उत्तर प्रदेश

Lucknow: रंगदारी न देने पर हथियारबन्द दबंगो ने डम्फर चालक को पीटकर किया अधमरा

Lucknow  में बीती रात्रि को आधा दर्जन हथियारबन्द दबंगो ने एक डम्फर चालक को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया और मौके से बड़े आराम से फरार भी हो गए। घायल डम्फर चालक ने बताया कि उन हथियारबंद गुंडों ने उसे सिर्फ इसलिए पीटा है क्योंकि वह उन गुंडों को रँगदारी नहीं दे रहा था।

जबकि वो गुंडे लगातार पिछले कई दिनों से उससे 50 हजार रुपये के रूप में प्रति माह देने का दवाब बनाये हुए थे। रंगदारी न देने पर दबंग गुंडों ने उस डम्फर चालक को पीट पीट कर अधमरा कर दिया और उसके डम्फर में भी तोड़फोड़ कर दी और मौके से फरार हो गए हैं। देर रात्रि की यह घटना राजधानी के इंदिरा नगर इलाके की है।

गौरतलब है कि घायल डम्फर चालक ने बताया कि इन दबंग गुंडों ने अवैध असलहे की बट से उसे पीटा है। अवैध असलहे की बट से उन गुंडों ने उसके सिर पर एक साथ कई प्रहार किए हैं जिससे उसके सिर ने काफी गम्भीर चोटें आईं हैं। इसके बाद लोहे की रॉड से उसके डम्फर में भी तोड़ फोड़ की है।

घायल डम्फर चालक ने बताया कि इस मारपीट के बाद दबंग गुंडे उसकी जेब मे रखे लगभग 13 हजार नगद भी छीन ले गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल डम्फर चालक को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया है। इन दबंग गुंडों के खिलाफ डम्फर चालक ने थाना इंदिरा नगर में तहरीर भी दे दी है। पीड़ित ने न्याय के लिए पुलिस से गुहार लगाई है।

राजधानी का इंदिरानगर थाना महानगर का भीड़भाड़ इलाके का थाना है। इस घटना से आसपास अब लोगों के बीच दहशत का माहौल देखा जा रहा है। इस घटना ने यह साफ संकेत दिया है कि राजधानी के थाना इंदिरा नगर पुलिस इलाकाई दबंगो व गुंडों पर अंकुश लगा पाने में पूरी तरह से असफल है।

इसीलिये ये दबंग गुंडे डंफर चालक को काफी देर तक पीटते रहे और बड़े आराम से उसके रुपये छीन कर फरार भी हो गए, लेकिन इस पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस का एक सिपाही भी मौके पर नहीं पहुँचा। इस 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − twelve =