उत्तर प्रदेश

तालिबान की अगुआई में अफगान आजादी चाहते थे: सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क

समाजवादी पार्टी के संभल से सांसद शफीकुर्रहमान बर्क (Shafiqur Rahman Burke) ने अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। शफीकुर्रहमान बर्क ने अफगानिस्तान पर तालिबान कब्जा करने को सही करार दिया। उन्होंने अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जा करने को सही ठहराते हुए तालिबान की कार्रवाई की तुलना भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से कर दी।

शफीकुर्रहमान के अनुसार अमेरिका की हुक्मरानी क्यों अफगानिस्तान करें। जब तालिबान में वह ताकत है। वहीं इसके बाद पीस पार्टी के शाबाद चौहान ने ट्वीट करके अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जा होने पर तालिबान को शुभकामनाएं दी। शाबाद ने ट्वीट करते हुए लिखा कि तालिबान ने शांतिपूर्ण तरीके से सत्ता हासिल की है। उम्मीद है वह एहकाम ए इलाही निजाम ए मुस्तफा का राज कायम करेंगे। जिसमें किसी नागिरक के साथ भेदभाव नहीं होगा। सभी को न्याय मिलेगा। 

Afghan-Taliban News: संभल से सपा के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जा करने को सही ठहराते हुए कहा कि तालिबान की अगुआई में अफगान आजादी चाहते थे। भारत में भी अंग्रेजो से पूरे हिन्दुस्तान ने लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने कहा रहा सवाल भारत को तो यहां कोई कब्जा करने आएगा तो उससे लड़ने के लिए देश बहुत मजबूत है।

 पहले भी शुफीकुर्रहमान अपने विवादित बयानों से चर्चा में रहे थे। इसके पहले शफीकुर्रहमान ने कहा था कि कोरोना कोई बीमारी नहीं है। कोरोना अगर बीमारी होती तो दुनिया में इसका इलाज होता। उन्होंने आगे कहा था कि ये बीमारी सरकार की गलतियों की वजह से अजादे इलाही है। जो की अल्लाह के सामने रोकर गिड़गिड़ाकर माफी मांगने से ही खत्म होगी।

इसी कड़ी में पीस पार्टी के नेता शादाब चौहान ने अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जा करने पर उसको बधाई दी है। शादाब चौहान ने ट्वीट करते लिखा कि तालिबान को शुभकामनाएं की उन्होंने शांतिपूर्ण तरीक से सत्ता पर काबिज हुए। शादाब ने आगे कहा कि उम्मीद है कि तालिबान एहकाम ए इलाही निजाम ए मुस्तफा का राज कायम करेगा।

उन्होंने यही नहीं आगे लिखा कि मुस्तफा का राज कायम करने के साथ ही तालिबान में किसी नागरिक के साथ भेदभाव नहीं होगा। सभी को न्याय मिलेगा। शादाब ने कहा हम शांति और न्याय के पक्षधर हैं। जिसके बाद शादाब ने मामला को बढ़ता देख अपने इस ट्वीट को डिलीट कर लिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 6 =