खबरें अब तक...

समाचार

किसान मसीहा को किये श्रद्धासुमन अर्पित1 1 6 |
मुजफ्फरनगर। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की ३२ वीं पुण्यतिथि पर पालिका प्रांगण स्थित उनकी मूर्ति पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल जी द्वारा माला अर्पण किया गया और उन्हें याद किया गया अपने संबोधन में पालिका अध्यक्ष ने कहा उनका जीवन हम सबके लिए एक प्रेरणा है कैसे एक छोटे से परिवार से उठकर एक आदमी पहले किसानों का मसीहा और फिर बाद में देश के प्रधानमंत्री बने उनका जीवन एक सादगी की मिसाल है इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल जी उनकी बेटी आशिमा अग्रवाल टी ओ अरुण कुमार बड़े बाबू मुकेश कुमार पालिका के सभी अधिकारी लिपिक कर्मचारी एवं स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी एसके बिट्टू आदि लोग मौजूद रहे हैं।

 

 

पोषाहार की अब नहीं हो पायेगी कालाबाजारी –नई व्यवस्था पोषाहार वितरण के लिए लागू 10 10 |
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय ने पीडीएस सिस्टम की व्यवस्था के दुरूस्त करने के बाद अब पोषाहार वितरण में आई कालाबाजारी की शिकायतों पर पोषाहार के वितरण में भी नई व्यवस्था लागू कर दी है। जिलाधिकारी ने बताया कि ग्राम कुतुबपुर, जानसठ में पोषाहार के दुरूपयोग पर जनपद में छोटे बच्चों व गर्भवती/धात्री महिलाओं को मिलने वाले पोषाहार वितरण के लिए नई व्यवस्था निर्धारित कर दी है।
जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी व बाल विकास परियोजना अधिकारी को निर्देश दिये कि पोषाहार रिइष्यू की अंतिम तिथि के अगली तिथि से प्रत्येक बाल विकास परियोजना द्वारा जिला कार्यक्रम अधिकारी को अवश्य अवगत कराया जायेगा। प्रत्येक परियोजना की अलग-अलग दिनांक रिइष्यू की अंतिम तिथि के आधार पर निर्धारित की जायेगी। उक्त तिथि परियोजना से प्राप्त रिइष्यू की अंतिम तिथि व निदेषालय/षासन द्वारा प्रदत्त कैलेण्डर के अनुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा निर्धारित की जायेगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी से दिनांक लेने के पश्चात समस्त परियोजना में एक साथ पोषाहार का वितरण निर्धारित दिनांक को किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि पोषाहार का वितरण ग्राम प्रधान/सभासद/प्रधानाध्यापक एवं मातृ समिति की अध्यक्षा मेंं से किसी दो की उपस्थिति में पोषाहार का वितरण कराया जाये तथा वितरण के पश्चात दो गवाहो के हस्ताक्षर उसी दिन कराना भी अनिवार्य होगा। पोषाहार की वितरण की तिथि पर लाभार्थी के हस्ताक्षर अवष्य कराये जाये। उन्होने कहा कि यदि लाभार्थी द्वारा हस्ताक्षर नही किया जा सकता है। तब निषानी अगूंठा कार्यकत्री द्वारा प्रत्येक लाभार्थी का नाम लिखते हुए प्रमाणित किया जायेगा। पोषाहार के जितने पैकेट लाभार्थी को दिये जा रहे है। उनका अंकन रजिस्टर में अवष्य किया जायेगा। उन्होने निर्देश दिये कि यदि लाभार्थी किन्ही विषेष परिस्थितियो वष नही आ रहा है। तब पोषाहार प्राप्तकर्ता का लाभार्थी के साथ सम्बंध अवष्य लिखा जायेगा। साथ ही लाभार्थी का मोबाइल नम्बर भी अवष्य अंकन किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि वितरण पोषाहार का योग व लाभार्थी की संख्या का योग उसी दिन अंकन कर पोषाहार का वितरण अवषेष भी अंकन किया जायेगा। पोषाहार वितरण से एक दिन पूर्व कार्यकत्री/सहायिका/ग्राम प्रधान के द्वारा मुनादी करवाकर पोषाहार का समय, दिनांक एवं स्थान अवष्य बताया जाये ताकि लाभार्थी केन्द्र खुलने के समय प्रातः ८ः०० बजे से २ः०० बजे तक पोषाहार का वितरण हो सके। पोषाहार प्रत्येक दषा में आंगनबाडी केन्द्र पर ही रखा जाये। उन्होने कहा कि आंगनबाडी केन्द्रों का आक्सिमक निरीक्षण भी किया जायेगा। निरीक्षण में खामिया या गडबडी मिलने पर ऑन द स्पॉट कार्यवाही की जायेगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि निर्देषित किया जाता है कि दिये गये आदेषो का अक्षरशः अनुपालन सुनिष्चित किया जाये। कडाई से अनुपालन न करने या शिकायत आने पर सम्बन्धित के विरूद्व कडी कार्यवाही कर दी जायेगी।

तीन शातिरो को किया गिरफ्तार2 20 |
भोपा। भोपा पुलिस ने घोड़ा चोरी कर भाग रहे तीन बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिफ्तार किया। सीकरी चौकी प्रभारी जगपाल सिंह, एसआई वीरसिंह, एसआई अजय बालियान को मुखबिर से सूचना मिली कि तीन युवक भोपा नहर पटरी पर एक गाडी के साथ संदिग्ध हालत में खडें हैं। पुलिस टीम ने मोके पर पहुंची तो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायर किया। पुलिस ने जवाबी कार्यवाई में १ तमंचे,२ चाकू,जिंदा व का कारतूस,चोरी हुआ घोडा व गाडी बरामद के साथ तीन बदमाशों जानसठ के गढी निवासी मुर्तजा,शाहाने आलम,नजर मौहम्मद को गिरफ्तार किया हैं । मंगलवार को ककरौली निवासी असलम का गांव में तेवड़ा बाग के पास से घोड़ा चर रहा था। उसी समय वह गायब हो गया था।मामले की ककरौली थाने पर रिपोर्ट दर्ज हैं। सीओ भोपा राममोहन शर्मा, थाना प्रभारी निरीक्षक एमएस गिल ने टीम की पीट थपथपाई है।

मौन रखकर दी श्रद्धाजंलि
मुजफ्फरनगर। शिव चौक पर स्थित तुलसी पार्क में राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन द्वारा गुजरात के सूरत मैं हुई दुखद घटना में मृतक विद्यार्थियों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं मृतक विद्यार्थियों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई कार्यकर्ताओं ने मोमबत्ती जलाकर २ मिनट का मौन रखा राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन मृतक बच्चों एवं उनके परिवार के प्रति अति संवेदनशील है तथा संगठन घायल बच्चों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से प्रार्थना करते हैं एवं सरकार से मृतक बच्चों के परिवार के लिए सहायता की मांग करते हैं यह हमारे लिए बहुत ही दुखद घटना है सूरत शहर में जहां बच्चे पढ़ाई कर रहे थे तक्षशिला नाम का कोचिंग सेंटर गैर न्यायिक था इसलिए हिंदू शक्ति संगठन इस कोचिंग सेंटर के संचालक के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही का सरकार से आग्रह करता है इसको ऐसी सजा मिले कि भविष्य में कोई भी शिक्षक विद्यार्थी के साथ ऐसा अन्याय ना कर सकें बच्चे देश का भविष्य है इसलिए उनके साथ किसी भी प्रकार का शोषण या गलत कार्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा इस अवसर पर सोशल लाइफ सर्विस ऑर्गनाइजेशन की जिला अध्यक्ष रेनू वर्मा जिला प्रभारी गीता ठाकुर जिला महासचिव पिंकी चौधरी जिला उपाध्यक्ष नेहा गोयल एवं रीना जैन तथा अन्य संस्थाओं के भी कई सदस्य उपस्थित रहे।

उधार वापस मांगना पडा महंगा3 24 |
भोपा। उधार के पैसे वापस मांगने पर युवक के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पीडित के परिजनो ने पुलिस से आरोपी युवक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कस्बा मोरना के जानसठ रोड निवासी संजय का कस्बे के ही निवासी विनोद से पैसो के लेन-देन मे आपसी विवाद चल रहा है। बताया जाता है कि आज सुबह युवक संजय की पैसो की बाबत विनोद से कहासुनी हो गया। जिसके चलते इन दोनो के बीच हुई आपसी कहासुनी मारपीट मे तब्दील हो गई। आरोप है कि विनोद ने संजय पर कैंची से प्रहार कर घायल कर दिया। पीडित युवक के परिजनो ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर घटनाक्रम की छानबीन शुरू की।

 

पूर्व प्रधानमन्त्री एवं किसानो के मसीहा चौ.चरण सिंह को याद किया4 14 |
मुजफ्फरनगर। विभिन्न राजनैतिक दलों एवं किसान मजदूर संगठनो ने देश के पूर्व प्रधानमन्त्री किसानो के मसीहा हिन्दूस्तान की किसान राजनीति मे अहम भूमिका निभाने वाले स्व.चौधरी चरण सिह की 32 वीं पुण्यतिथि पर श्रृद्धासुमन अर्पित किए।
सरकूलर रोड स्थित रालोद जिला कार्यालय पर आज सुबह किसानो के मसीहा स्व.चौधरी चरण सिह की 32 वीं पुण्यतिथि पर हवन किया गया। जिसके पश्चात सभी पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ ने चौधरी चरण सिह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपने श्रृद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजित राठी, पूर्व मन्त्री धर्मवीर सिह बालियान, पूर्व एमलएलसी मुश्ताक चौधरी, पूर्व मन्त्री योगराज सिह,ओमकार बालियान, पराग चौधरी, अंकित सहरावत, हर्ष राठी, सुधीर भारती आदि दर्जनो कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। रालोद कार्यालय से सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी टाउन हॉल मैदान व जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे जहां पहुंच कर उन्होने चौधरी चरण सिह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने श्रृद्धासुमन अर्पित किए। इसी संदर्भ मे महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय व बसपा जिला कार्यालय पर भी पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ ने किसान मसीहा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धाजलि दी।

 

सुभाषनगर में शनिदेव जयंती पर होंगे अनेक धार्मिक कार्यक्रम
मुजफ्फरनगर। शनिदेव मंदिर सुभाषनगर की प्रबंध समिति के अध्यक्ष राहुल अग्रवाल, महामंत्री राजेश कुमार उर्फ बंटी भाई ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 3 जून को शनिदेव की जयंती है जिस दिन अनेक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन कराया जा रहा है। प्रातः छह बजे भगवान शनिदेव का पूजन व अभिषेक होगा। प्रातः 9.00 बजे शनिदेव की विशाल शोभायात्रा मंदिर प्रागंण से शुरू होगी जो सुभाषनगर, शिवनगर, गांधी कालोनी, द्वारिकापुरी आदि स्थानों से होती हुई दोपहर में वापस शनिदेव मंदिर पर पहुंचेगी इसके पश्चात दोपहर एक बजे विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा और संध्या शनिदेव के विग्रहों के लेकर मंदिर समिति के लोग एवं भक्तगण हरिद्वार के लिए रवाना होंगे।

इस पूरे आयोजन में उत्तर प्रदेश आर्युवेद एवं यूनानी चिकित्सा बोर्ड के अध्यक्ष डा. सुभाष चंद शर्मा, विधायक विजय कश्यप, कपिल देव अग्रवाल, प्रमुख समाजसेवी भीमसैन कंसल, पं. उमादत्त शर्मा, सभासद विवेक चुघ, पत्रकार अरविंद भारद्वाज, रामकुमार कन्नौजिया, सचिन कन्नौजिया, विपिन कन्नौजिया, महात्मा सर्वानंदनपुरी के अलावा महिला मंडल में श्रीमती सुनीता गौड, श्रीमती अनिता शर्मा, श्रीमती नीरू, श्रीमती प्रीति चौधरी, सुनीता देवी एवं अंजना देवी आदि इस कार्य में सहयोग कर रही है। कार्यक्रम की तैयारी जोर शोर के साथ चल रही है।

एसडीएम को कराया समस्याओं से अवगत5 18 |
मुजफ्फरनगर। एसडीएम ने नागरिको की समस्याओ को ध्यान पूर्वक सुनने के पश्चात उनमे से अधिकतर समस्याओ का मौके पर निस्तारण कराया तथा शेष समस्याओ के निराकरण के लिए सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देशित किया।
जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय की अनुपस्थिती मे आज एसडीएम अजय अम्बष्ट ने डीएम कार्यालय पहुंचे फरियादियो की समस्याओ को ध्यान पूर्वक सुनकर उनमे से अधिकतर समस्याओ का समाधान कराया।

वीर सावरकर एक क्रान्तिकारी योद्धा थे6 18 |
मुजफ्फरनगर। अखिल भारत हिन्दू महासभा कार्यालय पर महान क्रांन्तिकारी वीर सावरकर की जयन्ति बडी धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र वर्मा व महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष साक्षी वर्मा ने कार्यकताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि वीर सावरकर एक क्रान्तिकारी योद्धा थे। उन्हे तीन बार काले पानी की सजा सुनाई गई। लेकिन जब तक देश आजाद नही हुआ वे आजादी के लिए संघर्ष करते रहे। वीर सावरकर ने हिन्दूओ को सेना मे भर्ती कराने के लिए विशेष अभियान चलाया और हिन्दूत्व को मजबूत किया। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष साक्षी वर्मा ने नेहा शर्मा को मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ व सोना सिह को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया साथ ही रजनी शर्मा को नगर प्रकोष्ठ की अध्यक्ष मनोनीत किया है। इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे सभी पदाधिकारियो ने अपने विचार रखे और वीर सावरकर के पदचिन्हो पर चलने का आहवान किया। बैठक मे एस.विनोद शर्मा,सोमा सिह, नेहा शर्मा, रवि वर्मा, रजनी शर्मा, मनोज ठाकुर, नीटू सिंह सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

पूर्व पीएम को दी श्रद्धाजंलि3 23 |
मुजफ्फरनगर। नगर विधायक कपिलदेव अग्रवाल सहित कई भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियो ने देश के पूर्व प्रधानमन्त्री व देश की किसान राजनीति मे अहम भूमिका निभाने वाले स्व.चौधरी चरण सिह की 32 वीं पुण्यतिथि पर नगर के टॉउन हॉल प्रागण पहुंच कर चौधरी चरण सिह की मुर्ति पर माल्यार्पण कर श्रृद्धाजलि दी। इस अवसर पर विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि उनका जीवन हम सब के लिए प्रेरणादायक है। कैसे एक छोटे से परिवार से उठकर एक चौधरी चरण सिह पहले किसानो के मसीहा व देश के प्रधानमन्त्री बने।

मकान कब्जामुक्त कराने की मांग
मुजफ्फरनगर। न्याजुपूरा निवासी नसीम अं8 16 |सारी उर्फ भगत जी ने आरोप लगाया कि कुछ दबंगो ने उनके मकान पर कब्जा कर लिया है और उन्हे धमकियां दी जा रही हैं। नगर के बालाजी चौक स्थित एक रेस्टोरेन्ट पर नसीम अंसारी ने पत्रकारो से बातचीत करते हुए आरोप लगाया कि गत तीन अप्रैल को गांव ही एक दबंग भू मापिफया ने कठित रूप से उनके मकान का ताला तोड कर उस पर कब्जा कर लिया और वहां रखा सामान चोरी कर लिया। चोरी गए सामान मे 50 हजार रूपये नकद के अलावा,चांदी का सिक्का, थाली कटोरी, चांदी की दो मुर्तियां भी शामिल है।
नसीम अंसारी ने आरोप लगाया कि इस घटना को लेकर जब उन्होने रामलीला टिल्ला चौकी पुलिर्स से इसकी शिकायत की और इस सारे सारे घटनाक्रम से अवगत कराते हुए वीडियो भी दिखाया। जिस पर रामलीला टिल्ला चौकी पुलिस ने अगले दिन मामला सुलझाने को कहकर अगले दिन आने को कहा। बाद मे जब वे चौकी पर अपने मकान की चाबी लेने के लिए गए तो चौकी पुलिस ने हमलावरो से सांठगांठ करके उसे धमका कर भगा दिया। नसीम अंसारी ने एसएसपी से इंसापफ की गुहार करते हुए मकान पर पुनः कब्जा दिलाने की मांग की है। नसीम अंसारी का कहना है कि उन्होने आठ महीने पूर्व उक्त मकान सलीम पुत्र इकबाल हसन से खरीदा था। और तभी से वे काबिज चले आ रहे थे।

मुनीम की जेब से उड़ाए पचास हजार-फुटेज के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की
मोरना। मोरना में पुलिस चौकी के सामने स्थित बैंक में पैसे जमा करने आए भट्टा मुनीम की जेब से अज्ञात चोर ने 50 हजार रूपये निकाल लिए। बैंक में लगे सीसीटीवी की सहायता से चोर की तलाश की गई।
भट्टा मालिक ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना भोपा क्षेत्र के ग्राम मोरना स्थित मैसर्स प्रकाशवती ब्रिक्स सप्लाई के मालिक केके शर्मा ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि उनके भट्टे के मुनीम मौहम्मद खलील निवासी कस्बा भोकरहेड़ी मोरना स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में कैश जमा करने गए थे, जहां पर मुनीम जी बैंक में जमा करने का पफॉर्म भरने लगे, तो अचानक पीले रंग की शर्ट पहने एक अज्ञात चोर ने उनकी जेब से पचास हजार रुपये निकाल लिए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना के बारे में पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक एमएस गिल ने बताया कि बैंक के सीसीटीवी कैमरों से फुटेज के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

पैट्रोल डलवाकर भाग रहे युवकों को पुलिस ने छोडा चर्चा का विषय बना
मीरापुर। भाजपा विधायक के सम्बन्धों के चलते पुलिस ने पेट्रोल पम्प से पेट्रोल डलवाकर भाग रहे दो युवको को छोड दिया। मामला चर्चा का विषय बना है। सुबह करीब 10 बजे बदायूं क्षेत्र के दो युवकों ने अपनी फोर्चुनर कार में बीआईटी चेकपोस्ट के पास स्थित पेट्रोल पम्प से 2000 रूपये का पेट्रोल भरवाया और तेल का भुगतान किये बिना गाडी को लेकर बिजनौर की ओर भाग निकले। पेट्रोल पम्प मालिक की शिकायत पर बीआईटी पोस्ट की पुलिस ने कार का पीछा किया ओर बेराज के निकट उन्हे पकड लिया। इसी दौरान इंस्पेक्टर मीरापुर पंकज त्यागी व एसओ रामराज राजेन्द्र गिरी भी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गये और आरोपी युवक को कार समेत थाने ले आये। इसी दौरान बदायूं जनपद के दातागंज क्षेत्रा के भाजपा विधायक राजीव सिंह का फोन एसएसपी मुजफ्फरनगर को पहुंचा और उन्होंने कहा कि आरोपी युवक उनके भांजे हैं और जल्दी जाने के कारण तेल का भुगतान करना भूल गये थे।
एसएसपी के आदेश पर इंस्पेक्टर मीरापुर पंकज त्यागी ने पेट्रोल पम्प मालिक को 2000 रूपये का भुगतान दिलाकर दोनो आरोपी युवको को छोड दिया।

एक ही जनपद में रह सकेंगे पति-पत्नी, आचार संहिता समाप्त होते ही अंतर जनपदीय तबादले की प्रक्रिया शुरू
मुजफ्फरनगर। बेसिक शिक्षा के हजारों सहायक अध्यापकों और प्रधानाचार्यों के लिए खुशखबरी है। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता खत्म होते ही अंतर जनपदीय तबादले की प्रक्रिया प्रदेश में शुरू हो गयी है। तबादले के लिए कम से कम पति या पत्नी का तीन वर्ष एक जिले में शिक्षण कार्य करना जरूरी है। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों के बड़ी संख्या में सहायक अध्यापक एवं प्रधानाचार्य अंतर जनपदीय तबादले के लिए परेशान हैं, क्योंकि पति किसी जिले में तो पत्नी किसी दूसरे जिले में तैनात है। इस मामले पर साथ-साथ रह सकेंगे शिक्षक पति-पत्नी शासन स्तर पर जोर-शोर से तैयारियां शुरू हो गयी हैं। इसके लिए एक लाख से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाओं के अंतर जनपदीय तबादले के लिए आनलाइन आवेदन करने की उम्मीद है। जानकारों के अनुसार इस अंतर जनपदीय तबादले से उन 50 हजार से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाओं को लाभ मिलेगा, जो कई वर्षों से अपने पसंद के जिले में पत्नी सहित नौकरी के लिए तरस रहे थे। अंतर्जनपदीय तबादले के लिए ऑनलाइन लिये जाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू हो जायेगी। राजकीय इण्टर कालेजों में शिक्षक-शिक्षिकाओं के तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 मई से लिया जा रहा है। यह तबादले भी दो माह में हो जाएंगे। तबादले के दौरान सेना, मरीज, विधवा, दिव्यांग सहित अन्य प्रभावित लोगों को छूट दी जाती है, जबकि शेष अन्य को नहीं। प्रदेश में सपा शासनकाल के दौरान तीन बार अंतर जनपदीय तबादले हुए थे। इसमें 50 हजार से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हैं, जबकि प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव व बेसिक शिक्षा मंत्री ने विशेषाधिकार के तहत भी तबादले किये थे। प्रदेश की भाजपा सरकार के वर्ष 2017-18 के दौरान अंतर जनपदीय तबादले हुए थे। उस दौरान करीब 11 हजार शिक्षक-शिक्षिकाओं के तबादले हुए थे, जबकि तबादले के लिए आवेदन एक लाख से अधिक ऑनलाइन आये हुए थे। बताया जा रहा है कि शासन स्तर पर अंतर जनपदीय तबादले के लिए नीति तैयार हो रही है। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता हटते ही तबादला नीति जारी हो गयी। जून के पहले हफ्ते से ऑनलाइन आवेदन लिये जायेंगे व 20 जुलाई तक तबादले कर दिये जायेंगे।

होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज में समर कैंप का आयोजन10 13 | 9 14 |
मंसूरपुर। होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज, जडौदा, मुजफ्फरनगर में समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैम्प में गायन, नृत्य, एडू-स्पोर्टस अबेकस आदि क्रिया कलाप कराये जा रहे है। इसी कैंप में आर्ट आफ लिविंग की ओर से बच्चों के मानसिक व बौद्धिक विकास के लिए 4 दिन के मेधा व उत्कर्ष योगा कोर्स के आयोजन का शुभारम्भ माँ सरस्वती के सम्मुख, शैलेन्द्र कुमार, सोनिया लूथरा, प्रिया सिंह व प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया द्वारा दीप प्रज्जवलित करके किया गया। योगा कोर्स में बच्चों ने बडे ही उत्साह व जोश के साथ प्रतिभाग किया। प्रशिक्षक सोनिया लूथरा ने स्वास्थ्य की उत्तम जानकारी देते हुए जीवन के मुख्य आयाम भोजन, निद्रा, श्वास, मन तथा बुद्धि आदि पर चर्चा की। इन आयामों का सही प्रकार से प्रयोग करने पर ही हम अपने ऊर्जा स्तर को बढा सकते है। उन्होंने सबसे ज्यादा ध्यान साँसों पर दिया क्योंकि साँसों द्वारा ही हम अपने ऊर्जा स्तर को सबसे ज्यादा बढा सकते है तथा भूतकाल तथा भविष्य के बजाय वर्तमान में जीने की सलाह दी। योग क्रम की कडी में पहले वार्म अप योग तथा आसन कराये उसके बाद मेधावर्धक तथा एक्रागता बढाने वाले प्राणायाम करायें। जिनका बच्चों की पढाई में अत्यन्त लाभ होगा, फिर भसत्रिका प्राणायाम और अन्त में सुदर्शन क्रिया द्वारा श्वासों पर नियंत्रण करना सिखाया। कोर्स में प्रतिभाग कर रहे बच्चों से जब कोर्स के विषय में पूछा गया तो उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि हमें इस कोर्स से बहुत लाभ महसूस कर रहे है। उन्होंने यह भी बताया कि हम अपने आपको बहुत ही हल्का-फुल्का तथा ऊर्जावान महसूस कर रहे है और बच्चों ने इच्छा जाहिर की इस तरह के कोर्स विद्यालय में होते रहने चाहिए। योगा कोर्स के समापन पर प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया ने सभी प्रक्षिशुकों का धन्यवाद करते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। समर कैम्प को सफल बनाने के लिए आजाद सिंह, धीरज बालियान, जितेन्द्र कुमार, रीटा दहिया, सुरेखा, मंजूला, सोनिया, मोनिका, भावना आदि समस्त विद्यालय स्टाफ का बहुत योगदान रहा

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

One thought on “समाचार

  • Hey there! Would you mind if I share your blog with my myspace group? There’s a lot of people that I think would really enjoy your content. Please let me know. Cheers

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 + 18 =