उत्तर प्रदेश

 बुलन्दशहर: ट्रांजिट हॉस्टल बंदी गृह का ताला खोलकर से 5 बाल बंदी फरार

 बुलन्दशहर में राजकीय सम्परेक्षण गृह (किशोर) ट्रांजिट हॉस्टल का ताला खोलकर पांच बाल बन्दी फरार हो गये। मामले का पता चलते ही गृह प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसएसपी ने बाल सम्प्रेक्षण गृह की सुरक्षा में तैनात 3 सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया। और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को मामला दर्ज कर कार्रवाई करने व फरार बाल बंदियों का पता लगाने के निर्देश दे दिये। वहीं दूसरी ओर यूपी की जेलों में बंद बंदियों से कोरोना के चलते मुलाकात पर रोक लगा दी गई थी। रोक हटने के बाद बंदियों से परिजनों का मिलना जुलना शुरू हुआ।

 आनन फानन में पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की और एसएसपी ने ड्यूटी पर तैनात 3 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। साथ ही नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को तीनों पुलिसकर्मियों समेत बाल संप्रेक्षण गृह अधीक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए।

Bulandshahr Crime News: कोतवाली प्रभारी नीरिक्षक अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि फरार हुए बाल बंदियों में दो डिबाई, एक शिकारपुर, एक अहमदगढ़ और एक हापुड़ क्षेत्र का रहने वाला है। पांचों बाल बंदी मेन गेट का ताला खोल फरार हुए है।

राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) से पांच बाल बंदियों के फरार होने के मामले जानकारी सोमवार दोपहर तक पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों को नहीं दी गई। पुलिसकर्मी चुपचाप फरार हुए बाल बंदियों की तलाश में जुटे रहे। दोपहर बाद जैसे ही बाल संप्रेक्षण गृह के प्रभारी अधीक्षक एवं जिला प्रोवेशन सहायक अधीक्षक ने एसएसपी और कोतवाली नगर पुलिस को मामले की जानकारी दी तो हड़कम्प मच गया।

राजकीय संप्रेक्षण गृह(किशोर) ट्रांजिट हॉस्टल से 5 बाल बंदियों के फरार होने की जानकारी पाकर अविलम्ब डीएम रविन्द्र कुमार और एसएसपी संतोष कुमार सिंह अदिनस्थ अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला गया, तो बाल बंदी गृह की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों की लापरवाही उजागर हुई। एसएसपी ने ड्यूटी पर तैनात सिपाही सुभाष धामा, राहुल बंसल और सचिन कुमार को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही तीनों सिपाहियों और बाल संप्रेक्षण गृह के प्रभारी अधीक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए नगर कोतवाल अखिलेश त्रिपाठी को निर्देश दिए हैं।

इसके साथ ही तीन होमगार्ड चित्र कुमार, दिनेश कुमार तथा नागेंद्र सिंह के खिलाफ कमांडेंट को पत्र लिखा गया है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित करते हुए उनके समेत बाल संप्रेक्षण गृह के प्रभारी अधीक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। फरार हुए बाल बंदियों की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21512 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × five =