Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

वोट बनवाने के लिए सपाईयों ने लगाया कैंप

मुजफ्फरनगर। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में चल रहे मतदाता जागरूक अभियान के अंतर्गत आज यूथ ब्रिगेड विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक गोयल एडवोकेट के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी वोटर कैंप लगाकर १८ साल के हो चुके युवाओं की नई वोट बनवाने वोट को सही (करेक्शन) करवाने ओर बूथ कमेटी बनाने का कार्य वरिष्ठ सपा नेता डाक्टर मंसूर उल हक के सिटी हॉस्पिटल पर किया गया

जिसमे नई आबादी, शीतलनगर, शिवपूरी , दुर्गापुरी के निवासियों ओर मतदाताओं की वोट बनाई और अन्य समस्याओं की जानकारी लेकर उनकी सहायता की गई।

वोट कैंप में नगर अध्यक्ष इरशाद जाट, डाक्टर मंसूर उल हक, अभिषेक गोयल एडवोकेट, आरिफ मसूदी सभासद, प्रीति अरोड़ा, दानिश काज़ी, नईम मलिक, आरिफ फारूखी, अमीर आज़म, सरताज सलमानी, बिलाल अख्तर, शाजीम काज़ी, गुफरान अंसारी , अंतरिक्ष गर्ग, डाक्टर शाजेब अली, अमजद अंसारी, अर्पित गुप्ता, शाह आलम, फतह खान, गौरव शर्मा , आकाश पंजाबी, रिज़वान मलिक आदि उपस्थित रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 2 =