खबरें अब तक...

समाचार

इंसाफ की लगाई गुहार1 9 |
मुजफ्फरनगर। गैंगरेप कर वीडियो बनाने के आरोपी पीडिता के पति को मुकदमा वापस लेने के लिए धमका रहे है। आरोपियों ने घर में घुसकर पीडित की हत्या का प्रयास भी किया। पीडित ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए कार्यवाही व इंसाफ की गुहार लगाई है।
खतौली के बुढ़ाना मोड आलू मिल निवासी व्यक्ति ने पुलिस को की गयी शिकायत में दो लोगां पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उसकी पत्नी को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ गैंगरेप किया और वीडियो भी बना ली। पीडित ने आज एसएसपी कार्यालय पर पहुंचकर एसएसपी के नाम दिये गये प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि दोनों आरोपी गत दिवस हथियारों से लैंस होकर उसके घर में घुस आये और उस पर तमंचा तानते हुए उसे हत्या की धमकी देते हुए मुकदमा वापस लेने के लिए कहा। पीडित की चींख पुकार पर आसपास के लोगों के आ जाने पर आरोपी धमकी देकर फरार हो गये। पीडित ने एसएसपी से कार्यवाही व इंसाफ की गुहार लगाई है।

दो शराब तस्कर गिरफ्तार2 8 |
मुजफ्फरनगर। तितावी पुलिस ने दो शराब तस्करों को भारी मात्रा में शराब सहित गिरफ्तार किया है पुलिस ने तस्करों की कार को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि तितावी थाना प्रभरी क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु गश्त पर थे गश्त के दौरान उन्हे सूचना मिली कि शराब तस्कर आल्टो कार संख्या यूपी14वी/0618 में तस्करी की शराब लेकर आ रहे है इस सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष ने पुलिस टीम के साथ घेराबंदी कर बतायी गयी कार को रोककर उसमे सवार दो लोगों को हिरासत में ले लिया। कार की तलाशी लेने पर उसमे 24 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पगडे गये आरोपी नसीरपुर निवासी कुलदीप पुत्र सूरज व कृष्ण पुत्र ब्रजपाल है पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

मुठभेड के दौरान दबोचा
मुजफ्फरनगर। भोपा थाना क्षेत्र में बीती रात लूट की योजना बना रहे बदमाशों तथा पुलिस के बीच हुई मुठभेड में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका दूसरा साथी फरार होने में कामयाब हो गया। सूचना पाकर सीओ भोपा भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जानकारी के मुताबिक भोपा थाना प्रभारी को सूचना मिली कि रहमतनगर रजवाहा पुलिया के पास कुछ बदमाश लूट की योजना बना रहे है। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर दबिश दी तो वहां मौजूद बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरु कर दी। पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में कामयाब हो गया। घायल बदमाश का नाम कपिल पुत्र महिपाल निवासी ग्राम बिजोपुरा थाना छपार बताया जा रहा हैं। पकड़े गए बदमाश के कब्जे से लूट की मोटरसाइकिल, मोबाइल व एक तमंचा ३१५ बोर, एक खोखा कारतूस एक जिंदा कारतूस ३१५ बोर बरामद हुआ हैं। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही सीओ भोपा राममोहन शर्मा ने घटना स्थल पर पहुंचकर थानाप्रभारी भोपा एम एस गिल व उनकी टीम की इस सफ़लता पर हौसला अफ़जाई की।

सफाई अभियान चलाया
शुकतीर्थ। वैसे तो गंगा मैय्या के उद्धार व गंगा की सफाई के दावे और वादे हमेशा से किये जाते रहे हैं, लेकिन यदि गंगा की बात करें तो गंगा में सफाई होती नही दिख रही है। तीर्थनगरी शुकतीर्थ में गंगा के जलस्तर और सफाई को लेकर समय समय पर आंदोलन और धरना प्रदर्शन किये जाते रहे हैं लेकिन अभी तक समस्याओं का कोई समाधान नही हो पाया है। इसी क्रम में गंगा स्नान से पहले ज़िला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती आँचल तोमर व भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित राठी ने स्वयं गंगा की सफाई का बीड़ा उठाया है। आज सुबह अधिकारियों संग मुख्य गंगा घाट पहुंची श्रीमती आंचल तोमर व अमित राठी ने स्वयं गंगा में घुसकर गंगा में पड़े कपड़े, प्लास्टिक, फूल, दिए आदि को खुद बाहर निकाला तथा श्रद्धालुओं से गंगा मैया को साफ रखने का आह्वान किया। वहीं गंगा स्नान को लेकर गंगा में पानी छोड़ा गया है, जिससे गंगा का जलस्तर बढ़ने से श्रद्धालुओं में हर्ष की लहर दौड़ गई है। यदि इसी इच्छाशक्ति के साथ हम सब गंगा मैया को साफ करने की ठान लें और प्रण करें कि हम गंगा को मैली नहीं बल्कि साफ करेंगे। तो निश्चित ही गंगा में गंदगी का नामोनिशान नही रहेगा। प्रत्येक वर्ष की भांति ज़िला पंचायत के द्वारा ज्येष्ठ गंगा स्नान मेले का आयोजन दिनांक १० से १३ जून तक किया जाएगा। दिनांक १२ जून को मुख्य स्नान होगा। गंगा सफाई अभियान में अधिकारियों सहित उपस्थित सभी लोगों ने गंगा सफाई में अपना योगदान दिया। इस अवसर पर अपर मुख्य अधिकारी नूतन शर्मा, एसपी देहात आलोक शर्मा, सीओ भोपा राममोहन शर्मा, गंगा सेवा समिति के डॉ महकार सिंह, अर्जुन तोमर, राकेश शर्मा, नरेंद्र, जितेंद्र तोमर, मदन प्रधान, सुषेन प्रधानजी, पुनीत, मनोज आदि ने सफाई अभियान में अपना योगदान दिया।

वृद्धा बाइक की टक्कर से घायल
मुजफ्फरनगर। बाईक की टक्कर से वृद्ध महिला घायल हो गई। परिजनो ने घायल महिला को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला जसवन्तपुरी निवासी शकुन्तला नामक महिला अपने घर के बाहर गली मे खडी हुई थी कि इसी बीच गली मे तेजी व लापरवाही के दौडते आ रहे बाईक सवार की बाईक की टक्कर से उक्त महिला घायल हो गई। वहीं आरोपी युवक बाईक सहित मौके से फरार हो गया।

लूट के मोबाईल सहित किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह के कुशल एवं प्रभावी निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक नगर सतपाल अंतिल व थानां प्रभारी नवरत्न गोतम के नेतृत्वो में सिविल लाइन पुलिस ने पकड़े मोबाईल लूट करने वाले २ शातिर लुटेरे, लूट के ३ मोबाईल किए उनसे बरामद थानाप्रभारी सिविल लाइन नवरत्न गौतम को मुखबिर की सूचना मिली कि कुछ युवक जीआईसी ग्राउंड सर्कुलर रॉड पर सन्दिग्ध लग रहे हैं जिसपर थानाप्रभारी सिविल लाइन नवरत्न गोतम ने एक पुलिस टीम गठित कर चौकी इंचार्ज कचेहरी ओमकार सिंह,एस आई अनित यादव व तेजतर्रार व अपराधियों की कुंडली खंगाला कर उनको उनके अंजाम तक पहुंचाने वाले व कई बार अधिकारीयों से प्रस्तिपत्र एवं पुरस्कृत इनाम पाने वाले हेड कॉस्टेबल अरविंद कुमार व कॉस्टेबल नीरज कुमार ने मुखबिर की बताई जगह पर पहुंचे तो वहाँ पर खड़े दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे जिसपर थानां सिविल लाइन पुलिस टीम ने घेर कर पकड़ा ओर उनसे पूछताछ की तो कुछ समय पूर्व साईंधाम रेलवे स्टेशन पर हुई मोबाइल लूट के मामले में फरार चल रहे युवक ने बताया कि हमने ही लूट की घटना को अंजाम दिया था तथा उन्होंने बताया कि अलग अलग जगहों से दो और मोबाइल लुटे हैं पकड़े गए दोनो शातिर मोबाईल लूटेरो के नाम शावेज़ पुत्र मुस्तकीम निवासी बेहड़ा शहादात थानां ककरौली तथा दूसरे का नाम मोनू उर्फ शारिक पुत्र चांद अंसारी जामिया नगर शहर कोतवाली मुजफ्फरनगर बताया जा रहा है तो वही पुलिस की माने तो उनके कब्जे से लूट के ३ मोबाईल व दो चाक़ू बरामद किए हैं।

छापामारी कर अवैध शराब पकडी
मुज़फ्फरनगर। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने अवैध शराब के कारोबार के रोकने के लिए जनपद में तहसीलवार उपजिलाधिकारी व पुलिस उपाधीक्षक तथा आबकारी निरिक्षिको की संयुक्त टीमो का गठन करते हुए छापेमारी के निर्देश दिए है। जिसके क्रम में जनपद में उक्त टीमो द्वारा विगत चार दिनों से लगातार शराब की दुकानों का सघन जांच व सूचना पर अवैध अड्डो पर छापेमारी की जा रही है। उपजिलाधिकारी खतौली व जानसठ ने अपनी टीमो के साथ कई शराब की दुकानों की जांच की व दबिशे दी। खतौली के अंतर्गत देशी शराब दुकान शाहपुर,फलावदा रोड,तिगायी, भंगेला व विदेशी व बियर मदिरा दुकान खतौली बाईपास,भूड़ जानसठ में मीरपुर बसअड्डे पर देसी,विदेशी व बियर तथा बाईपास पर देशी,विदेशी व बियर की सभी दुकानों का विधिवत जांच की। मीरापुर में दविश देकर मोहल्ला नबाब पट्टी से मोहर सिंह पुत्र राम सिंह को चार पेटियों में १९२ पौए हरियाणा मार्का 2वेस्टो पौए ५ लीटर यूरिया मिश्रित शराबके साथ गिरफ्तार कर आई,पी, सी की धारा २५९, ४२०, ४६५, ४६७, ४७१, २७२, २७३ व धारा ६३ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गयी। दूसरी तरफ आबकारी निरिक्षक टी.एस.ह्यांकी व टीम ने थाना चरथावल में ग्राम लुहारी खुर्द में दविश दी। मनोज पुत्र बलजीत के घर से ४० लीटर कच्ची शराब वरामद कर मनोज को गिरफ्तार आबकारी अधिनियम के अंतर्गत जेल भेंजा गया।

तनाव व अवसाद रोग निवारण शिविर का समापन
मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान के निःशुल्क योग साधना केंद्र चौधरी चरण सिंह भवन गांधी कालोनी मुजफफर नगर में चल रहे ५दिवसीय तनाव व अवसाद रोग निवारण शिविर का समापन धूमधाम से हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय योग संस्था न के प्रान्तीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य रहें।कार्यक्रम की अध्यक्षता जाट महासभा के जिला महासचिव श्री सुन्दर पाल जी ने की। सर्व प्रथम ग्रीन लैंड माडर्न जू० हाई स्कूल मुजफफर नगरके केंद्र प्रमुख राजसिह पुण्डीर ने ओउम् ध्वनि और गायत्री मंत्र से योग साधना शुरू कराई और ताडासन व कोणासन कराये।वज्रासन, उष्टरासन व मडूक आसन महिला केंद्र प्रमुख श्रीमती अर्चना सिंह ने ,पादोत्तान व मकर आसन श्रीमती पूनम वर्मा ने कराएँ।योग निद्रा योगाचार्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य ने कराई।हँसी केन्द्र प्रमुख विपिन शर्मा ने ,अनुलोम-विलोम,भ्रामरी व नाडी शोधन प्राणायाम जिला प्रधान पवन सिंह बालियान जी ने कराएँ।जिला संगठन मंत्री डॉ अमित कुमार ने सूक्ष्म क्रियाएँ कराई।
मुख्य अतिथि संस्थान के प्रान्तीय कार्य कारिणी सदस्य योगाचार्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य ने कहा कि आधुनिक भाग दौड़ के युग में तनाव भयावह समस्या का रूप लेता जा रहा है।वर्तमान दौर में मनुष्य की अधिकांश बीमारियों का कारण तनाव है।तनाव का लम्बा दौर मनुष्य की एड्रीनल एवं पिट्यूटरी जैसी अंतःस्रावी ग्रंथियो को असामान्य रूप से उत्तेजित कर देता है ऐसे में ये ग्रन्थिया लाभकारी हार्मान्स के स्थान पर हानिकारक हार्मान्स रसायन का स्रावण करने लगती हैं और शरीर विभिन्न प्रकार के रोगों का शिकार होने लगता है।उन्होंने बताया कि त्रिविध तापो या दुःखो से बचने के लिए योग परम औषधि है।यह परम औषधि मन और शरीर दोनों को प्रभावित करती हैं।अन्य चिकित्सा पद्धतियों सामान्यतः रोग ग्रस्त अंग की ही चिकित्सा करती हैं जबकि योग विद्या मन और शरीर की सर्वांग चिकित्सा करती हैं। जिला प्रधान पवन सिंह बालियान ने कहा कि तनाव व अवसाद रोग निवारण शिविर का तो आज समापन हो गया परन्तु चौधरी चरण सिंह भवन गांधी कालोनी मुजफफर नगर में संस्थान की निःशुल्क योग कक्षा नियमित रूप से संचालित होती हैं ।आप नियमित योग साधना केंद्र पर आकर साधना करे और अपने जीवन को सुखी व निरोगी बनाये।
यशपाल सिंह,सुंदर लाल,सत्यवीर पंवार ,पूनम वर्मा आदि लोगों ने शिविर में भाग लेने से हुए लाभ के बारे मे बताया ।
अध्यक्ष श्री सुन्दर पाल ने कहा कि योग हमारी भारतीय संस्कृति की देन हैं।भारतीय योग संस्थान जीओ और जीवन दो के सिन्द्धांत को अपनाकर समाजोत्थान का पूण्य कार्य कर रहा है।उन्होंने संस्थान के सभी पदाधिकारियों एवं कार्य कर्ताओ का आभार व्यक्त किया।अंत में केंद्र प्रमुख विपिन शर्मा ने प्रसाद वितरण के बाद वैदिक प्रार्थना और शांति पाठ के द्वारा कार्यक्रम का समापन किया।इस अवसर पर प्रेमपाल बालियान केंद्र प्रमुख कमला नेहरू वाटिका मुजफफरनगर,डा० जीतसिंह तोमर केंद्र प्रमुख ग्रीन फील्ड स्कूल मुजफफर नगर ,अजय, अंकुर मान,रेखा शर्मा,किरन वालिया,सुदेश, राजमोहन,यज्ञदत्त आर्य ,राजीव रघुवंशी,कुलदीप अरोरा आदि का विशेष सहयोग रहा।

बैराज पुल अभी भी अधूरा
मुजफ्फरनगर। आगामी दिनों में शुक्रताल में ज्येष्ठ माह के गंगा दशहरा का आयोजन होना है और इस दौरान शुक्रताल में बिजनौर व मुजफ्फरनगर मार्ग से काफी श्रद्धालु गंगा स्नान करने के लिए आते है लेकिन अभी भी बैराज का जो हिस्सा काफी दिन पूर्व क्षतिग्रस्त हो गया था वो अभी भी पूरा नहीं हो पाया है ऐसे में इस रास्ते पर जाने वाले श्रद्धालु व पर्यटको ंको लगातार दिक्कत हो रही है। बैराज पुल की स्थिति जस की तस है आने वाले वह जाने वाले राहगीरों को भारी परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है जिससे ई रिक्शा वाले पुल पार करने के मुंह मांगे पैसे ले रहे हैं और इतनी गर्मी में यात्री मुंह मांगे पैसे दे रहे हैं और जिस पुल की मरम्मत होनी थी वहां पर कोई भी ना तो मजदूर था ना ही कोई इंजीनियर था केवल टेंट लगा हुआ।

फरार कैदी का नहीं लगा सुराग
मुजफ्फरनगर। जेल से फरार कैदी का अभी तक कोई सुराग नही लग पाने से जेल प्रशासन मे हडकम्प मचा हुआ है। पुलिस टीम फरार हुए कैदी की बरामदगी के लिए भागदौड मे जुटी है। उल्लेखनीय है कि बीते दिन नई मन्डी कोतवाली क्षेत्र स्थित जिला कारागार मे शुक्रवार की सुबह बंदियो की गिनती के समय एक बन्दी कम पाया गया। आनन-फानने मे बन्दी के लापता होने की सूचना आला अधिकारियों को दी गई। जेल से फरार बन्दी की तलाश के लिए जेल मे सर्च अभियान चलाया गया। कैदी के फरार होने की सूचना पर पर चप्पे चप्पे की तलाशी ली गई। लेकिन शाम होने तक फरार बन्दी का कहीं कोई सुराग नही लग सका था। कैदी के पफरार होने के मामले मे जेल प्रशासन की लापरवाही चर्चा का विषय बनी हुई है। फरार बन्दी निन्ना उर्फ दिलिशाद कुछ दिन पूर्व शामली के थानभवन क्षेत्र से आर्म्स एक्ट मे जेल भेजा गया था। उक्त कैदी पांच दिन पूर्व ही जेल मे आया था। इस पूरे मामले की छानबीन व भागदौड की जा रही है।

दारोगा सुनील नागर से तंग पीडित ने सपत्नीक आत्महत्या की मांगी अनुमति-अनुमति को लेकर राज्यपाल, प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति को लिखा पत्र
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मिमलाना रोड महात्मा कालोनी निवासी एक व्यक्ति ने चौकी प्रभारी सुनील कुमार नागर की कार्यप्रणाली से तंग आकर सपत्नीक आत्महत्या की बात की है। इसके लिए अनुमति को उसके द्वारा प्रदेश के राज्यपाल, प्रधानमंत्री सहित राष्ट्रपति को पत्रा प्रेषित किया गया है।
भेज भेजे गये पत्र में शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मिमलाना रोड महात्मा कालोनी निवासी नसीम अहमद उर्फ भगत जी ने बताया कि करीब आठ माह पूर्व उसने ग्राम न्याजूपुरा में एक मकान उसके मालिक व कब्जेदार सलीम पुत्र इकबाल हुसैन से पूर्ण भुगतान करके खरीदा था। इसके बाद वह उस मकान पर काबिज चला आ रहा है। नसीम ने बताया कि वह भगवान गोरखनाथ का भगत है और उसने अपने उक्त मकान में पूजा पाठ करने के लिए गोरखनाथ जहारवीर की दो चांदी की मूर्तियां स्थापित करने के साथ ही त्रिशूल, थाली, नाग देवता, एक कटोरी, चांदी का सिक्का भी वहां पर रखा था। इसके अलावा मकान में 50 हजार रुपये नकद और अन्य सामान भी रखा हुआ था। नसीम का कहना है कि वह प्रतिदिन उक्त मकान में पूजा पाठ करने के लिए जाता है। 3 अपै्रल को गांव के दबंग भू-माफिया जुल्फकार उर्फ पाटा ने ताला तोड़कर मकान पर कब्जा कर लिया और उसमें रखा सारा सामान चोरी कर लिया था।
इसकी जानकारी होने पर नसीम ने चौकी इंचार्ज दरोगा सुनील नागर को शिकायत की। दरोगा ने आरोपी जुल्फकार को चौकी पर बुलाया और उससे पूछताछ की। नसीम ने बताया कि दरोगा के सामने जुल्फकार ने मकान पर कब्जा करने और सामान उठाने की बात स्वीकार की है। उसने मकान की चाबी और सामान देने का वादा भी दरोगा के सामने किया। नसीम का आरोप है कि जब वह दरोगा से दोबारा मिला और मकान की चाबी व सामान दिलाने का आग्रह किया, तो उसके साथ दरोगा सुनील नागर ने अभद्रता की तथा उसे वहां से भगा दिया। उसके बाद उसकी तबीयत खराब हो गयी। नसीम ने आरोप लगाते हुए कहा कि दरोगा सुनील नागर व जुल्कार के बीच सांठगांठ हो गयी है। नसीम का आरोप है कि दारोगा सुनील नागर गलत रिपोर्ट लगाकर अधिकारियों को गुमराह कर रहा है। उसका कहना था कि दारोगा सुनील नागर का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं हो रहा है, जिसके चलते वह अपनी पत्नी मोबीना संग आत्महत्या करना चाहता है। इसके लिए उसने प्रदेश के राज्यपाल, प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति से अनुमति मांगी है। वह 15 जून 2019 को दोपहर 12 बजे सीएम आवास के सामने आत्महत्या करना चाहता है।

ईद को लेकर बाजार हुए गुलजार
खतौली। ईद-उल-फितर की तैयारियों को लेकर दिनभर बाजारों में रौनक रही। लोगों ने रेडिमेड कपड़े, जूते चप्पल, शीर के सामान और अन्य घरेलू वस्तुओं की खरीदारी की। साप्ताहिक पैंठ में भी ग्राहकों की भारी भीड़ देखी गई। यह रमजान के अंतिम चरण में आता है। कस्बे में सुबह से ही बिद्दीवाड़ा बाजार, जानसठ रोड, अशोका मार्केट, रेलवे रोड, बड़ा बाजार, पालिका बाजार, ढाकन चौक, इंदिरा मूर्ति, जीटी रोड आदि बाजारों में चहल पहल नजर आई। लोगों ने रेडिमेड कपड़ों, जूते चप्पल, खाद्य वस्तुओं, क्रॉकरी, बेड शीट, पिलो कवर, घर को सजाने और शीर के सामान की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखी गई। महिलाओं ने आर्टिफिशल ज्वैलरी और सौंदर्य प्रसाधनों की खरीदारी की। देर रात तक बाजार खुले और लोगों ने अपनी जरूरत का सामान खरीदा। नवीन मंडी में लगी साप्ताहिक पैंठ में खासी भीड़ उमड़ी। पैंठ में महिलाओं और बच्चों की खासी भीड़ देखी गई। लोगों ने इफ्तार के लिए फलों और खाद्य वस्तुओं की खरीदारी की।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + three =