रालोद ने की वार्ता : माहौल खराब करने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही हो
मुज़फ़्फ़रनगर। राष्ट्रीय लोकदल द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रशांत कन्नौजीया, क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह, ज़िला अध्यक्ष प्रभात तोमर के नेतृत्व में गत दिवस हरियाली तीज पर कुछ लोगों द्वारा जनपद का आपसी भाईचारा का माहौल ख़राब करने के विरोध में राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय को मिलकर उक्त लोगों की गिरफ़्तारी हेतू वार्ता कि
बताया कि राष्ट्रीय लोकदल किसी किमत पर जनपद का माहौल ख़राब नहीं होने देगा। पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है तथा जल्द ही मुलज़िमों पर कार्रवाई कि जायेगी ।
गत दिवस हरियाली तीज पर कुछ लोगों ने ज़ब शहर का माहौल ख़राब करना चाहा तो जयंत चौधरी के तत्काल ट्यूटर पर जानकारी दी और मुज़फ़्फ़रनगर ज़िला अध्यक्ष को आवश्यक निर्देश दिये तब हरकत में आई मुज़फ़्फ़रनगर पुलिस, उसके पश्चात पुलिस ने उक्त के विरुद्ध दर्ज किया था मुक़दमा।
#Muzaffarnagar हरियाली तीज पर साम्प्रदायिक तत्वों द्वारा माहौल ख़राब करने के विरोध में @RLDparty के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक से वार्ता की। साम्प्रदायिक तत्वों के विरुद्ध मुक़दमा दर्ज किया गया है। जल्द गिरफ़्तारी होगी! pic.twitter.com/KsmeebIkWY
— News & Features Network (@mzn_news) August 12, 2021

