Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर में शनिवार को बाजार खुलने के आदेश जारी, 14 अगस्त को खुलेंगे जिले के बाजार

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में शनिवार को बाजार खुलने के आदेश जारी हो गए है , 14 अगस्त को जिले के बाजार अब रोज की तरह खुल सकेंगे।जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह ने बताया कि अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निर्गत शासनादेश संख्या 1416/2021-सीएक्स-3, गृह (गोपन) अनुभाग-3 लखनऊ दिनांक 11 अगस्त 2021 के अन्तर्गत पूर्व निर्गत शासनादेश संख्या 1054/2021-सीएक्स-3, दिनांक 19.06.2021 तथा आदेश संख्या 1193/2021-सीएक्स-3 दिनांक 11 07.2021 में उल्लिखित शर्तों के अधीन कतिपय गतिविधियाँ अनुमन्य किए जाने के दिनों (शनिवार-रविवार साप्ताहिक बन्दी/कोरोना कर्फ्यू लागू) में परिवर्तन करते हुए दिनांक 14.08.2021 दिन शानिवार से प्रत्येक सोमवार से शनिवार तक (रविवार साप्ताहिक बन्दीध्कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा)

प्रातः 06.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक मास्क की अनिवार्यता, दो गज की दूरी व सेनेटाइजर के प्रयोग की शर्त के साथ गतिविधियाँ अनुमन्य किए जाने की अनुमति प्रदान की गयी है।

उन्होंने बताया कि उक्त शासनादेश के अनुपालन में इस कार्यालय द्वारा निर्गत पूर्व आदेश संख्या 1820/जे0ए0-2021 दिनांक 20.06.2021 एवं आदेश संख्या 1890ध्जे0ए0-2021 दिनांक 11.07.2021 में उल्लिखित शर्तो के अधीन जनपद मुजफ्फरनगर कतिपय गतिविधियाँ अनुमन्य किए जाने के दिनों (शनिवार-रविवार साप्ताहिक बन्दीध्कोरोना कर्फ्यू लागू) में परिवर्तन करते दिनांक 14.08.2021 दिन शानिवार से प्रत्येक सोमवार से शनिवार तक ( रविवार साप्ताहिक बन्दी/कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा )

प्रातः 06.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक मास्क की अनिवार्यता, दो गज की दूरी व सेनेटाइजर के प्रयोग की शर्त के साथ गतिविधियाँ अनुमन्य किए जाने की अनुमति प्रदान की गयी है। डीएम ने बताया कि इस कार्यालय द्वारा निर्गत आदेश संख्या 1820/जे0ए0-2021, दिनांक 20.06.2021 में उल्लिखित शेष शर्ते यथावत रहेगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − four =