वैश्विक

Afganistan: तालिबानियों ने 150 को भारत आने से रोका

Afganistan में जानकारी के मुताबिक लगभग 150 लोग भारतीय विमान में बैठकर यहां आने वाले थे लेकिन तालिबानियों ने उन्हें विमान में चढ़ने से रोक दिया। बताया जा रहा है कि इसमें 72 लोग हिंदू और सिख थे।तालिबानी लड़ाके उन्हें काबुल एयरपोर्ट से ले गए और एक गैराज में रोक दिया। अफगान मीडिया ने अब दावा किया है कि वे सभी सुरक्षित हैं और उन्हें जल्द काबुल एयरपोर्ट लाकर छोड़ दिया जाएगा। सरकार के सूत्रों का कहना है कि भारतीय लोग वहां सुरक्षित हैं और उनसे लगातार संपर्क बनाया जा रहा है।

इसी गुट में शामल एक शख्स पत्नी के साथ तालिबानी चंगुल से निकल गया था। उसने बताया कि शुक्रवार को ही 150 लोग एयरपोर्ट पहुंचे थे लेकिन उन्हें एंट्री नहीं दी गई। सूत्र यह भी बताते हैं कि तालिबानियों ने उनके साथ मारपीट की और अपनी गाड़ी में भरकर सबको लेकर चले गए। कुछ लोग इस बीच वाहन से नीचे कूदकर भाग गए।

तालिबानियों ने उन्हें बताया था कि वे दूसरे गेट से एयरपोर्ट के अंदर ले जाएंगे। लेकिन सरकारी सूत्रों का कहना है कि भारत के विमान के पास लोग नहीं पहुंच पाए।

बाद में अफगान मीडिया ने बताया कि भारतीय लोगों को तालिबानी एयरपोर्ट के ही एक गैराज में लेकर चले गए जहां उनके पासपोर्ट की जांच की गई। वे कह रहे थे कि जो लोग अफगानिस्तान के ही रहने वाले हैं वे हिंदुस्तान न जाएं। तालिबानी प्रवक्ता का भी कहना है कि भारतीय लोगों को अगवा करने वाली बात गलत है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21119 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × five =