनाव पैदा होने का खतरा बना रहता है। इसकी शिकायत अनेक बार पुलिस प्रशासन से भी हो चुकी है इन फल विक्रेताओं के प्रति हिंदू समाज में आक्रोश व्याप्त है परंतु पालिका की करोड़ों रुपए की जमीन पर इन लोगों का अस्थाई कब्जा स्थाई हो चुका है। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन ने अनुरोध किया है की तत्काल कार्रवाई करते हुए इन दुकानदारों के कब्जे से मुक्ति दिलाई जाए और वहां पर पार्किंग की व्यवस्था ठेका के अनुसार कराई जाए। यह दुकानदार इतने शातिर हैं कि अवैध रूप से बिजली जलाते हैं और लगभग २० वर्षों से कब्जा जमाए बैठे हैं। नगरपालिका की करोड़ों रुपए की जमीन पर उनका कब्जा स्थाई हो चुका है । तत्काल इस अवैध कब्जे को हटाने और महिलाओं को उनके दुर्व्यवहार से बचाने की मांग राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन ने की है। ज्ञापन देने वालों में संजय अरोरा संयोजक, प्रवीण जैन, संगठन मंत्री संजय गोस्वामी, जिला अध्यक्ष सोनू माहेश्वरी, अशोक त्यागी, राजकुमार दर्द, विपिन शर्मा, प्रमोद वर्मा, कन्हैया शर्मा, प्रमोद वर्मा, राज सिंह, अंकित पाल, शाम वर्मा, चौधरी शिवपाल सिंह आदि उपस्थित थे।

