खबरें अब तक...

समाचार

मकान में हुए विस्फोट से मोहल्लावासियों में दहशत! मकान का हुआ भारी नुकसान गनीमत रही कोई जान माल का नही हुआ नुकसान
मकान मालिक ने ग्राम प्रधान सहित पुलिस को दी सूचना पुलिस जाँच पड़ताल कर लौटी 1 | 2 | 3 |
मुज़फ्फरनगर /मंसूरपुर । जनपद मु नगर के नेशनल हाईवे ५८ पर स्थित थाना मंसूरपुर क्षेत्र के गांव जड़ोदा कट के पास दिन निकलते ही सन्दिग्ध प्रस्थिति में एक मकान में विस्फोट हो गया। विस्फोट में मकान की दीवारे और छत को भारी नुक्सान हुआ है लेकिन इस विस्फोट में मकान मालिक व् उसका परिवार बाल बाल बच गए। जबकि घर में रखा हुआ सारा सामान अस्त व्यस्त हो गया साथ ही साथ मकान की दीवारें तक क्षतिग्रस्त हो गईं जिस कमरें में विस्फोट हुआ वहां एक भरा हुआ गैस सिलेंडर भी रखा हुआ था गनीमत रही की नही फटा वरना एक बड़े हादसे से भी इंकार नही किया जा सकता था। सुबह सुबह मकान में विस्फोट से आस पास रहने वाले पड़ोसियों में भी हड़कंप मच गया । मकान मालिक चन्द्रपाल पुत्र नेत्रराम निवासी ग्राम अझोता लावड़ जनपद मेरठ हाल पता नरा जड़ोदा थाना मंसूरपुर जनपद मु नगर ने जानकारी देते हुए बताया की वह व् उसका परिवार घर में सोया हुआ था कमरे में वह व् उसका पुत्र संदीप सो रहे थे जबकि मकान की छत पर उसकी पत्नी राधा व् उसकी पुत्री सो रहे थे । उसने बताया की दिन निकलते ही मकान में एक जोर दार धमाका हुआ और घर में धुआं ही धुआं फैल गया। इस धमाके में उसके पुत्र के सिर में भी घूं घूं हो गई चन्द्रपाल ने इस घटना की सूचना ग्राम प्रधान सहित यूपी १०० डायल एंव भारतीय किसान यूनियन से जुड़े विनय शर्मा को भी दी । सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ ही यूपी १०० डायल ,विनय शर्मा एंव अन्य लोग मोके पर पहुंचे जहां पुलिस ने मकान के अंदर घुसकर जाँच पड़ताल की वहीं उसके पुत्र संदीप को मु नगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया । उधर धमाके की सूचना मिलते ही थाना पुलिस में भी हड़कंप मच गया मोके पर पहुंची थाना पुलिस भी जाँच पड़ताल कर वापस लौटी गई।

मुठभेड में गौकश दबोचे4 | 5 |
मुजफ्फरनगर। जनपद के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव कसेरवा में आज सुबह दिन निकलते ही पुलिस और गौकशों के बीच जबरदस्त मुठभेड हुई, जिसमें पुलिस की गोली का शिकार होने के चलते एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसके तीन अन्य साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से एक कार, २ कटे हुए गौवंश, २ कुंतल मास, १ तमंचा और कारतूस बरामद किये है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज सुबह थाना शाहपुर पुलिस को मुखबिर के जरिए गांव कसेरवा में गौकशी की सूचना मिली। सूचना पर सीओ बुढाना विजय प्रकाश, थाना प्रभारी शाहपुर विजय बहादुर पुलिस फोर्स के गांव कसेरवा में पहुंच गए। मौके पर आस मोहम्मद पुत्र याकूब गांव पुरबालियान, नवाब पुत्र शरीफ गांव कसेरवा, वाजिद पुत्र बाबू गांव बड़कता थाना बुढाना गौकशी करते हुए पाए गए। पुलिस को अपनी ओर आता देख बदमाशों ने फायरिंग शुरु कर दी। गोली लगने से एक सिपाही हाशिम रजा घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में आस मोहम्मद भी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसके दो अन्य साथियों को भी गौंकशी करते रंगे हाथों दबोच लिया। पुलिस ने घायल बदमाश और सिपाही को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में भर्ती कराया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से एक कार, २ कटे हुए गौवंश व २ कुंतल मास, १ तमंचा और कारतूस बरामद किये है। घायल आरोपी आस मोहम्मद पर थाना मंसूरपुर में करीब आधा दर्जन गोकशी के मुकदमे दर्ज है। नवाब व वाजिद पहले भी गौकशी के मामले में कई बार जेल का चुके हैं।
सीओ विजय प्रकाश ने बताया कि सुबह मुखबिर की सूचना पर हमें पता चला कि गांव कसेरवा में नवाब के घर पर गाय कटने की सूचना मिली है। हम लोगो ने मय फोर्स के साथ नवाब के घर छापा मारा तो हमे २ गाय कटी हुई मिली करीब २ कुंतल मांस मोके से मिला। मुठभेड में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और एक सिपाही हाशिम रजा भी गोली लगने से घायल हो गया, जिनको उपचार के लिए शाहपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया।

महिला तीर्थयात्री की सड़क हादसे में मौत
मुजफ्फरनगर। सीमेंट से लदी टै्रक्टर-ट्राली व इनोवा कार के बीच हुई भिडन्त मे कार सवार महिला तीर्थ यात्री की मौत हो गई तथा कार मे सवार 7 अन्य घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलो को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब पांच बजे राजस्थान के जिला सीकर निवासी कुछ लोग इनोवा कार द्वारा उत्तराखण्ड मे चार धाम यात्रा के लिए जा रहे थे कि बार सवार ये तीर्थ यात्री जैसे ही शहर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना बाईपास के समीप पहुंचे कि इसी बीच पीछे की और से तेजगति व लापरवाही के साथ आ रही सीमेन्ट से लदे कटटो की टै्रक्टर-ट्राली व तीर्थ यात्रियो की कार आपस मे भिड गए। सडक हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने कार सवार सभी लोगो को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। इस हादसे मे कार सवार करीब 35 वर्षीय प्रीति कवराज पत्नि बिहारी लाल की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे पर कई राहगीर व ग्रामीण एकत्रित रहे। यह दुखद हादसा आज दिनभर घटना स्थल के समीप ग्रामीणो मे चर्चा का विषय बना रहा। वहीं दूसरी और सीकर निवासी परिजनो को जब यह दुखद खबर मिली तो घर मे कोहराम मच गया।

देश में अमन की दुआ के साथ अलविदा जुमे की नमाज अता6 |
मुजफ्फरनगर। पवित्र रमजान माह अलविदा जूमे की नमाज के दौरान देश मे अमन चैन के लिए दुआ की गई। जिला व पुलिस प्रशासन के साथ पालिका प्रशासन की और से भी जूमे की नमाज के मददेनजर पर्याप्त सफाई व्यवस्था आदि का विशेष ध्यान रखा गया। मस्जिदों व मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रो ईदगाह आदि विभिन्न स्थानो पर पर्याप्त सफाई व्यवस्था की गई तथा कली का छिडकाव कराया गया। वहीं टै्रफिक पुलिस द्वारा भी नमाज के वक्त विशेष सतर्कता बरती गई तथा वाहनो की आवाजाही मे कुछ समय के लिए तब्दीली की गई।
रमजान के महीने मे आज अलविदा जूमे की नमाज के मददेनगर जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन्न व्यवस्थाऐ पूर्व ही सुनिश्तिच की गई तथा पालिका प्रशासन के निर्देशो के चलते नगर की हौज वाली मस्जिद,गहराबाग स्थित गूलर वाली मस्जिद, मीनार वाली मस्जिद, चांदनी मस्जिद तथा किदवई नगर व खालापार व लोहिया बाजार तथा शहर कोतवाली के समीप तहसील मार्किट स्थित मस्जिद सहित नगर की विभिन्न मस्जिदो मे आज दोपहर जूमे की नमाज पढी गई। इस दौरान पुलिस प्रशासन की और से कडे सुरक्षा प्रबन्ध किए गए। मस्जिदो के आसपास व मस्जिदो के बाहर र्पापत पुलिस बल तैनात रहा।

लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न होने पर किया सम्मानित7 |
मुजफ्फरनगर। ऑल इण्डिया एन्टी क्राईम एन्टी क्राइम सैल मुजफ्फरनगर लोकसभा चुनाव 2019 को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराये जाने पर जिलाधिकारी अजय शंकर पॉण्डेय का आभार व्यक्त कर उन्हे बुके भेंट कर स्वागत किया गया।
ऑल इण्डिया एन्टी क्राइम एन्टी क्राइम सैल के मीडिया प्रभारी संदीप रंजन ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराते हुए बताया कि संगठन के जिलाध्यक्ष विक्की चावला के नेतृत्व मे कचहरी स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय से मिले पदाधिकारियो ने लोकसभा चुनाव के शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न होने व जिलाधिकारी के निर्देशो के चलते नगर मे चल रहे स्वच्छता अभियान के प्रति आभार प्रकट किया गया तथा जिलाधिकारी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मनोज वर्मा,विशाल गोयल, संदीप कालरा, नितिन मनचंदा, संजय मदान,संदीप रंजन, अजय किनरा, संजीव मलिक, संजय चावला, नमन गर्ग एवं सैल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

देवी अहिल्याबाई होल्कर जयंती मनाई8 |
मुजफ्फरनगर। देवी अहिल्याबाई होल्कर की 294 वीं जयन्ति पर अनेक गणमान्य लोगो ने देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर अपने श्रृद्धासुमन अर्पित किए। नगर के जिला चिकित्सालय के समीप स्थित देवी अहिल्याबाई होल्कर चौक पर आज देवी अहिल्याबाई की 294 वीं जयन्ति के अवसर पर हवन पूजन कर प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे बिजेन्द्र पाल, कुसुमलता सभासद, संस्था के अध्य़क्ष बब्लूपाल, अनिल, राकेश पाल, पूर्व विधायक श्रीमति मिथलेश पाल,प्रमोदपाल,बसपा नेता रामनिवास पाल,हनीपाल, ओमपाल सिह, पुष्पांकर पाल,धनगर समाज के प्रदेशाध्यक्ष संजय धनगर, मा.ब्रहमसिह, नकलीराम, चरण सिह आदि मौजूद रहे।

मिठाई बांटकर किया खुशी का इजहार
खतौली। प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के हाथो मे फिर से देश की बागडोर आ जाने तथा लोकसभा चुनाव 2019 मे भाजपा को प्रचण्ड बहुमत मिलने से कार्यकर्ताओ मे हर्षोल्लास है। पार्टी कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियो ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शपथ ग्रहण के साथ ही भाजपाईयो मे खुशी की लहर दौड गई। भाजपा कार्यकर्ताओ ने नगर के घंटाघर के समीप एकत्रित हो एक मिठाई बांटी तथा मोदी जी के फिर से प्रधानमन्त्री बनने पर एक दूसरे को बधाईयां दी।

दुकानों का किया निरीक्षण
खतौली। आबकारी विभाग की टीम व पुलिस अधिकारियो ने संयुक्त रूप से की गई कार्यवाही के तहत शराब के ठेको पर छापामारी करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आबकारी विभाग के अधिकारियो ने क्षेत्र के देशी व अंग्रेजी शराब के ठेकों पर पहुंच कर जांच पडताल की।
जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय के निर्देशो के चलते आबकारी विभाग के अधिकारियो ने सीओ आशीष प्रताप सिह व इंस्पैक्टर हरसरन शर्मा तथा पुलिसबल की मौजूदगी मे क्षेत्र की सभी अंग्रेजी व देशी शराब बिक्री की दुकानो का निरीक्षण किया तथा जानकारी लेने के साथ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

खाना व कपडे किये वितरित9 |
मुजफ्फरनरग। पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल एवं इंजीनियर अशोक अग्रवाल द्वारा ईद के मद्देनजर जो मदरसे के गरीब बच्चे हैं उन्हें कपड़ों का वितरण एवं कुछ खाने का सामान दिया गया मदीना चौक स्थित मदरसा पहुंची और वहां पर पड़े स्नेह पूर्वक बच्चों को पहनने के लिए कपड़े दिए और उन्हें आशीर्वाद दिया कि उनकी ईद भी और बच्चों की तरह बहुत ही खुशी पूर्वक मने पालिकाध्यक्ष ने सभी बच्चों को पढ़ने के लिए उत्साहित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल इंजीनियर श्री अशोक अग्रवाल सभासद पूनम शर्मा अरविंद धनगर मुनिश कुमार सक्सेना जी एसके बिट्टू गोहर सिद्दीकी एवं अन्य लोग मौजूद रहे

ईद के मद्देनजर चलाया चैकिंग अभियान10 |
मुज़फ्फरनगर/बुढ़ाना। मुज़फ्फरनगर पुलिस का ईद त्योहार के मद्देनजर जबरदस्त चेकिंग अभियान वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक सुधीर कुमार सिंह के आदेश अनुसार पुलिस की शराब ठेकों पर छापेमारीथाना अध्यक्ष यशपाल सिंह के नेतृत्व में एएसआई धर्मेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ शराब ठेकों पर की छापेमारी पैदल गस्त के दौरान पुलिस ने शराब ठेकों पर छापेमारी के साथ साथ संदिग्ध व्यक्तियों व वाहन चालकों की चेकिंग की अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए एसएसआई धर्मेंद्र सिंह हमरा फोर्स के साथ कर रहे हैं जबरदस्त चेकिंग व छापेमारी गस्त के दौरान पुलिस संदिग्ध वाहन चालकों की कर रही है चेकिंग ताकि अपराधी अपने कार्य मे सफल न हो पाए ईद त्यौहार के मद्देनजर पुलिस कि अपराधियों पर रहेगी पैनी नजर, स्स्ढ्ढ धर्मेंद्र सिंह बुढाना कोतवाली कस्बे के मुख्य मार्गों पर चलता रहा रहा पुलिस का चाबुक।

चार को गौकशी करते दबोचा11 |
बुढाना। पुलिस ने अवैध कटान करते तीन आरोपियो को अवैध कटान मे प्रयुक्त उपकरण सहित चार आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी सुधीर कुमार सिह के निर्देशो के चलते अपराधे पर रोकथाम व समाज विरोधी गतिविधियो मे संलिप्त लोगो के खिलाफ चल रहे अभियान तथा अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत बुढाना कोतवाली प्रभारी यशपाल सिह के नेतृत्व मे पुलिस ने क्षेत्र मे शान्ति व्यवस्था के मददेनजर की जा रही गश्त के दौरान मुखबीर की सूचना पर कोतवाली क्षेत्र मे चल रहे अवैध कटान का पर्दाफाश करते हुए उक्त स्थान से चार आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम मे एसएसआई धर्मेन्द्र सिह, सिपाही नितिन चौधरी आदि शामिल रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 − 4 =