वैश्विक

प्लेन से लटककर भी देश से बाहर जाने को आमादा, फ्लाइट से लटके तीन अफगानों की गिरने से मौत

 तालिबान का कब्जा होने के बाद लोग खुद को बचाने के लिए प्लेन से लटककर भी देश से बाहर जाने को आमादा हो रहे हैं। ऐसे ही खौफनाक वाकये में तीन लोगों की तब मौत हो गई जब प्लेन आसमान में उड़ने लगा। प्लेन में यहां वहां लटके लोग तिनके की मानिंद नीचे गिरते हुए दिखे।

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद से बड़ी संख्या में लोग देश छोड़कर भाग रहे हैं। इसी बीच काबुल एयरपोर्ट से रवाना हुए एक विमान से तीन यात्री नीचे गिर गए। ये यात्री विमान के अंदर घुसकर जगह नहीं बना पाए थे। इसके बाद ये लटके हुए थे। वहीं, जब विमान ने हवा में उड़ान भरी तो ये लोग आसमान में से नीचे गिरने लगे। घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें तीनों लोगों को गिरते हुए देखा जा सकता है।

Afganistan राजधानी काबुल पर तालिबान के कब्जे के बाद से ही हालात बेहद खराब हो चुके हैं। लोग देश छोड़ने के लिए एयरपोर्ट का रुख कर रहे हैं, क्योंकि बॉर्डर क्रासिंग पर तालिबान के कब्जे के बाद से ही लोगों के पास बाहर निकलने के लिए कोई जमीनी रास्ता नहीं बचा है। ऐसे में काबुल एयरपोर्ट ही एकमात्र ऐसा जरिया है, जिसके रास्ते लोग वतन छोड़कर सुरक्षित स्थान पर जा सकते हैं। एयरपोर्ट लोगों की तादाद बढ़ रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि लोगों की भारी भीड़ एयरपोर्ट की ओर भाग रही है। लोग एक-दूसरे को रौंदते हुए विमान तक जाने का प्रयास कर रहे हैं। रविवार को काबुल में तालिबान के प्रवेश से पहले राष्ट्रपति अशरफ गनी ने देश छोड़ दिया जिसके बाद अफगानिस्तान के भविष्य को लेकर अस्थिरता के बादल मंडरा रहे हैं।

 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + 11 =