उत्तर प्रदेश

Jhansi: दो महीने के बच्चे के पेट से निकला डेढ़ किलो का ट्यूमर

Jhansi : 10 अगस्त को भगवती अपनी दो माह की बेटी को लेकर महारानी लक्ष्मीबाई के मेडिकल कालेज आई थी। बेटी की हालात को देखते हुए डॉक्टरों ने वार्ड नंबर 2 में भर्ती कर लिया था। भगवती की बेटी को जन्म से ट्यूमर था जिसका वजन डेढ़ किलो था। ट्यूमर को मैकरोकोकसिजियल टिरेटोना कहते हैं।

भगवती का कहना है कि वह कई दिनों तक भटकती रही। कई अस्पताल के चक्कर काटती रही। यहां तक उसे पीजीआई लखनऊ रेफर भी कर दिया गया था। शुक्रवार को मेडिकल कालेज सर्जरी विभाग के सहायक आचार्य डॉ पंकज सोनाकिया ने भगवती की दो माह के बेटी का ऑपरेशन किया गया।

ऑपरेशन के दौरान ट्यूमर को काट कर निकाला गया। टीम में डॉ प्रदीप कुमार, डॉ गोतमन, डॉ शिबिल, डॉ मधूर, डॉ. राहुल. डॉ श्वेता, डॉ पूजा शामिल रही है। आपरेशन के बाद बच्ची स्वस्थ है। डॉ सोनाकिया का कहना है कि अपने करियर में कई सर्जरी की है। लेकिन यह सर्जरी अब तक की सबसे कठिन और दुर्लभ सर्जरी में से एक थी।

बच्चे का कुल वजन सात किला था। ऊपर से बच्ची की उम्र भी दो माह की थी। कहा कि ट्यूमर के अंदर भ्रूण का पलना पहले भी कई बार हो चुका है। लेकिन एक पुरुष बच्चे में वह छह माह का ऐसा केस उनके पास पहली बार आया है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four − one =