समाचार
अवैध तमंचा व चाकू सहित कई दबौचे
मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 दीपक मावी द्वारा अभियुक्त असलम पुत्र अखलाक नि0 आंसारी रोड थाना कोतवाली नगर मु0नगर को काली नदी पुल से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को कब्जे से 01 तंमचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। इसके अलावा थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 सतीश शर्मा द्वारा अभियुक्त अमन पुत्र पप्पू नि0 जरीफ साईकिल वाले के सामने खालापार थाना कोतवाली नगर मु0नगर को शारदेन स्कूल के पीछे से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 भुपेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त रोबिन पुत्र बिजेन्द्र नि0 ग्राम लकडसंधा थाना कोतवाली नगर मु0नगर को चरथावल रोड मुर्गी फार्म के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को कब्जे से 01 नाजायज चाकू बरामद किया गया। इसके अलावा नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 तपन जयंत द्वारा अभियुक्त राहुल उर्फ काशी पुत्र सुभाष चन्द्र नि0 गली 23 गांधी कालौनी थाना नई मण्डी मु0नगर को सरवट फाटक नसीपुर रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को कब्जे से 01 चाकू नाजायज बरामद किया। इसके अलावा थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 अनिल कुमार द्वारा वारंटी अभियुक्तगण जबर सिंह पुत्र दाताराम नि0 खानपुर थाना बुढाना मु0नगर, श्रीराम पुत्र बिरमा नि0 उपरोक्त को मस्कन से गिरफ्तार किया गया।
अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 दीपक कुमार मावी द्वारा अभियुक्त अविनाश पुत्र शिवकुमार नि0 म0नं0 76 बारादरी आबकारी थाना कोतवाली नगर मु0नगर को शामली बस स्टैण्ड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को कब्जे से 20 पव्वे देशी शराब दिलसे मार्का बरामद की।
मुजफ्फरनगर। थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 तपन जयंत द्वारा अभियुक्त टिंकू पुत्र भूषण नि0 सुभाष नगर गांधी कालौनी थाना नई मण्डी मु0नगर को सरवट फाटक नसीपुर रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को कब्जे से 02 मोबाइल सैमसंग कम्पनी के बरामद किया गया।
छपार। थाना छपार पर नियुक्त उ0नि0 बिजेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्तगण मुरारी पुत्र चतरपाल नि0 बसेडा थाना छपार मु0नगर, फरमान पुत्र छोटा नि0 उपरोक्त को शमशान घाट से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण को कब्जे से 01 सिलाई मशीन अलका कम्पनी की 01 लाउड हैल (माईक) 01 इलेक्ट्रोनिक कांटा बरामद किया गया।
मुजफ्फरनगर। थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 अनिल कुमार तोमर द्वारा वांछित अभियुक्तगण साकिब पुत्र इदरीश नि0 अली पुर अटेरना थाना बुढाना मु0नगर, दिलशाद पुत्र मेहरबान नि0 उपरोक्त को खतौली तिराहे से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना भैराकंला पर नियुक्त उ0नि0 राहुल कुमार द्वारा वारंटी अभियुक्तगण, महावीर पुत्र मुंशीराम नि0 कस्बा सिसौली थाना भैराकंला मु0नगर, प्रहलाद पुत्र महावीर नि0 उपरोक्त को मस्कन से गिरफ्तार किया गया।
जिला पंचायत सभागार में 75 महिलाओं को सम्मानित किया
मुज़फ्फरनगर। मिशन शक्ति के फेस १ एवं फेस २ में तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली ७५ महिलाओं को आज जिला पंचायत सभागार में सम्मानित किया गया।
शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित जिला पंचायत सभागार में विधायक उमेश मलिक, चेयरमेन नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर अंजू अग्रवाल व जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इसमें मिशन शक्ति के तीसरे चरण के शुभारंभ कार्यक्रम में जनपद की ७५ ऐसी महिलाएं जिन्होंने मिशन शक्ति के प्रथम और दूसरे फेस में तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किया है उन्हें सम्मानित किया गया तथा लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान से मुख्यमंत्री की उपस्थिति में अयोजित मिशन शक्ति के शुभारम्भ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में २१ अगस्त २०२१ से माह दिसंबर २०२१ तक मिशन शक्ति के तीसरे चरण को संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। जनपद मुजफ्फरनगर में भी मिशन शक्ति अभियान का तीसरा चरण प्रारंभ हो रहा है। सभी संबंधित विभागों द्वारा कार्य योजना बनाकर कार्यक्रम का संचालन किया जाएगा। सभी विभागों द्वारा लाभार्थीपरक योजनाओं से महिलाओं को जोड़ा जाएगा। उपरोक्त कार्यक्रम में पुलिस अधिक्षक नगर, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, महिला कल्याण अधिकारी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।
महिला शक्ति को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया
मुजफ्फरनगर। मिशन शक्ति के तहत बुढाना विधायक उमेश मलिक, डीएम चंद्र भूषण सिंह, एसएसपी अभिषेक यादव व नगर पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने महिला शक्ति को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया कार्यक्रम में सीडीओ आलोक यादव एडीएम प्रशासन अमित कुमार एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह सहित महिला थाना इंचार्ज निधि चौधरी समाज सेविका बिना शर्मा वैदिक पुत्री इंटर कॉलेज कि प्रिंसिपल डॉ राजेश कुमारी डॉक्टर गीतांजलि वर्मा सहित दर्जनों महिला शक्ति को मिशन शक्ति के तहत प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
बिजली का करंट लगने से दो घोडियों की मौत
मंसूरपुर। बिजली लगातार जानलेवा बनी हुई है। आज फिर बिजली के करंट ने दो घोडियों की जान ले ली।
बताया गया है कि सुबह कब्रिस्तान में घास चर रही पुरबालियान निवासी मेहरबान पुत्र मुंसी तेली की दो घोड़ी की हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गई। हादसे में दोनों की करंट से तडपकर वहीं मौके पर मौत हो गई। मामले की सूचना पर मेहरबान व उसके परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घोड़ियों का पोस्टमार्टम कराने के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
मुनव्वर राणा के खिलाफ कार्यवाही की मांग
मुजफ्फरनगर। बाल्मीकि क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक गम्भीर ने शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को एक प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया है कि लखनऊ निवासी मुनव्वर राणा जिसने तालिबान के आतंकी हमलावरों की तुलना कथित रूप से रामायण रचियता भगवान बाल्मीकि से की है इस अशोभनीय टिप्पणी से अकेले बाल्मीकि समाज ही नहीं बल्कि अपितु पूरे हिंदू वर्ग के मान सम्मान व आस्था को ठेस पहुंची है। उन्होंने कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक से राणा के खिलाफ कानूनी कार्यवाही अमल में लाये जाने की मांग की है ताकि लोगों की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड करने की प्रवृत्ति से बचा जा सके। बाल्मीकि क्रांति दल की ओर से नरेश नंदन बाल्मीकि, समाजसेवी विजय ठाकुर, कमल घोवरी, गोपाल सुधाकर, सोनू सरवट आदि ने भी उपरोक्त मांग का समर्थन करते हुए कार्यवाही की मांग की है।
असंगठित कर्मकार योजना का कैम्प का आयोजन
मुजफ्फरनगर। मिमलाना रोड स्थित महात्मा कालोनी में न्यू सिटी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में श्रम विभाग द्वारा असंगठित कर्मकार योजना का कैम्प लगाया गया। जिसमें विभाग की ओर से उपस्थित जनसमुदाय को विभागीय योजनाअें की जानकारी दी गयी और लोगों का पंजीकरण किया गया। इस पंजीकरण शिविर में श्रम विभाग के सिटी इंचार्ज शाहिद अली के अलावा राजवीर सिंह जनसेवा केंद्र, सहायक लेखाकार शाहिल अंसारी, श्रम परिवर्तन अधिकारी का मुख्य योगदान रहा। लोगों को बताया गया कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत दो लाख रूपये का बीमा और पांच लाख रूपये के इलाज की सुविधा दी जा रही है। यह शिविर भावी सभासद सचिन बिल्टोरिया के अथक प्रयासों से आयोजित कराया गया और इसमे तनवीर अहमद, आरिफ सलमानी, सचिन सभासद वार्ड चार, डा. जमील अहमद आदि का भी सहयोग रहा।
सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन
मुजफ्फरनगर। शासन एवं जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह के निर्देशों पर तहसील खतौली में अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें जन मानस की शिकायतों को सुनते हुए तत्काल निस्तारण कराने का प्रयास किया एवं संबंधित अधिकारियों को भी निस्तारण हेतु निर्देश दिए गये। इस मौके पर एस डी एम इन्द्रकांत द्विवेदी, तहसीलदार श्रीमति आरती यादव एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।।
पार्टी कार्यकर्ताओं को मिले उचित सम्मानः भूपेन्द्र चौधरी
मीरापुर। संगठन मे ही शक्ति नीहित है। पार्टी कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान मिलना चाहिए। किसी भी राजनैतिक दल कीक सफलता उस दल के कार्यकर्ताओं की मेहनत पर निर्भर करती है। क्योंकि पार्टी कार्यकर्ता ही डोर टू डोर,बूथ स्तर तक पार्टी के लि कार्य करते है। एवं बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत कराने के साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रचारित करते हैं। प्रान्तीय नेतृत्व के आहवान पर मीरापुर विधानसभा में बूथ सत्यापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पंचायती राज मंत्री भूपेन्द्र चौधरी ने कार्यकताओं को सम्बोधित करते हुए उक्त उदगार व्यक्त किए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला,भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी अचिन्त मित्तल, रहुल वर्मा,मुकेश गोयल,भाजपा नेता राहुल गोयल आदि मौजूद रहे।
आकर्षक राखियों से सजे बाजार
मुजफ्फरनगर। भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षा बंधन की रौनक कई दिन पहले ही दिखने लगी है। शहर सहित देहात के बाजारों आकर्षक राखियों से सजे हुए हैं। भाई-बहन के प्यार के स्लोगन, रंग-बिरंगे फूलों सहित चंदन की महक के साथ बनी राखियां बहनों की पहली पसंद बन रही है।
बरसात के बीच भी राखियों का बाजार गुलजार रहा। शहर के भगत सिंह रोड सहित चर्च बाजार में सजी दुकानों पर बहनों की राखियां खरीदने के लिए भीड़ लगी रही। इसके अलावा अहिल्याबाई मार्ग, नई मंडी, अलमासपुर आदि स्थानों पर भी खरीदारी की गई। राखी व्यापारी निखिल कुमार ने बताया कि बाजारों में इस बार सादगी भरी राखियों को अधिक पंसद किया जा रहा है। बहनें अपने भाईयों के लिए बहन-भाई के प्यार लगे स्लोगन, भगवान के चित्र वाली राखियों, ओम युक्त से बनी राखियों और चंदन की महक बिखेरने वाली राखियों को पंसद कर खरीद रही है। इसके अलावा कार्टून और खिलौने वाली राखियां भी छोटे भाईयों के लिए खरीदी जा रही है। राखी व्यापारी ने बताया कि इस बार 10 रुपये से लेकर 250 रुपये तक की राखियां बाजारों में उपलब्ध है। 50 से 100 रुपये वाली राखियां सबसे अधिक बिक रही है। बहनों के लिए खरीदे गिफ्ट-इस बार बाजारों में बहनें आम मिठाई की बजाय गिफ्ट पैक भाईयों के लिए खरीद रही है। इसमें चाकलेट और अन्य मिठाई हैं। इसके ही भाई भी बहनों को गिफ्ट देने के लिए आनलाइन शापिग कर रहे हैं। बहनों की डिमांड पर भी भाई गिफ्ट खरीद रहे हैं। बहनों के लिए गिफ्ट में मोबाइल फोन, हाथ की घड़ी, कपड़े खरीदे जा रहे हैं। इस बार रक्षाबंधन पर्व पर भाइयों की कलाई पर हस्तनिर्मित राखियां सजी हुई दिखाई देंगी। इसमें खास बात यह है कि राखियों पर भाई और बहन की फोटो भी लगी होगी। जो इस पवित्र रिश्ते की गहराई को बयां करेगी। पवित्रा व अन्य महिलाओं ने घर पर यह राखी तैयार करने का मन बनाया और उन्हें इसमें सफलता मिली। रुई, रेशमी धागे और अन्य सामान से तैयार की जा रही यह राखियां इसलिए भी खास हैं, क्योंकि इसमें भाई और बहन के प्यार को तस्वीर के रुप में दिखाया जा रहा है। यानि अगर कोई चाहता है कि राखी में भाई बहन की फोटो लगे तो महिलाएं फोटो लगी राखियां भी तैयार कर रही हैं। जिन्हें लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। पवित्रा ने बताया कि राखी की कीमत बाजार में बिकने वाली राखियों की कीमत से काफी कम है। जिन्हें लोग हाथों हाथ खरीद रहे हैं। काफी संख्या में महिलाएं और युवतियां भाई के साथ फोटो खींचकर उनके पास लेकर आ रही हैं।
सडक हादसे में बाईक सवार महिला की मौत, दो घायल
जानसठ। सडक हादसे में बाईक सवार महिला की मौत हो गई। इस हादसे से ग्रामीणो मे शोक छा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाया। जानकारी के अनुसार जानसठ कोतवाली क्षेत्र के कस्बा कवाल निवासी सायमा का विवाह मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव सम्भलहेडा मे हुआ है। बताया जाता है कि करीब 32 वर्षीय सायमा पिछले कुछ दिनो से बीमार चल रही है। जिस कारण आजकल वह अपने मायके आई हुई है। आज दोपहर के वक्त सायमा अपनी मां व भाई के साथ बाईक द्वारा डॉक्टर के यहां जा रही थी कि बाईक सवार ये तीनो जैसे ही कवाल पुलिस चौकी के समीप पहुंचे कि इसी बीच विपरीत दिशा से तेजी व लापरवाही के साथ आ रहे ट्रक की चपेट मे आने से विवाहिता सायमा की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे मे उसकी मां व भाई घायल हो गए। वहीं दूसरी और इस हादसे के पश्चात आरोपी ट्रक चालक अपने ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। इस घटना से गुस्साये ग्रामीणों ने महिला की मौत से क्षुब्ध होकर विरोध स्वरूप हंगामे का प्रयास किया। हादसे मे महिला की मौत व हंगामे की सूचना मिलते ही सीओ जानसठ शकील अहमद एवं इंस्पैक्टर डी.के.त्यागी मौके पर पहुंंचे तथा गुस्साये ग्रामीणो को समझा-बुझाकर शान्त करवाया। तथा घायल मां बेटा को उपचार के लिए एम्बूललैन्स से अस्पताल भिजवाने के साथ मृतका के परिजनो को इसकी सूचना दी महिला की मौत की खबर से उसके परिवारजनो मे कोहराम मच गया तथा रोआराट शुरू हो गई। रोते-बिलखते परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनो व ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। इस हादसे से ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है।
खस्ताहाल सडकों से जनता परेशान
चरथावल। बारिश के कारण चरथावल-मुजफ्फरनगर मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे में जलभराव से परेशान लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। खस्ताहाल मुख्यमार्गों पर बड़े-बड़े गड्ढों ने तालाब का रूप ले लिया है। इस मार्ग से वाहनों का निकलना परेशानी का सबब बना गया है। वहीं, दधेडू कला गांव में जलभराव से किसानों को पैदल निकलना दूभर हो गया है। किसानों को चारा लाने में समस्या उत्पन्न हो गई है। चरथावल कस्बे में बीमारी की दवा गोटा मुर्दापट्टी मोहल्ले में सड़क पर पानी भरने से आमजन को परेशान होना पड़ा। कस्बे में चरथावल-थानाभवन मार्ग पर चंद्रशेखर आजाद पीजी कालेज के पास कई जगह बने गड्ढे तालाब नन गए है। मुख्य सड़क पर गुजरने वाले लोगों खासकर विद्यार्थियों को दिक्कतों में इजाफा हो रहा है। गंदगी और सड़े पानी के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। लुहारी खुर्द के कई नागरिकों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग चरथावल-थाना भवन एवं मुजफ्फरनगर मुख्य मार्ग अधिकांश खस्ताहाल हो चुकी है। लोक निर्माण विभाग टूटी सड़कों को ठीक कराने की जहमत नहीं उठा रहा ह। चरथावल-रोहाना मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे आए दिन हादसों को आमंत्रण दे रहे है। उधर न्यामू गांव में एक बिश्वा महिला के कच्चे मकान की छत गिरने ने नुकसान हुआ है।
मुजफ्फरनगर में फिर चलेगा अतिक्रमण पर बाहुबली का चाबुक, सोमवार से चलाया जाएगा अभियान
मुजफ्फरनगर। एक बार फिर शहर को जाम और अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए प्रशासन ने योजना बनाई है। पूरे शहर को तीन सेक्टरों नई मंडी, सिविल लाइन और शहर कोतवाली क्षेत्र में बांट कर तीन एसडीएम नोडल अधिकारी बनाए गए है। सभी एसडीएम के नेतृत्व में चार अफसरों की टीमें गठित की जाएगी, जो अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाएगी। सोमवार से इस अभियान की शुरुआत की जाएगी। सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह और सीओ सिटी कुलदीप कुमार पर्यवेक्षक बनाए गए है। नई मंडी में भोपा रोड, जानसठ रोड, रेवले ओवरब्रिज, वकील रोड, शहर में महावीर चौक, शिव चौक, प्रकाश चौक, अस्पताल तिराहा, मालवीय चौक, झांसी रानी चौक, भगत सिंह रोड, रुड़की रोड, मीनाक्षी चौक, अंसारी रोड आदि स्थानों पर जाम लगता है। नई मंडी में डिप्टी कलेक्टर पुष्कर चौधरी, कोतवाली क्षेत्र में डिप्टी कलेक्टर मनोज कुमार, सिविल लाइन क्षेत्र में डिप्टी कलेक्टर अशोक कुमार नोडल अधिकारी बनाए गए है। इनके नेतृत्व में चार अधिकारी रहेगे, जिनमें संबंधित थानों के इंस्पेक्टर, नगर पालिका के ईओ, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, कर निर्धारण अधिकारी और लोक निर्माण विभगा का एक अधिकारी शामिल रहेगा। सभी टीमों को संसाधन और नगर पालिका की टीम ईओ उपलब्ध कराएंगे। प्रशासन की ओर से पहले भी शहर को अतिक्रमण और जाम से मुक्त करने के लिए कार्ययोजनाएं बनाई गई थी। बीते चार साल में ई- रिक्शाओं का रुट निर्धारण, शहर के पार्किंग व्यवस्था, शहर में शिव चौक, झांसी रानी चौक, भगत सिंह रोड पर वन वे ट्रेफिक व्यवस्था बनाई गई थी, जो सफल नहीं हो सकी। सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह ने बताया कि शनिवार (आज) को सभी अफसरों की बैठक बुलाई गई है, जिसमें सोमवार से चलने वाले अभियान कार्ययोजना बनाई जाएगी। एआरटीओ को भी मिटिंग में बुलाया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि सोमवार से अभियान चलेगा। जिस क्षेत्र में अभियान चलाया जाएगा। एक दिन पहले मुनादी कराई जाएगी। अतिक्रमण करने वालों पर जुर्माना किया जाएगा। इसके बाद भी अतिक्रमण किया तो नगर पालिका की ओर से संबंधित धाराओं में मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।
चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने कर्मचारियों को लगाई फटकार
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में व्यवस्था भगवान भरोसे हैं। कर्मचारियों को ड्यूटी के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल के साथ ही नोडल अधिकारी एडीएम प्रशासन अमित सिंह भी जुटे हुए हैं, लेकिन कर्मचारी लापरवाही से बाज नहीं आ रहे हैं। शुक्रवार का अवकाश होने के बावजूद भी आज शनिवार को पालिका क कैश काउंटर १२ बजे तक बन्द पड़ा रहा। इस पर चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने नाराजगी जताते हुए कर्मचारी को चेतावनी दी और वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए कैश काउंटर खुलवाया गया।
बता दें कि पालिका में टैक्स जमा करने के लिए शनिवार को सवेरे से ही लोगों की भीड़ टाउनहाल पहुंचने लगी थी, लेकिन १० बजे खुलने वाली कैश काउंटर की खिड़की जब ११ बजे तक भी नहीं खुली तो यहां पर इंतजार करते हुए लोगों में रोष पनपने लगा। कुछ लोगों ने इसको लेकर नाराजगी भी जताई। कैश काउंटर बन्द होने की खबर जब चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल को लगी तो उन्होंने इस पर नाराजगी व्यक्त की और कैश काउंटर पर कार्यरत लिपिक अभिषेक कुमार को लापरवाही पर फटकार भी लगाई। अध्यक्ष के स्टेनो गोपाल त्यागी ने फोन पर कर्मचारी के अनुपस्थित रहने की जानकारी ली तो अभिषेक ने बताया कि उसको अचानक ही बाहर जाना पड़ गया है।
इसके बाद आईटी आफीसर प्रियेश कुमार को कैश काउंटर पर लगाया गया। करीब १२ बजे कैश काउंटर खुलने पर लोगों ने राहत की सांस ली और टैक्स जमा होना शुरू हुआ। इसके साथ ही चेयरपर्सन के निर्देश पर पालिका के सभी बिल कलेक्टरों को मैनुअली टैक्स जमा कर रसीद देने के भी निर्देश दिये। चेयरपर्सन ने कहा कि टैक्स पालिका की प्राथमिकता में है और इसके लिए लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। बता दें कि पूर्व में भी अभिषेक कुमार कैश काउंटर को लेकर लापरवाह साबित होते रहे हैं, उनको फटकार भी पड़ी, लेकिन कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं नजर आता है। सूत्रों का कहना है कि अभिषेक कुमार को सत्ता पक्ष के एक जनप्रतिनिधि का वरदहस्त प्राप्त है।
डीएम व एसएसपी ने तहसील दिवस में समस्याएं सुनी
मुज़फ्फरनगर। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आज बुढाना में तहसील दिवस में जन समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण करने के आदेश दिए।
शासन के निर्देशों पर जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। बुढाना में आयोजित समाधान दिवस में जन मानस की शिकायतों को सुनते हुए तत्काल निस्तारण कराने का प्रयास किया एवं संबंधित अधिकारियों को भी निस्तारण हेतु निर्देश दिए गये। इस मौके पर अमित कुमार, सत्येंद्र कुमार एवं अंकित कुमार को तालाब के पट्टे सौंपे गए। इस मौके पर एसडीएम अजय कुमार अम्बष्ट, तहसीलदार जयेन्द्र कुमार एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।
ड्राईफ्रूट्स के दाम छूने लगे आसमान
मुजफ्फरनगर। अफगानिस्तान में तालिबान का राज आते ही ड्राईफ्रूट्स के दाम आसमान छूने लगे हैं। बादाम के दामों में करीब दोगुने तक की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, मुनक्का, अंजीर और खुमानी के दाम भी करीब 20 फीसदी तक बढ़ गए हैं।
जनपद में नवीन मंडी स्थल से ड्राईफ्रूट्स का कारोबार होता है, जहां अधिकांशतः दिल्ली से माल आता है। कारोबारियों ने बताया कि ड्राईफ्रूट्स में अधिकांश बादाम अफगानिस्तान से आयात किया जाता है, इसके साथ ही मुनक्का, अंजीर और खुमानी भी वहीं से देश में बहुतायत में आता है। पिछले एक सप्ताह में अफगानिस्तान में हुई उथल-पुथल और फिर सत्ता हस्तांतरण में तालिबान राज दोबारा लौटने से देश में ड्राईफ्रूट्स के दाम पर इसका प्रत्यक्ष असर पड़ा है। कारोबारियों के अनुसार केंद्र सरकार द्वारा अफगानिस्तान से आयात-निर्यात बंद किए जाने की अफवाह के चलते दिल्ली से ही वहां से आयात होने वाले बादाम, अंजीर व मुनक्का के दामों में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है। अंजीर व मुनक्का के दाम में भी करीब 20 फीसदी तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
नगरपालिका अफसरों और कर्मचारियों ने बायोमैट्रिक अटेंडेंस लगाना शुरू किया
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में अधिकारियों और कर्मचारियों को ड्यूटी के प्रति संवेदनशील बनाने और कर्मचारियों की लेट लतीफी खत्म करने के उद्देश्य से पालिका में अब फिर से बायोमैट्रिक अटेंडेंस (हाजिरी) की व्यवस्था बहाल कर दी गयी है। शनिवार से पालिका में सभी अफसरों और कर्मचारियों ने बायोमैट्रिक हाजिरी लगानी प्रारम्भ कर दी है। इससे कर्मचारियों में हलचल है। बता दें कि कोरोना संक्रमण के कारण मार्च २०२० से शासनादेश के अनुसार सभी सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों को संक्रमण से बचाने के लिए बायोमैट्रिक हाजिरी की व्यवस्था को स्थगित करते हुए मैनुअली रजिस्टर में हाजिरी अंकित की जाने लगी थी।
इसी के साथ ही नगरपालिका परिषद् में भी बायोमैट्रिक हाजिरी की व्यवस्था के लिए लगाई गई मशीनों को बन्द कर दिया गया था, लेकिन इस व्यवस्था के बन्द होने से कर्मचारियों और अधिकारियों में लेट लतीफी की आदत भी पनपने लगी थी। इसी समस्या को देखते हुए पालिका के नोडल अधिकारी एडीएम प्रशासन अमित सिंह के निर्देश पर पालिका प्रशासन ने हाजिरी व्यवस्था को बदला है। पालिका में अब पुनः बायोमैट्रिक हाजिरी व्यवस्था को बहाल कर दिया गया है। इस व्यवस्था को शनिवार से लागू करते हुए पालिका के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बायोमैट्रिक हाजिरी लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। इससे पालिका के लेट लतीफ कर्मचारियों में हलचल नजर आयी। बायोमैट्रिक हाजिरी व्यवस्था शुरू होने के बावजूद भी कई कर्मचारी काफी देर से पालिका कार्यालय पहुंचे। ज्ञात रहे कि मार्च २०२० के करीब १६ महीनों के बाद पालिका में बायोमैट्रिक हाजिरी की व्यवस्था बहाल हुई है। कुछ कर्मचारियों का कहना है कि अभी भी कोरोना संक्रमण का खतरा बना हुआ है। इस आदेश से कर्मचारियों में अपने स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता बनी है। इनका यह भी कहना है कि बायोमैट्रिक हाजिरी के लिए अभी शासन से कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। अन्य सरकारी कार्यालयों में अभी इसे लागू नहीं किया गया है तो यहां पर यह व्यवस्था ठीक नहीं है। यदि किसी कर्मचारी को संक्रमण होता है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी।
एडीएम अमित सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देशानुसार पालिका में बायोमैट्रिक हाजिरी की व्यवस्था को बहाल कर दिया गया है। कर्मचारियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए सेनिटाइजर का प्रबंध करने के लिए कहा गया है। हाजिरी के पहले और बाद में कर्मचारियों को हाथों को सेनिटाइज करने के लिए निर्देशित किया गया है ताकि संक्रमण से बचाव किया जा सके। उनका कहना है कि बायोमैट्रिक हाजिरी व्यवस्था अब सभी कार्यालयों में बहाल हो रही है।
बुढ़ाना पुलिस ने तीन शातिर मोबाइल चोर गैंग अरेस्ट, दो फरार
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना पुलिस ने तीन शातिर मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने 42 एंड्राइड व कीपैड के मोबाइल बरामद लिए है। शातिर चोर रात्रि में दुकानों और मकानों में मोबाइल चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।
दरअसल बुढ़ाना कोतवाली पुलिस ने शनिवार को तीन शातिर मोबाइल चोर इकबाल, उम्मेद और शालीम निवासीगण मुजफ्फरनगर मेरठ को गिरफ्तार किया है। जबकि उनके दो साथी अमीर व शादाब निवासीगण मुजफ्फरनगर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने शातिर मोबाइल चोरों से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर मोबाइल दुकान वह मकानों से चोरी किए गए 42 एंड्राइड व कीपैड के मोबाइल फोन बरामद किए है। वही पकड़े गए शातिर मोबाइल चोरों के खिलाफ चोरी के तीन मुकदमे बुढ़ाना कोतवाली में दर्ज है, तो वही हाल ही में इन शातिर मोबाइल चोरों ने कस्बे से एक मोबाइल की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस अधिकारियों की माने तो पुलिस ने 3 शातिर मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से चोरी किए गए 42 फोन बरामद हुए हैं। पुलिस अब एक मीटिंग करेगी और मीटिंग के बाद जिन लोगों के मोबाइल फोन ये चोरी हुए थे उन लोगों को बुलाकर उनके मोबाइल उन्हें सौंप दिए जाएंगे।

