Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत और ग्राम प्रधान के फोटो पर कालिख पोतने से मचा हडकंप

मुजफ्फरनगर। अज्ञात लोगों द्वारा भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत और ग्राम प्रधान के फोटो पर कालिख पोतने की घटना से हडकंप मच गया। बताया गया है कि थाना तितावी क्षेत्र के गांव में अमीरनगर में लगे ग्राम पंचायत के स्वागत बोर्ड पर लगी भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की फोटो पर शरारती तत्वों ने कालिख पोत दी।

सुबह लोगों ने इसे देखा तो उनमें रोष फैल गया। घटना की जानकारी ग्राम प्रधान को हुई तो ग्राम प्रधान आशकरा खान के पति रिहान खान ने इसे निंदनीय घटना बताते हुए दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

मामले पर रोष जताते हुए ग्रामीणों ने ऐसी घटना करने वालों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग पुलिस से की है। उनका कहना था कि भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता जहां किसानों की लड़ाई लड़ रहे हैं

वहीं शरारती तत्वों द्वारा फोटो पर कालिख पोतने का की घटना बेहद दुखद है। ग्राम पंचायत के बोर्ड पर ग्राम प्रधान व भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता की फोटो पर कालिख पोतने के मामले की शिकायत के बाद थानां तितावी पुलिस जुटी छानबीन में जुटी है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − eleven =