Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सुपारी लेकर महिला की हत्या करने वाले बदमाश को पुलिस ने रिमांड पर लिया, हत्या में प्रयुक्त तमंचा व बाईक बरामद

मंसूरपुर। तीन लाख की सुपारी लेकर महिला की दिनदहाड़े हत्या करने के आरोपित को रिमांड पर लेकर पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त किया गया तमंचा व बाइक बरामद कर ली है। इसके अलावा छेडखघनी व मारपीट के दो आरोपितों को भी गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है।

एसएचओ मंसूरपुर के पी सिंह ने बताया कि विगत 15 जुलाई को हाईवे पर मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के सामने नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव शेर नगर निवासी महिला मोहसिना की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। मोहसिना की हत्या के आरोप में नामजद गांव सोरम निवासी कादिर को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। उसी ने अपने एक साथी के साथ तीन लाख की सुपारी लेकर महिला की गोली मारकर हत्या की थी।

उन्होंने बताया कि गत दिवस उक्त कादिर को कस्टडी रिमांड पर लिया गया। पूछताछ के पश्चात उसकी निशानदेही पर गांव पुरबालियान स्थित एक ट्यूबवेल से हत्या में प्रयुक्त की गई मोटरसाइकिल व 315 बोर का एक तमंचा और खोखा कारतूस बरामद किए गए।

रिमांड अवधि समाप्त हो जाने के बाद कादिर को जेल भेज दिया गया है। इसके अलावा छेड़छाड़ के आरोप में वांछित चल रहे रितिक पुत्र रामेश्वर निवासी गांव सोंहन्जनी तगान तथा मारपीट व हत्या की धमकी देने के आरोपित गांव घासीपुरा निवासी विनोद पुत्र धर्मपाल को भी गिरफ्तार किया गया है। उक्त दोनों को भी जेल भेज दिया गया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − 2 =