उत्तर प्रदेश

Lucknow : दिव्यांग लोगों को लालच देकर धर्मान्तरण के मामले में छह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

 एटीएस ने धर्मान्तरण के मामले में गिरफ्तार छह लोगों के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी है।इन लोगों के खिलाफ गुरुवार को Lucknow  यूपी एटीएस ने अपनी जाँच पूरी करने के बाद यह चार्जशीट दाखिल की है। छह आरोपियों के खिलाफ एटीएस ने चार्जशीट दाखिल की है-

  • राहुल भोला उर्फ राहुल अहमद
  • इरफान शेख
  • सलाउद्दीनअब्दुल मन्नान उर्फ मन्नू यादव
  • उमर गौतम
  • जहांगीर आलम

यूपी एटीएस आईपीसी की धारा417,120बी,153ए,153बी,295ए,298 व अवैध धर्मान्तरण एक्ट के तहत ये चार्जशीट दाखिल की है।एटीएस ने इस संदर्भ में की गई जांच में बताया है समाज के गरीब ,मूकबधिर व दिव्यांग लोगों को लालच देकर उनसे धर्मान्तरण करवाते थे।कभी कभी ये आरोपी ऐसे लोगों पर बलपूर्वक व धमकाकर भी धर्मान्तरण करवाते थे।अपनी जांच में एटीएस ने यह भी खुलासा किया है कि उमर गौतम व काजी जहांगीर धर्मान्तरण के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का संचालन किया करते थे।

इसके लिये डेफ सोसायटी नोयडा व इस्लामिक दावा सेंटर गाजियाबाद को मुख्य केंद्र बनाया गया था।एटीएस ने अपनी जांच में यह भी खुलासा किया है कि फॉरेन कंट्री में बैठे इनके आका हवाला के जरिये इन लोगों धन की कमी कभी नही होने देते थे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21202 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 4 =