Muzaffarnagar News: पालिका प्रशासन द्वारा समाधान नही, सफाई कर्मचारियो मे नाराज़गी जताई
मुजफ्फरनगर।Muzaffarnagar News: पालिका प्रांगण मे सफाई कर्मचारी संघ द्वारा अपनी मांगो के समाधान के लिए धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है जिसका आज चौथा दिन है लेकिन अभी तक पालिका प्रशासन द्वारा सफाई कर्मचारियो कि किसी भी समस्या का समाधान नही किया गया है
अधिकारियो से दो दौर की वार्ता हो चुकी है जिसका कोई सन्तोषजनक समाधान नही हो सका है जिस कारण सभी सफाई कर्मचारियो मे नाराज़गी है माननीय पूर्व मुख्यमंत्री एंव राज्यपाल श्री कल्याण सिंह जी के निधन पर आज का धरना-प्रदर्शन उनके सम्मान में स्थगित किया जाता है
कल्याण सिंह जी के द्वारा सफाई कर्मचारियो के हित मे अपने मुख्यमंत्रित्व कार्य काल में दैनिक वेतन भोगी से उनको स्थाई कर्मचारी के रूप नियुक्त गया था ( पर्मानेंट किया गया था ) जो कि बाल्मीकि समाज के लिए एक खुशी का पल था
लेकिन उनके संसार से चले जाने पर बाल्मीकि समाज द्वारा शोक व्यक्त किया जाता है और भगवान से प्रार्थना है कि उनको अपने श्री चरणो मे जगह दे ।
शोक व्यक्त करने वालो में श्रीमती सरोज सुधा, श्रीवेदपाल, श्रीचमन लाल ढिंगान अध्यक्ष सफाई कर्मचारी संघ, सूरज प्रकाश सफाई नायक, सोनू कुमार एडवोकेट, मिलन सिंह, संजय भारती, दीपक पारचा, बिट्टू आबकारी, सोमपाल सफाई नायक, दिलनवाज सफाई नायक, राकेश ढिंगान, अजीत, आदि उपस्थित रहे ।

