उत्तर प्रदेश

पश्चिमांचल के लिए अलग राज्य निर्माण गठन की मांग तेज, लोगों को जागरूक कर रहे डॉ0 सतेंद्र

आज स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन की ओर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 21 जनपदों मे संगठन के बैनर के साथ सभी देशवासियों को स्वन्त्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आठ करोड पश्चिमांचल के लोगों के लिए अलग राज्य निर्माण गठन की मांग की।

ताकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगो को सस्ता व शुलभ न्याय,बेहतर चिकित्सा स्वास्थ्य,शिक्षा, रोजगार के साधन , स्टेडियम उप्लब्ध हो सकें। किसान व मजदूरो की आय मे वृद्धि, बालहत्या,बलात्कार आदि पर रोक लग सके।सुशासन व बेहतर कानून के लिए छोटे राज्य का गठन जरूरी है।

प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर सतेन्द्र सिह के व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रामपाल सिंह के निर्देशानुसार प्रदेश सचिव संजीव मलिक मासूम ने काजीखेडा,डाक्टर शहजाद राना जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर ने सूजडू , जिला महासचिव सतेन्द्र राठी ने गोयला,मण्डल अध्यक्ष यूथ विंग सहारनपुर ने वहलना मे, अमित राठी अध्यक्ष यूथ विंग ने सोन्टा,प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर सतेन्द्र सिंह ने अपने आवास 1192/1 साऊथ सिविल लाईन मुजफ्फरनगर मे गोष्ठी का आयोजन कर स्वतन्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश अलग राज्य गठन की मांग की।

इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डाक्टर राजेश कुमार, आशुतोष प्रताप सिंह पुण्डीर तहसील अध्यक्ष यूथविंग देवबन्द, संजीव मलिक मासूम, इमरान राव जिला प्रभारी यूथ विंग, जिला कार्यकारिणी सदस्य अमित कुमार आदि ने भाग लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल सिंह ने अपने आवास दीपचन्द कालोनी मुजफ्फरनगर मे कार्यक्रम आयोजित किये।

जनपद शामली मे जिलाध्यक्ष अंकित मान,सहारनपुर मे सुन्दर सांपला,रीनबकुमार,जनपद मेरठ मे प्रदेश महासचिव ललित राठी जिलाध्यक्ष रिहान मलिक,गाजियाबाद मे राष्ट्रीय संगठन सचिव हाजी वारिस,जिला प्रभारी शामली अमजद कोहली , जिलाध्यक्ष अनिल हटैत गुर्जर ,यूथ विंग जिलाध्यक्ष महेश चन्देला,गौतमबुद्धनगर मे जिलाध्यक्ष डाक्टर वेदपाल सिंह परिहार, बिजनौर मे पीताम्बर सिंह एडवोकेट, मथुरा मे प्रशान्त परिहार, आगरा मे जिलाध्यक्ष कुशल सोलंकी,ब्रज मण्डल अध्यक्ष अनिल चौधरी ,अलीगढ मे राष्ट्रीय महासचिव डाक्टर विपिन कुमार शर्मा,हापुड मे नगर अध्यक्ष अलीक मैसी,रामपुर मे जिलाध्यक्ष मुकर्रम अली व उपाध्यक्ष गब्बर सिंह,बागपत मे जिलाध्यक्ष अमित गुर्जर,मण्डल अध्यक्ष मेरठ रकम सिंह गुर्जर, मुरादाबाद मे मण्डल अध्यक्ष चौधरी कुलबीर सिंह एडवोकेट,बरेली मे संजय कुमार गुप्ता,तहसीन भाई की देखरेख मे कार्यक्रम आयोजित किये गये।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 3 =