Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Khatauli News: पुलिस ने मुठभेड़ में तीन शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

खतौलीKhatauli News: थाना क्षेत्र खतौली में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा घर मे घुसकर चोरी की गयी था। जिसके सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया था।

थाना खतौली पुलिस द्वारा महज २४ घंटे के अंदर उक्त अभियोग का सफल अनावरण करते हुए ०३ अभियुक्तों को गिरफतार किया गया। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने अहमद पुत्र सलीम निवासी थानेश्वर मन्दिर रोड़, बुढाना मोड़ थाना खतौली, मुजफ्फरनगर, जुनैद पुत्र युसुफ निवासी मौ० इस्लामनगर कस्वा व थाना खतौली, मुजफ्फरनगर, फरमान पुत्र अनवार निवासी खालापार थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर। जिनके कब्जे से ०१ तमन्चा मय ०१ जिन्दा व ०१ खोखा कारतूस ३१५ बोर, ०२ नाजायज छुरा, ०१ स्पलेण्डर प्लस मोटरसाइकिल, ०१ लेपटॉप सोनी, ०३ मोबाइल, ११ हजार रुपये नकद- चोरी किए हुए, ०७ पैकेट काजू व ०८ पैकेट पिस्ता बरामद किये।

अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि थाना क्षेत्र खतौली के साथ साथ उनके द्वारा दिनांक १९.०८.२०२१ की रात्रि को थाना क्षेत्र कोतवाली नगर स्थित खालापार में एक दुकान से मेवा चोरी किए गए थे।

गिरफ्तार अभियुक्त फरमान उपरोक्त के विरूद्ध जनपद के विभिन्न थानों में चोरी, हत्या का प्रयास, गैगस्टर, गुण्डा एक्ट जैसी अन्य धाराओं में लगभग ०२ दर्जन अभियोग पंजीकृत है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + twenty =