Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: बसपा, भाजपा व कांग्रेस छोड सपा में आने वालों का स्वागत किया

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar: ) बसपा, भाजपा व कांग्रेस छोड़कर सपा में आये वरिष्ठ नेताओं का सपा कार्यालय मैदान पर आयोजित जनसभा में जोरदार स्वागत किया गया। सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने जानकारी देते हुए बताया कि बसपा के बड़े नेताओं में शुमार पूर्व सांसद व पूर्व मंत्री राजपाल सैनी उनके पुत्र खतौली विधानसभा के प्रत्याशी रहे शिवान सैनी के स्वागत में आयोजित जनसभा की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट व संचालन महासचिव जिया चौधरी द्वारा किया गया।

अपने समर्थकों के साथ भारी जनसमूह के साथ पहुंचे पूर्व सांसद राजपाल सैनी,शिवान सैनी व बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कोर्डिनेटर रामनिवास पाल, कांग्रेस छोड़कर सपा में शामिल उमादत्त शर्मा,अकाली दल से सपा में आये सरदार देवेंद्र सिंह खालसा हरेंद्र पाल का सपा कार्यालय पर आयोजित सभा मे जिला संगठन व उनके समर्थकों का जोरदार स्वागत किया गया।

सभा को सम्बोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने राजपाल सैनी व उनके साथी नेताओ के सपा में आने पर २०२२ में सपा के लिये जिले की चुनावी राजनीति को मजबूत कदम बताते हुए जनपद की सभी सीटों पर सपा के जितने के अभियान में एक बड़ा मजबूत कदम बताया है।

पूर्व राज्यसभा सांसद व पूर्व मंत्री राजपाल सैनी ने सम्बोधन में कहा कि भाजपा सहित अन्य दलों में पिछडो की वोट लेकर उनको सम्मान व अधिकार न देने के चलते पिछड़े वर्ग के लोग उपेक्षित महसूस कर रहे हैं सपा में सभी वर्गों के सम्मान व सभी के अधिकारों के लिए संघर्ष को देखते हुए पिछड़ी जाति के लोग सपा से जुड़कर इस बार अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए एकजुट है पिछडो व सर्वसमाज की आवाज़ सही मंच से बुलन्द करने के लिए उन्होंने सपा में शामिल होने का निर्णय लिया है।

पूर्व मंत्री राजकुमार यादव व पूर्व सपा प्रत्याशी चरथावल मुकेश चौधरी ने पूर्व मंत्री राजपाल सैनी,रामनिवास पाल, उमादत्त शर्मा,देवेंद्र सिंह खालसा व हरेंद्र पाल के सपा में आने के फैसले का स्वागत करते हुए जनपद में सपा के मजबूत जनाधार बढ़ने वाला कदम बताया।

पूर्व विधायक अनिल कुमार पूर्व प्रत्याशी राकेश शर्मा ने कहा कि आज मजदूर किसान युवाओ के उत्पीड़न वाली भाजपा सरकार से हर वर्ग के उत्पीड़न व दमन से मुक्ति के लिए सिर्फ सपा सरकार लाना ही एकमात्र विकल्प है तथा इसी विकल्प पर प्रदेश की राजनीती घूम रही है अन्य दलों से आये मजबूत नेताओ से सपा को चुनाव में बड़ा फायदा होना तय है।

बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व कई मंडलो के कोर्डिनेटर रहे सपा में शामिल हुए रामनिवास पाल ने कहा कि की भाजपा व अन्य दलों की पिछड़े वर्ग से उपेक्षा उनको बहुत महंगी पड़ेगी।सपा का पिछडो को सम्मान देना व सत्ता में भागीदारी देना कभी किसी से छुपा नही है इसलिए सपा में आकर पिछड़े वर्ग के लोगो को सपा से जोड़ा जाएगा। कांग्रेस को अलविदा कहकर सपा में शामिल उमादत्त शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज के खिलाफ जो अत्याचार का अभियान भाजपा की योगी सरकार ने चलाया है उसका जवाब ब्राह्मण समाज सपा के साथ जुड़कर २०२२ के चुनाव में देने जा रहा है।

खतौली विधानसभा के पूर्व बसपा प्रत्याशी रहे शिवान सैनी व अकाली दल के सरदार देवेंद्र सिंह खालसा ने कहा कि किसान मजदूर युवाओ के उत्पीड़न, बढ़ती बेरोजगारी महंगाई देने वाली भाजपा सरकार के खिलाफ मजबूत लड़ाई केवल सपा लड़ने में सक्षम है इसलिए वह सपा में आने के बाद २०२२ के चुनाव में सपा की मजबूती के लिए पूरी मेहनत करेंगे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − thirteen =