फिल्मी चक्कर

Kishwar Merchant ने दिया प्यारे से बेटे को जन्म

Kishwar Merchant  और सुयश राय (Suyyash Rai) मम्मी पापा बन गए हैं. किश्वर ने शुक्रवार को प्यारे से बेटे को जन्म दिया है. जच्चा और बच्चा फिलहाल दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं. यूं तो ये पूरे परिवार के लिए खुशी का मौका है लेकिन नए नए पापा बनकर सुयश तो फूले नहीं समा रहे. भई.…समाए भी कैसे ये पापा बनने की खुशी ही ऐसी है. 


पापा बनने के बाद सुयश राय ने अपनी परफेक्ट फैमिली की परफेक्ट तस्वीर भी शेयर की है. जिनमें हैप्पी फैमिली साफ नजर आ रही हैं. मम्मी की गोद में नन्हा मेहमान और ये पहली हग. किश्वर मर्चेंट और सुयश राय दोनों के इंस्टाग्राम से ये खास तस्वीर शेयर की गई है जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. 

जून महीने में ही किश्वर मर्चेंट की गोदभराई की रस्म हुई थी जिसमें इंडस्ट्री के खास दोस्तों को भी किश्वर और सुयश ने इन्वाइट किया था. जिसकी खूबसूरत तस्वीरें भी सामने आई थी. 

 किश्वर और सुयश दोनों ही के लाडले की झलक के लिए फैंस को 40 दिन का इंतजार करना होगा. परंपराओं के मुताबिक 40 दिनों तक नवजात को घर पर ही रखा जाता है. और इसी वजह से सुयश और किश्वर ने मिलकर ये फैसला लिया है कि वो अपने बेटे की सोशल मीडिया पर तस्वीर 40 दिन के बाद शेयर करेंगे.

 किश्वर और सुयश ने 2016 में शादी की थी. दोनों एक्टर हैं और इनकी पहली मुलाकात भी शूटिंग सेट पर ही हुई थी. दोनों की उम्रमें 8 साल का फासला है. लेकिन रिश्ते के बीच कभी भी ये फासला नहीं आया और दोनों शादीशुदा जिंदगी के साढ़े 4 साल पूरे कर चुके हैं.    

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − eight =