विधायक ने जनसमस्याएँ सुनकर किया निवारण
मुजफ्फरनगर | आज नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर जनसमस्याएँ सुनकर उनका निवारण किया। भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया था कि जिले की जनता की समस्या एवं सुझाव को सुनने के लिए चुने हुए विधायक एवं सांसद बारी – बारी से नियमित रूप से जिला कार्यालय पर बैठकर समस्या सुनेंगे। जनप्रतिनिधियों के बैठने के कार्यक्रम में नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल को प्रति बुधवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 02 बजे तक कार्यालय पर बैठना है और जन समस्याओं का निवारण करना है।
आज विधायक को जो समस्याएँ प्राप्त हुई उनमें मुख्य रूप से बरसात से पूर्व नालों की सफाई, मंडी क्षेत्र में बढता अपराध और जल निगम द्वारा अमृत योजनान्तर्गत सीवरेज लाईन के बाद बनाई गई सडकों की गुणवत्ता आदि रही।
कपिल देव ने बरसात से पूर्व नालों की सफाई कराने को लेकर अधिशासी अधिकारी व नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राठी को कडे निर्देश दिये और मंडी क्षेत्र में बढते अपराध को नियंत्रित करने के लिए एस.पी.सिटी अंतिल को और जल निगम द्वारा बनाई गई सडकों की गुणवत्ता की जांच कराये जाने के लिए अधिशासी अभियन्ता राजीव को कहा।
इस अवसर पर जिला महामंत्री हरीश अहलावत व रोहिल बाल्मीकि, मंत्री प्रवीण शर्मा, मंडल अध्यक्ष रोहताश पाल, सभासद विजेन्द्र पाल, सुशील गोयल, नवनीत गुप्ता, ग्राम प्रधान तिगरी प्रदीप सैनी, अवनीश कुमार, राजीव कुमार, कपिल त्यागी, रोहित जैन, राजेन्द्र गुप्ता, करण कुमार आदि उपस्थित रहे।
