Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Charthawal News: महिलाओं व गरीबो को मनरेगा के तहत 100 दिन का रोजगार दिलाना सुनिश्चित करे सचिवः तुलसीराम

चरथावल। Charthawal News:  विकासखण्ड सभागार में खंड विकास अधिकारी तुलसीराम प्रजापति ने सभी सचिवों की बैठक लेते हुए विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी सचिवों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए वहीं कई सचिवों को फटकार भी लगाई गई।

चरथावल विकास खंड सभागार में खंड विकास अधिकारी तुलसीराम प्रजापति ने सभी ग्राम सचिवों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की समीक्षा बैठक के दौरान खण्ड विकास अधिकारी तुलसीराम प्रजापति ने सभी सचिवों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जो लाभार्थी छूट गए हैं उनका सत्यापन कर उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का नाम लाभ दिलाया जाए

मनरेगा योजना में जो गरीबी रेखा से नीचे हैं उनके जॉबकार्ड बनाकर उन्हें 100 दिन का रोजगार दिया जाए साथ ही साथ उन्होंने कहा कि इस समय मिशन शक्ति अभियान भी चल रहा है।जिसके तहत महिलाओं को मनरेगा के तहत रोजगार देने के साथ-साथ विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने का भी कार्य करें।

इस मौके पर बीडीओ तुलसीराम प्रजापति,एडीओ आईएसबी राजेन्द्र कुमार,नीरज शर्मा,भूपेंद्र, मोहित,कुलदीप,विक्रांत,गौरव बालियान,खुर्शीद,मोहसिन,कुलवंत चन्द्रा, सुरेन्द्र,गय्यूर,प्रवीण,विजय आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21611 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × one =