रास्ता विवाद में मारपीट, कई घायल
मुजफ्फरनगर । छपार क्षेत्र के ग्राम खुड्डा में दो पक्षो में रास्ते के विवाद को लेकर जबरदस्त मारपीट हुई। आधा दर्जन से अधिक लोग घायल इस आपसी मारपीट में घायल हो गये सूचना पर पहुची पुलिस ने घायलो को जिला चिकित्सालय भिजवाया सूत्रो के अनुसार ग्राम खुड्डा निवासी मुरसलीन कुरैशी का उसके पड़ोसी खलील के साथ रास्ते को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है ग्राम प्रधान ने दोनो पक्षो में रविवार की शाम फैसला करा दिया था
लेकिन इसके बावजूद सुबह लगभग १० बजे मुरसलीन अपने भाइयों मुन्ना, बाल्ला के साथ अपने प्लाट पर दीवार का निर्माण कर रहा था उसी समय गाँव के ही सोबान, शाकिब, अफजाल वाजिद अपने हाथो में लाठी डंडे लेकर झगड़े पर उतारू हो गये और गाली गलोच करने लगे दोनों पक्षों में मारपीट शुरु हो गई जिसमे मुरसलीन, मुन्ना, बाल्ला, इफतकार, सोबान, खलील,दोनो पक्ष के लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये
सूचना पर पहुची पुलिस ने त्वरित कारवाही करते हुए लगभग एक दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया तथा घायलो को मैडिकल परिक्षण हेतू जिला चिकित्सालय भिजवाया । प्रथम पक्ष के चचैरे भाई नदीम निवासी ग्राम खुड्डा ने गाँव के ही सोबान शाकिब, अफजाल,व साजिद चार लोगों के खिलाफ छपार कोतवाली में तहरीर दे दी है। पुलिस ने इस मामले में तहरीर लेते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी।
