समाचार
किसान महापंचायत के लिए गिले-शिकवे भुलाकर खाप चौधरी को मनाने पहुंचे नरेश टिकैत
शामली। पांच सितंबर की मुजफ्फरनगर में होने वाली किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए चौधरी नरेश टिकैत गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र मलिक को मनाने के लिए शामली के लिसाढ़ गांव में पहुंच गए। उनसे मुलाकात कर टिकैत ने कहा कि पांच सितंबर की किसान महापंचायत में आओगे ठीक है, नहीं आओगे, कोई बात नहीं, मगर पांच सितंबर की मुजफ्फरनगर किसान महापंचायत का विरोध मत करना। वहीं राजेंद्र सिंह मलिक का कहना है कि वह किसान महापंचायत का विरोध नहीं करेंगे, लेकिन वह पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर नहीं जाएंगे। गठवाला खाप को पंचायत में शामिल होने और मनमुटाव खत्म करने के चौधरी नरेश टिकैत लिसाढ़ गांव में गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र सिंह मलिक घर मुलाकात की। 40 मिनट की मुलाकात में दो खाप चौधरियों ने आपस के गिल्ले शिकवे दूर करने पर चर्चा की। चौधरी राजेंद्र मलिक ने बताया कि सिसौली में भाजपा विधायक उमेश मलिक की कार के ऊपर हमले के बाद दोनो पक्षों में फैसला करने के लिए चौधरी नरेश टिकैत से अनुरोध किया था। टिकैत ने मध्यस्था करने वाले कुछ लोगों से उन्हें कहला वाया था कि वह लिसाढ़ आना चाहते हैं। लिसाढ़ पहुंचकर चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि वह बुलावे पर लिसाढ़ पहुंचे हैं। पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में महापंचायत में भारी संख्या में शामिल होने का अनुरोध किया। राजेंद्र सिंह मलिक का कहना है कि वह पांच सितंबर की किसान महापंचायत का विरोध नहीं करेंगे। मगर वह पांच सितंबर की महापंचायत में मुजफ्फरनगर नहीं जाएंगे। नरेश टिकैत ने कहा कि गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र सिंह मलिक के चाचा देवी सिंह के निधन पर गांव गए थे।
गाजीपुर बॉर्डर के लिए चरण सिंह से जिम्मेदारी वापस ली
गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र मलिक ने बताया कि लिसाढ़ गांव से गाजीपुर बॉर्डर पर चौधरी चरण सिंह को गठवाला खाप की जिम्मेदारी देकर भेजा था। चौधरी चरण सिंह परिवार का है। अब वह जिम्मेदारी चौधरी चरण सिंह से लेकर अपने आप खुद निभाएंगे।
कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। थाना छपार पर नियुक्त उ0नि0 श्री जितेन्द्र सिंह तेवतिया मय हमराहीगण द्वारा अभियुक्त अनस पुत्र इमरान नि0 मौ0 जैनखॉ कस्बा व थाना छपार मु0नगर को कस्बा छपार से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। वहीं थाना मन्सूरपुर पर नियुक्त उ0नि0 शिव कुमार शर्मा द्वारा अभियुक्त खालिद पुत्र मंगता नि0 ग्राम ढांसरी कम्हैडा थाना जानसठ मु0नगर को ग्राम नौना शमशान के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे 01 चाकू नाजायज बरामद किया गया। इसके अलावा थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 जितेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त शादाब पुत्र मौमीन नि0 नरसिंहपुर चुडियाला थाना मीरापुर मु0नगर को कुतुबपुर झाल से भुम्मा नहर पटरी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे 01 छुरा नाजायज बरामद किया गया।
पुलिस ने कई वांछितो/वांरटियों को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछितो/वांरटियों को गिरफ्तार किया। थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 पवन कुमार द्वारा अलोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधि में वांरटी अभियुक्त मुनफेद पुत्र मीरबाज, फजलू पुत्र मुनता नि0गण ग्राम खोकनी थाना खतौली मु0नगर को मस्कन से गिरफ्तार किया इसके अलावा थाना मन्सूरपुर पर नियुक्त उ0नि0 संजय सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त विशु मलिक पुत्र ब्रजवीर सिंह नि0 ग्राम पिनना थाना को0नगर मु0नगर, देवेश पुत्र राजेश कुमार नि0 जाट कालोनी थाना सिविल लाइन मु0नगर को नरा जडौदा चौराहा से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 अनिल कुमार तौमर द्वारा वांछित अभियुक्त अर्पित पुत्र प्रेम नि0 करोडी थाना आदर्शनगर थाना शामली हाल पता ग्राम अटेरना थाना बुढाना मु0नगर, रविन्द्र पुत्र राकेश नि0 ग्राम अलीपुर अटेरना थाना बुढाना मु0नगर को बसी खुर्द तिराहा से गिरफ्तार किया । वहीं थाना शाहपुर पर नियुक्त प्र0नि0 विंद्याचल तिवारी द्वारा वांछित अभियुक्त बाला पुत्र इस्तियाक नि0 ग्राम बसीकलां थाना शाहपुर मु0नगर को ग्राम चॉदपुर से गिरफ्तार किया।
थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 सुनील कुमार शर्मा द्वारा अभियुक्त अंकित पुत्र अमरेश बाल्मीकि नि0 भौकरहेडी थाना भोपा मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे 1120 रूपये नगद व पर्चा सटटा गत्ता पेन को बरामद किया गया।
10 लीटर कच्ची शराब सहित गिरफ्तार
जानसठ। थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 गजेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त अशोक कुमार पुत्र हरपाल सिंह नि0 मलपुरा थाना भोपा मु0नगर को काशीराम आवास कालोनी के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे 24 पव्वे तोहफा मार्का देशी शराब को बरामद किया गया। इसके अलावा थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 सुनील कुमार शर्मा द्वारा अभियुक्त कैलाश पुत्र जयन्ती नि0 जटमुझेडा थाना नई मण्डी मु0नगर को शुक्रताल गंगा पुल से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे 10 लीटर कच्ची शराब को बरामद किया गया।
वहीं थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 राहुल कुमार द्वारा अभियुक्त वी. रवि पुत्र कृष्ण नि0 ईसीएल टीपी-एफ कृष्णानगर कालोनी थाना खिजरा मण्डल जिला रंगरेडी तेलंगाना, दानिस पुत्र अरमान नि0 मौ0 कैतरीपुरा कस्बा व थाना को0नगर बागपत को चौकी बायवाला से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे 01 आयशर कैण्टर नं0 टीएस 10 यूए 8252 में 18 गौवंश(13 गाय व 05 बछडे) एवं गौकशी के उपकरण को बरामद किया गया।
जहरीले पदार्थ का सेवन किया
मुजफ्फरनगर। अज्ञात कारणो के चलते एक युवक ने घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसे परिजनो ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के निकटवर्ती गांव सूजडू के मौहल्ला दीन मौहल्ला निवासी एक युवती ने आज सुबह घर मे हुई किसी बात से क्षुब्ध होकर घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई। इस हादसे से घबराये परिजनो ने पडौसियों की मदद से उक्त युवती को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भिजवाया। पुलिस ने इस हादसे की जानकारी होने से इन्कार किया है।
महिला ने दुर्व्यहार एवं गाली-गलौच का आरोप लगाया
मुजफ्फरनगर। मजदूर किसान यूनियन पार्टी के बैनर तले कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंची फात्मा पत्नि उस्मान निवासी मौहल्ला मनव्वर नगर ने अपने परिवारजनो एवं कुछ अन्य ग्रामीणो के साथ जिलाधिकारी को सम्बोधित एक ज्ञापन सौपा। जिसमें आरोप लगाते हुए बताया कि 28 अगस्त 2021 को वह अपने घर मे अकेली थी। उसी समय दीवार बनाने तथा सम्पत्ति बंटवारे को लेकर प्रार्थीया के ससुर इस्लाम पुत्र सरमू व जेठ सलमान पुत्र इस्लाम व देवर रिजवान पुत्र इस्लाम ने उसके साथ दुर्व्यहार किया तथा गाली गलौच की। महिला का आरोप है कि इस दौरान मारपीट मे उसके बांय कंधे पर चोट आई। पीडिता ने इस सम्बन्ध मे आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। इस दौरान फात्मा पत्नि उस्मान,मुकेश, मोमीना, नसीमा, वसीम, आयशा, मोहसीना,वरिष्ठ अधिवक्ता मांगेराम कश्यप आदि मौजूद रहे।
मुजफ्फरनगर मे सेना भर्ती तुरन्त कराने की मांग
मुजफ्फरनगर। कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे युवाओं ने जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिह को सौपे गए ज्ञापन मे मुजफ्फरनगर मे सेना भर्ती रैली तुरन्त कराने की मांग की। बेराजगार युवकों का कहना है कि जिला मुजफ्फरनगर मे कई वर्षो से सेना भर्ती रैली नही हुई है। जो कि लगातार निरस्त हो रही हे। जिस कारण यहां के काफी युवाओ की आयु सेना भर्ती आयु से अधिक हो चुकी है। सेना भर्ती बार बार निरस्त होने के कारण कई युवा जो देश की सेवा करना चाहते है वो आज सडकों पर निराश घूम रहे हैं। अतः लाखों युवाओ के भविष्य को देखते हुए मुजफ्फरनगर मे होने वाली सेना भर्ती रैली तुरन्त करायी जाए।
दबिश देने गई पुलिस के साथ अभद्रता की
चरथावल। दबिश देने गई पुलिस के साथ अभद्रता करते हुए आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही गांव मे पुलिसबल भेजा गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के निनकटवर्ती गांव नंगला मे आरोपी तांत्रिक आरिफ को पकडने के लिए गांव मे पहुंचे पुलिसकर्मी के साथ आारोपी आरिफ ने बदसूलूकी का प्रयास किया। इस दौरान दर्जनो ग्र्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। गांव मे पहुंची पुलिस की सूचना पर गांव मे अतिरिक्त पुलिसबल भेजा गया। बताया जाता है इस घटना के बाद आरोपी आरिफ मौके से फरार हो गया।
सफाई कर्मचारियों का धरना जारी
मुजफ्फरनगर। पालिका प्रांगण में पिछले आठ दिन से अपनी जायज मांगो के लिए धरना-प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों को आज पालिका के कुछ सम्मानित सभासदो द्वारा अपना पुर्ण सहयोग व समर्थन दिया गया है जिसका सफाई कर्मचारी संघ स्वागत करता है जिसमें सभासद प्रवीण कुमार उर्फ पीटर, प्रेमी छाबड़ा, विपुल भटनागर, विकल्प जैनव अमित कुमार उपस्थित रहे । उन लोगो ने धरना स्थल पर आकर धरना-प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियो को अवगत कराया कि हम लोगो द्वारा शहर की बढ़ती हुई जनसंख्या को देखते हुए बोर्ड मीटिंग में दो सौ सफाई कर्मचारी बढ़ाने के लिए प्रस्ताव रखा गया था जो कि बोर्ड मीटिंग में हम सभासदो के द्वारा पास भी करा दिया गया था, हम पालिका प्रशासन व बोर्ड की चेयरपर्सन से भी शहर वासियों व सफाई कर्मचारी संघ के हित में सफाई कर्मचारियो को रखने का आग्रह करते हुए सफाई कर्मचारियो को पिछले आठ दिन से धरना दे रहे धरने को समाप्त करने की अपील करते है जो पालिका प्रशासन व सफाई कर्मचारी संघ के हित मे होगा और शहर वासियो को सफाई सम्बन्धी समस्याओ से भी मुक्ति मिल सकेगी, धरने का नेतृत्व कर रहे सफाई कर्मचारी संघ मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष चमन लाल ढिंगान जी ने बताया कि अगर पालिका प्रशासन सफाई कर्मचारियो की समस्याओ का समाधान नही करता तो आगामी रणनीति बनाकर संघ कोई भी कदम उठा सकता है जिस की पुर्ण जिम्मेदारी पालिका प्रशासन की होगी। धरना स्थल पर बैठे सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष चमन लाल ढिंगान व अरविंद कुमार उर्फ सोनू मचल महामंत्री व कार्यकारिणी के समस्त सदस्यो के साथ अनेक कर्मचारी भी मौजूद रहे ।
डीएम ने सुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर। शासन के निर्देशों पर डीएम मुजफ्फरनगर चंद्र भूषण सिंह द्वारा अपने कार्यालय में आए हुए फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया एवं उनके गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण कराने का प्रयास करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया एवं अन्य समस्त विभागीय अधिकारियों को अपने कार्यालय में उपस्थित होकर जनसुनवाई करने हेतु आदेशित किया। इसके साथ ही जिलाधिकारी महोदय ने कड़े शब्दों में निर्देश दिए की जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण कराया जाए तथा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए अन्यथा संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कई जोड़ों का फैसला कराकर उन्हें सह सम्मान घर भिजवाया
मुजफ्फरनगर। ट्रैफिक कार्यालय पर आज मिशन शक्ति के अंतर्गत ऐच्छिक ब्यूरो प्रभारी संगीता चौधरी व महिला थाना प्रभारी निधि चौधरी ने कई जोड़ों का फैसला कराया और उन्हें सह सम्मान उनके घर भिजवाया कुछ गलतफहमी की वजह से पारिवारिक जोड़ों के बीच तनाव आ जाता है जिस पर मुकदमे बाजी शुरू हो जाती है इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए यूपी सरकार द्वारा मिशन शक्ति कार्यक्रम चलाया हुआ है वही मुजफ्फरनगर पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बिछड़े व टूटे हुए परिवारों को मिलाकर समझौता करा रही है वई महिला थाना प्रभारी निधि चौधरी व ऐच्छिक ब्यूरो प्रभारी संगीता चौधरी टूटे हुए परिवारों को आपस में समझौता करा कर मिलाकर उनके परिवारों से जोड़ रही है वही साथ ही चेतावनी भी दे रही है कि आगे से ऐसी कोई नौबत ना आए कि दोनों परिवार को कष्ट हो वही आज मिशन शक्ति के अंतर्गत ट्रैफिक कार्यालय पर काफी भीड़ नजर आई वई महिला थाना प्रभारी निधि चौधरी बिछड़े हुए परिवारों को मिला रही है आज भी इसी कड़ी में कई परिवारों में आपस में समझौता कराकर उनके घर भिजवाया आज भी दर्जन भर के करीब परिवारों में समझौता कराया गया जिसमें समाजसेवी बीना शर्मा सहित क़ई समाजसेवीयो का सहयोग रहा
उप जिलाधिकारी ने वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। तहसील खतौली के उप जिलाधिकारी खतौली इंद्र कांत द्विवेदी द्वारा प्राथमिक विद्यालय सठेडी तहसील खतौली में चल रहे वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण कर लक्ष्य के सापेक्ष लाभार्थियों को वैक्सीनेट किए जाने तथा सेंटर पर २ गज की दूरी एवं मास्क तथा सैनिटाइजर के प्रयोग के संबंध में निम्नलिखित आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये गये।
उन्होंने कहा कि विद्यालयों में लगने वाले कोविड.१९ वैक्सीनेशन कैंप के आयोजन में सभी अधिकारी/शिक्षक/कर्मचारी/ पूर्ण सहयोग प्रदान करें। समस्त शिक्षक भी अपना वैक्सीनेशन अनिवार्य रूप से करा लें। ऐसे बच्चों के जिनकी आयु १२ वर्ष से कम है, के अभिभावकों का अनिवार्य रूप से टीकाकरण हो जाए। समस्त शिक्षकों एवं बच्चों के माध्यम से अभिभावकों को अवगत कराया जाए, समस्त शिक्षक अभिभावक के ग्रुप पर चिकित्सा विभाग के वैक्सीनेशन शड्यूल प्रेषित किए जाए। समस्त रसोईया एवं उनके परिवार के सदस्यों का टीकाकरण सुनिश्चित करा लिया जाए।
महाराणा रक्तदान समूह के सदस्यों का अभिवादन किया
मुजफ्फरनगर। समर्पित युवा समिति द्वारा खंडवा मध्य प्रदेश से ऋषिकेश जा रही जय महाराणा रक्तदान समूह के सदस्यों का अभिवादन किया गया। वह उन्हें भोजन की व्यवस्था कराई गई।
आज सुबह लगभग १० बजे समर्पित युवा अमित पटपटिया को एक फोन आया जिसमें बताया गया कि मध्य प्रदेश से जय महाराणा रक्तदान समूह की एक टीम ऋषिकेश जा रही है ट्रेन में सुचारू भोजन व्यवस्था न होने के कारण टीम काफी परेशान है। समर्पित युवा समिति के सदस्यों ने तत्काल भोजन की व्यवस्था करने का निश्चय किया एवं रेलवे स्टेशन पहुंचकर ट्रेन में टीम को ससम्मान भोजन उपलब्ध कराया एवं एक प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। मध्यप्रदेश टीम में शैलू मंडलोइ, शुभम सिंह गौड़, परमानंद बघेल, सावन पवार, शिवपाल सिंह, सुधीर सिंह राजपूत ने समर्पित युवा समिति का धन्यवाद किया व समिति की सेवा भावना की प्रशंसा की एवं भविष्य में संपर्क में रहकर जरूरतमंद लोगों की सेवा करने का वचन दिया समर्पित युवा समिति से तरुण अरोरा, राजकुमार ग्रोवर, मोहित ईशपुजानी, कार्तिक कपिल व तुषार शर्मा आदि का सहयोग रहा।
वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन किया
मुजफ्फरनगर। नवाब अजमत अली खान गर्ल्स इंटर कॉलेज मीनाक्षी चौक मुजफ्फरनगर में कोविड-१९ के अंतर्गत वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन ज्योति प्रकाश तिवारी खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र मुजफ्फरनगर द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समय विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती सफिया बेगम व बी०एम०सी० श्री रिफाकत बैग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री शावेज संचालक ह्यूमन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित व्यक्तियों को टीकाकरण कराने हेतु प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नामांकन प्रक्रिया शुरू की
मुजफ्फरनगर। जिला योजना समिति की चार समितियों के लिए शुक्रवार को कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नामांकन प्रक्रिया शुरू की गयी। जिलाधिकारी कोर्ट में शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के दौरान जिला पंचायत सदस्यों की भीड मौजूद रही। योजना समिति में कई समितियों के लिए आरक्षण तय किया गया है जिसमें कुल 9 सीटे आरक्षित रखी गयी है। महिला वर्ग के लिए भी चार सीट अनारक्षित रखी गयी है, अनुसूचित जाति के लिए तीन, अनुसूचित जाति महिला के लिए एक, अन्य पिछडा वर्ग के लिए चार एवं अन्य पिछडा वर्ग महिला के लिए दो सीटे निर्धारित की गयी है। जिला पंचायत में विकास कार्यो वं अन्य कार्यो की देखरेख के लिए समितियों का गठन किया जाता है। योजना समिति के चुनाव में जिला पंचायत सदस्य ही वोट डालने के अधिकारी होंगे। नामांकन के बाद चुनाव 3 सितम्बर को होगा। उल्लेखनीय है कि जिला योजना समिति के तहत कुल चार समितियों का गठन होना है तथा एक समिति के लिए छह सदस्यों का चुनाव होना है इस प्रकार कुल चार समितियों के लिए 24 सदस्यों का चुनाव होना है।
हादसे में तीन घायल
रोहाना। मुजफ्फरनगर सहारनपुर स्टेट हाईवे पर चरथावल तिराहे से क्रॉस कर आ रहे एक्टिवा पर तीन सवार होकर आ रहे थे जिसमें सहारनपुर की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त लगे की लगते ही तीनों दूर सड़क पर जाकर गिरे गिरते ही तीनों घायल हो गए। जैसे इसकी सूचना रोहाना चौकी प्रभारी प्रवेश कुमार शर्मा को दी तो उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए चंद सेकेंड में घटनास्थल पर पहुंचे जहां पहुंचते ही उन्होंने घायलों को अपनी गाड़ी से जिला चिकित्सा भिजवाया। रोहाना चौकी प्रभारी प्रवेश कुमार शर्मा व हैड कांस्टेबल सतीश तालान कांस्टेबल दीपक चौधरी ने अपनी वर्दी की परवाह न करते हुए घायलों को उठाकर पुलिस जीप में ही जिला चिकित्सालय ले गये जिससे पुलिस प्रशासन की प्रशंसा हो रही है।
गौवंश के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये
खतौली। उप जिलाधिकारी खतौली द्वारा गौवंश के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार तहसील खतौली के उप जिलाधिकारी इंद्र कांत द्विवेदी के द्वारा तहसील स्तरीय गोवंश अनुश्रवण समिति तहसील खतौली के साथ बैठक कर सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देने के साथ ही साथ हिदायत दी गई कि कोई भी निराश्रित गोवंश गौशाला के बाहर दिखाई देने पर कठोर कार्रवाई किए जाने के निर्देश भी दिए गए।
भाकियू की महापंचायत को लेकर प्रशासन की कमर कसी
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन की 5 सितंबर की प्रस्तावित किसान महापंचायत की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुजफ्फरनगर पुलिस ने कमर कस ली। महापंचायत में कडे सुरक्षा प्रबंध होंगे। सीओ सिटी कुलदीप कुमार सिंह द्वारा इसमें व्यवस्था के लिए रोड मैप बनाया जा रहा है। महापंचायत में सुरक्षा की दृष्टि से होंगे कड़े प्रबंध वही सीओ सिटी किसान पंचायत की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां कर रहे हैं। किसी भी चूक से बचने के लिए तमाम व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में प्रशासन लगा है।
अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया
मुजफ्फरनगर। जैन कन्या इंटर कालेज पटेल नगर नई मण्डी मु०नगर पर सुबह ९.३० बजे आयोजित किया जा गया। इस कार्यक्रम में हमें श्री निष्काम गर्ग (प्रान्तीय चौयरमैन) का सानिध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों व अध्यक्ष सुनील गर्ग द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर वन्दे मातरम से हुआ। कार्यक्रम में जज की भूमिका में श्रीमती गीता जैन, रूमा अग्रवाल व नीना गोयल उपस्थित रहीं। शाखा की ओर से सभी को पटका पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में दो स्कूलों की छात्राओं ने भाग लिया जनसंख्या नियंत्रण अधिनियम कानून के पक्ष में बोलते हुए छात्राओ ने कहा कि यदि भारत में इसी प्रकार जनसंख्या वृद्धि होती रही तो वह दिन दूर नहीं जब हमारे देश में अस्पतालो, स्कूलों, नोकरियों व सड़कों का अभाव हो जाएगा व पीने के पानी व पर्यावरण जैसी समस्याओं का सबको सामना करना पड़ेगा इसलिए यह कानून बनना व सरकार को इसे सख्ती से लागू कराना चाहिए।
बढ़ती आबादी ही निगल जाएगी देश के हर संसाधन को अगली पीढ़ी को हम क्या देंगे सोचो जरा इन बातों को इसके विपक्ष में बोलते हुए छात्रओ ने कहा कि इस कानून के लागू होने से परिवारों में रिश्ते नाते खत्म हो जाएंगे कम बच्चों के प्रावधान के कारण सब लडका होने पर विचार करेंगे देश में पहले ही लडको के मुकाबले लड़कियों की संख्या कम है इस अधिनियम से यह अनुपात और बिगड़ जाएगा अतः हमें सोच समझकर ही यह कानून बनाना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन शाखा संस्थापक परमकीर्ति शरण अग्रवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम संयोजक-साक्षी जैन,सुमन अग्रवाल, शिल्पी सिंघल, पंकज जैन रहे।
जजों द्वारा घोषित विजेताओं को नगद पुरस्कार व अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य श्रीमती कंचन प्रभा शुक्ला व मुख्य अतिथि जी ने शाखा द्वारा आयोजित कार्यक्रम की प्रशंसा की । सचिव डॉ नितिन जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रेम प्रकाश एडवोकेट, संजीव संगल, अजय अग्रवाल एडवोकेट, चक्रेश जैन, रोहिताश कर्णवाल एडवोकेट,अशोक सिंघल, मनोज गुप्ता, गोपाल कंसल एवं श्रीमती प्रभा अग्रवाल, मोनिका शर्मा,सुदेश गर्ग, प्रीति कंसल, सोनिया जैन का पूर्ण सहयोग रहा।
जाहरवीर गोगा माड़ी पर 8 सितम्बर को होगा मेले का आयोजन
चरथावल। ग्राम दूधली में लगातार ७०० वर्षों से लगने वाले ऐतिहासिक जाहरवीर गोगा माड़ी के मेले का आयोजन इस वर्ष ८ सितंबर दिन बुधवार को होगा इस अवसर पर प्रत्येक वर्ष लाखों की संख्या में लोग दूरदराज के क्षेत्रों से आते हैं एवं अपनी मन्नतें मांगते हैं बाबा जाहरवीर यह ऐतिहासिक माडी है। इस वर्ष प्रसाद ८ सितंबर दिन बुधवार कि सुबह से रात्रि १२ः०० बजे तक चढ़ेगा और मेला पूर्व की भांति ३ दिन तक चलेगा । इस वर्ष इस मेले के शुभारंभ के लिए जाहरवीर गोगा माडी के द्वार खोलने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल निर्वाल को ग्राम वासियों ने आमंत्रित किया है, डॉक्टर वीरपाल निर्मल ने आश्वस्त किया है कि वह जाहरवीर गोगा माडी के मेले में अवश्य आएंगे और जाहरवीर बाबा का आशीर्वाद लेंगे। डॉक्टर वीरपाल गिरवाल जी को आमंत्रित करने वालों में ग्राम दूधली के वर्तमान प्रधान ठाकुर शोभित पुंडीर ,भूतपूर्व प्रधान ठाकुर सुभाष पुंडीर, ठाकुर राम भूल सिंह पुंडीर पूर्व जिला मंत्री भाजपा, भाजपा नेता ठाकुर सुभाष चौहान, मास्टर रामपाल सिंह पुंडीर ठाकुर कुलदीप पुंडीर, पुष्पेंद्र मलिक, अरुण प्रताप सिंह आदि लोग शामिल रहे
भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई से जनता में रोष
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई से किसानों की दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है। डीजल, खाद यूरिया व किसानों के लिए जरूरी उपकरणों के भाजपा सरकार में दुगनी रफ़्तार से बड़े दामों ने किसान को धन्ना सेठों का कर्जदार बना कर रख दिया है जिसके चलते किसानों की बड़ी दुर्दशा हो रही है। प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि भाजपा सरकार के दौरान गन्ने के दाम में कोई बढ़ोतरी न होने तथा जनपद की अधिकतर चीनी मिलों पर गन्ना किसानों का भुगतान न होने से किसानों को अपने परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है, दूसरी और भाजपा सरकार द्वारा किसानों की आय दुगुना करने का दावा किसानों के साथ क्रूर मजाक की तरह साबित हो रहा है। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने भाजपा सरकार से गन्ना किसानों के हित के लिए गन्ने का दाम ४०० से ऊपर करने चीनी मिलों पर गन्ना किसानों का सैकड़ों करोड़ का बकाया तत्काल अदा करने की मांग करते हुए खाद के दाम घटाने की भी मांग की है। उन्होंने मांगे न मानने पर किसानों के हित के लिए बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।
सपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से विचार विमर्श किया
मुजफ्फरनगर। सपा के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने जानकारी देते हुए बताया की सपा कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट की अध्यक्षता व सपा जिला महासचिव जिया चौधरी के संचालन में संपन्न हुई। मीटिंग में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर २९ अगस्त को समाजवादी खिलाड़ी कार्यक्रम आयोजित करने पर सपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से विचार विमर्श किया गया। मीटिंग में सपा जिला अध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि मेजर ध्यानचंद जी की स्मृति में राष्ट्रीय खेल दिवस २९ अगस्त २०२१ को समाजवादी पार्टी, खिलाड़ियों की प्रतिभा व उनके हित के लिए एसडी इंटर कॉलेज के मैदान में सुबह १० बजे ष्समाजवादी खिलाड़ी घेरा कार्यक्रमष् आयोजित करेगी। उक्त कार्यक्रम में जनपद के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आमंत्रित करके उनकी समस्याओं पर विचार जानकर समस्त जानकारी सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पहुंचाने का काम किया जाएगा।मीटिंग में समाजवादी पार्टी के प्रकोष्ठ सपा युवजन सभा,सपा छात्र सभा, सपा लोहिया वाहिनी, सपा मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड को समाजवादी खिलाड़ी घेरा कार्यक्रम की विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई।
मीटिंग में मुख्य रूप से सपा युवजन सभा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव जैन,सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, सपा जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, सपा जिला सचिव डॉ इसरार अल्वी, समाजवादी लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष संदीप धनगर,सपा छात्र सभा जिला अध्यक्ष युसूफ गौर, मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष राशिद मलिक, समाजवादी युवजन सभा जिला उपाध्यक्ष शमी खान आदि उपस्थित रहे।
तांत्रिक ने पुलिसकर्मियों पर किया हमला,एक पुलिसकर्मी हुआ घायल
चरथावल। ग्राम नंगला राई में तांत्रिक को पूछताछ हेतु बुलाने गए दो पुलिसकर्मियों पर तांत्रिक ने हमला कर दिया।तांत्रिक ने एक हैंड कांस्टेबल के सर में ईंट मारकर हैंड कांस्टेबल को घायल कर दिया। सूचना मिलते ही चरथावल थाना प्रभारी महेंद्र पाल सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तथा घायल को सीएचसी में भर्ती कराया घटना की सूचना मिलते ही सीओ सदर हेमंत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी परंतु है फरार हो गया।
चरथावल क्षेत्र के ग्राम नगला राई में ग्रामीणों की शिकायत पर एक तांत्रिक को पूछताछ हेतु बुलाने गए हिंडन पुलिस चौकी के दो पुलिसकर्मियों पर तांत्रिक ने हमला कर दिया।तांत्रिक ने एक हैंड कांस्टेबल दीपेंद्र के सर में ईंट मारकर हैंड कांस्टेबल को घायल कर दिया सूचना मिलते ही चरथावल थाना प्रभारी महेंद्र पाल सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तथा घायल को सीएचसी में भर्ती कराया घटना की सूचना मिलते ही सीओ सदर हेमंत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी परंतु है फरार हो गया सीओ सदर हेमंत कुमार का कहना है ग्रामीणों द्वारा शिकायत की गई कि एक तांत्रिक लोगों से तंत्र विद्या के माध्यम से ठगी कर रहा है।उसी शिकायत पर दो पुलिसकर्मी तांत्रिक को बुलाने गए थे उसी दौरान हैंड कांस्टेबल के सर में ईंट मारकर हैंड कांस्टेबल को घायल कर दिया गया मामले मर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
महिलाओं व गरीबो को मनरेगा के तहत 100 दिन का रोजगार दिलाना सुनिश्चित करे सचिवः तुलसीराम
चरथावल। विकासखण्ड सभागार में खंड विकास अधिकारी तुलसीराम प्रजापति ने सभी सचिवों की बैठक लेते हुए विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी सचिवों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए वहीं कई सचिवों को फटकार भी लगाई गई।
चरथावल विकास खंड सभागार में खंड विकास अधिकारी तुलसीराम प्रजापति ने सभी ग्राम सचिवों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की समीक्षा बैठक के दौरान खण्ड विकास अधिकारी तुलसीराम प्रजापति ने सभी सचिवों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जो लाभार्थी छूट गए हैं उनका सत्यापन कर उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का नाम लाभ दिलाया जाए,मनरेगा योजना में जो गरीबी रेखा से नीचे हैं उनके जॉबकार्ड बनाकर उन्हें 100 दिन का रोजगार दिया जाए साथ ही साथ उन्होंने कहा कि इस समय मिशन शक्ति अभियान भी चल रहा है।जिसके तहत महिलाओं को मनरेगा के तहत रोजगार देने के साथ-साथ विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने का भी कार्य करें।इस मौके पर बीडीओ तुलसीराम प्रजापति,एडीओ आईएसबी राजेन्द्र कुमार,नीरज शर्मा,भूपेंद्र, मोहित,कुलदीप,विक्रांत,गौरव बालियान,खुर्शीद,मोहसिन,कुलवंत चन्द्रा, सुरेन्द्र,गय्यूर,प्रवीण,विजय आदि मौजूद रहे।

