उत्तर प्रदेश

न रिश्तों की मर्यादा न बेटी का मान: चाचा ने मूक बधिर भतीजी के साथ किया दुष्कर्म

चन्दौली जिले के एक गांव में रिस्तो को तार-तार करने वाला एक सनसनीखेज दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। मूक बधिर दसवीं की नाबालिक छात्रा से उसके चाचा ने दुष्कर्म किया है। तीन माह की गर्भवती होने पर परिवार वालों को पता चला। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसके साथ ही पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

चन्दौली जनपद के नौगढ़ क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को सुबह एक किशोरी के पेट में दर्द शुरू हुआ तो परिवार वाले उसे डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराया तो पता चला कि किशोरी तीन माह की गर्भवती है। पूछने पर बेटी ने अपनी भाषा में इसारे से बताया कि शादी में आए रिश्ते में उसके चाचा ने जबरजस्ती दुष्कर्म किया था।

रोती बिलखती मां जब आरोपी चाचा से इस सम्बंध में पूछा तो वह झूठा साबित कर उल्टा धौस जमाने लगा। जिसके बाद माँ बेटी को लेकर सीधे थाने पहुंची।

महिला ने अपने चचेरे देवर के खिलाफ बेटी के साथ दुष्कर्म करने की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी हिमाशु सिंह उर्फ गोलू के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया और आगे की कार्रवाई में जुट गयी।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21169 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × five =