Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

छात्र-छात्राओं को उपहार देकर प्रोत्साहित किया

मुजफ्फरनगर। श्रीराम ग्रुप आफ कालेजेज में एडमिशन को प्रोत्साहित करने और कोरोना के डर से घर में बैठे बच्चों को प्रेरित करने के लिये श्रीराम कॉलेज में चल रहे “लक्की ड्रॉ-2021“ के दूसरे, तीसरे और चौथे चरण का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें नवप्रवेषित छात्र-छात्राओं को लक्की ड्रॉ के द्वारा विशेष उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया।

श्रीराम कॉलेज में कोरोना महामारी से संबंधित प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए दूसरे तीसरे और चौथे चरण के लक्की ड्रॉ 2021 का आयोजन किया गया। जिसमें श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के संस्थापक चेयरमैन डा0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ द्वारा महाविद्यालय में एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों को लक्की ड्रॉ के माध्यम से विशेष उपहार भेंट कर प्रोत्साहित किया।

जिसमें प्रत्येक चरण के तीन भाग्यशाली छात्र-छात्राओं को प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरूस्कार एवं 10 विद्यार्थियों को सांत्वना पुरूस्कार देकर प्रोत्साहित किया। द्वितीय चरण में प्रथम पुरूस्कार शुभी (बी0पी0ई0एस), द्वितीय पुरूस्कार भावना (बी0टैक, ई0सी0ई) एवं तृतीय पुरूस्कार आसिफ अली(बी0फॉर्मा) को दिया गया।

इसी श्रेणी में 10 सांत्वना पुरूस्कार विष्णु, शिवांशु मलिक, गौरव सैनी, मौ0 सुलेमान, लवी, भव्या, समीर अंसारी, अभय प्रताप, मयंक पाल, और अर्जुन सिंह को वितरित किए गए। तृतीय चरण में प्रथम पुरूस्कार प्रिया (बी0सी0ए), द्वितीय पुरूस्कार मानसी वर्मा (एम0बी0ए) और तृतीय पुरूस्कार सागर सैनी (आई0टी0आई) को दिया गया। इसके अतिरिक्त 10 सांत्वना पुरूस्कार केंद्रा कुमार, समीर गौड़, अर्पित शर्मा, प्रिया मुरमू, मान्या, हम्मद, अंकित कुमार, अर्जुन चौधरी, दीपांशु और हरिदेश कश्यप को दिए गए।

चतुर्थ चरण में प्रथम पुरूस्कार शिवम (बी0सी0ए), द्वितीय पुरूस्कार अभिषेक कुमार (पॉलीटेक्निक,ई0ई) एवं तृतीय पुरूस्कार हर्ष पुण्डीर (बी0कॉम) ने प्राप्त किया। वहीं सांत्वना पुरूस्कार प्राप्त करने वाले 10 छात्र-छात्राओं में सनी, विकास कुमार, शाजिया, रमिका वर्मा, कन्हैया सिंह, अभिषेक पुण्डीर, अमन कुमार, लुबना परवीन, रितेश कुमार और नेहा आदि शामिल रहे।

श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज की एडमिशन कंट्रोलर नीतू सिंह ने इस विषय पर जानकारी देते हुए बताया कि 12वीं कक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित हो चुके है। परन्तु अभी भी बहुत से बच्चे कोरोना के डर से दाखिला लेने से कतरा रहे है, ऐसे बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिये श्रीराम ग्रुप आफ कॉलेजेज ने “लक्की ड्रॉ-2021“ के नाम से नई पहल शुरू की है।

जिसके दूसरे तीसरे और चौथे चरण जिसमें श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में एडमिशन लेने वाले नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को लक्की ड्रॉ के माध्यम से आकर्षक उपहार भेंट किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि लक्की ड्रॉ हर सप्ताह आयोजित किया जाएगा। जिसमें सप्ताह में एडमिशन लेने वाले बच्चे ही प्रतिभाग कर सकेंगे।

इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज के निदेशक डॉ आदित्य गौतम, श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज के कोषाध्यक्ष देवेन्द्र चौधरी, एवं एडमिशन कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21333 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + 1 =