Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

खुशी और सुकून के आंसुओं से मुज़फ्फरनगर पुलिस का शुक्रियादा,एसएसपी ने लगाया वंश को गले

मुजफ्फरनगर। अलमासपुर से अपहृत बच्चे की सकुशल बरामदगी पर ग्राम वासियों ने नई मंडी कोतवाल अनिल कपरवान व पुलिस टीम को सम्मानित किया।थाना नई मंडी क्षेत्र के गांव अलमासपुर से ७ वर्षीय वंश का ट्यूशन जाते समय अपहरण कर लिया गया था। अपहरण की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया था।

पुलिस ने दिन रात मेहनत करके उस बच्चे को ३ दिन बाद गांव बागोवाली के जंगलों में स्थित सुनसान पड़े भट्टे से बरामद किया। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय व थाना नई मंडी प्रभारी अनिल कपरावन और एसओजी के अथक प्रयासों से पुलिस ने पुलिस मुठभेड़ में सकुशल बरामद कर लिया था।

तीन बदमाश पुलिस की गोली से घायल हुए थे और दो पुलिसकर्मी भी आमने-सामने की फायरिंग में घायल हो गए थे। जिसके बाद अपह््रत बच्चा सकुशल बरामद करने पर परिजनों द्वारा ढोल नगाड़े बजाकर व फूल माला पहना कर मिठाई खिलाकर नई मंडी इंचार्ज अनिल कपरवान व क्राइम ब्रांच पुलिस को सम्मानित किया।

परिजनों ने मुजफ्फरनगर पुलिस की जमकर सराहना की और कहा कि मुजफ्फरनगर पुलिस हमारे लिए देवदूत है जिनकी वजह से आज हमारा बच्चा हमें सकुशल प्राप्त हुआ है।

उत्तर प्रदेश के साथ-साथ मुजफ्फरनगर में भी पुलिस की वजह से सब लोग सुरक्षित हैं। मुजफ्फरनगर पुलिस को सम्मानित करने में बच्चे के परिजनों के साथ अलमासपुर के ग्रामवासी मौजूद रहे।

घायल होने पर भी डटे रहे मुज़फ्फरनगर पुलिस के जवान: सकुशल ले आये मासूम को बचाकर

 

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 428 posts and counting. See all posts by Editorial Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 5 =