उत्तर प्रदेश

Jalaun News: वन विभाग ने रेस्क्यू किया परैछा में घुसा मगरमच्छ

Jalaun News:  कोच तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत परैछा में आगनबाड़ी केंद्र के पास एक विशालकाय मगरमच्छ घुस आया। जब ग्रामीणों ने मगरमच्छ देखा तो उनमें दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी। वन विभाग के अधिकारियों ने बिना देरी किए अपनी टीम वहां भेज दी।

मगरमच्छ को पकड़ने पहुंची टीम के वन दरोगा करनसिंह एवं हमराही राममोहन परिहार ने अपनी सूझबूझ दिखाते हुए ग्रामीणों के सहयोग से करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर मगरमच्छ को पकड़ लिया। वहीं, वन विभाग ने मगरमच्छ को बेतवा नदी में छोड़ दिया।जालौन के एट थाना क्षेत्र के पिछले दिनों ईंगुई गांव में मगरमच्छ के घुसने की घटना में ऐसी घटना सामने आई थी।

 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21671 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 − five =