Muzaffarnagar:अंतरराष्ट्रीय स्तर के हाइपर मार्ट की सौगात- शहर को क्वालिटी प्रोडक्ट के साथ साथ रोजगार भी दे रहे आलोक-अनिल स्वरूप
मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar)। रेलवे रोड पर नवस्थापित मॉल “मोर हाईपर मार्ट” का शुभारम्भ हरिद्वार स्थित जूना अखाडे के महामडंलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी ने किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, गन्ना मंत्री सुरेश राणा, प्रसिद्ध उद्योगपति आलोक स्वरूप, अनिल स्वरूप, समाजसेवी देवराज पंवार की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
#Muzaffarnagar रेलवे रोड पर खुले मोर हाइपर मार्ट कांपलेक्स का गन्ना मंत्री सुरेश राणा, राज्य मंत्री @KapilDevBjp व जनपद के प्रभारी चंद्रमोहन ने किया उदघाटन! मोर हाइपरमार्ट के मालिक आलोक स्वरूप व अनिल स्वरूप भी रहे मौजूद। pic.twitter.com/TzKvA9ftVW
— News & Features Network (@mzn_news) August 27, 2021
कार्यक्रम की अध्यक्षता माता श्रीमती सुरेंद्रा रानी ने की। उन्होंने अपने आर्शीवचन में कहा कि इस मार्ट के खुलने से नगरवासियों की डेली नीड एक ही छत के नीचे उचित दामों पर पूरी हो सकेगी।
इस विशाल मॉल के उद्घाटन समारोह में हजारों की तादाद में ग्राहक आए एवं जबरदस्त खरीदारी की क्योंकि यहां पर बहुत ही सस्ता नंबर वन सामान मिल रहा था समाचार लिखे जाने तक रेलवे स्टेशन के सामने इस मॉल में जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है. बड़ी संख्या में लोग खरीदारी कर रहे हैं सभी का स्वागत करने के लिए इस मॉल के मालिक कुंवर आलोक स्वरूप एवं कुंवर अनिल स्वरूप एवं कुंवर प्रणव स्वरूप मौजूद रहे .
उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि गण समाजसेवी एवं अधिवक्ता गण और पत्रकार मौजूद रहे यहां पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी भी बड़ी तादाद में मौजूद रहे . सभी का स्वागत कुंवर आलोक स्वरूप एवं कुंवर अनिल स्वरूप और कुंवर प्रणव स्वरूप ने सभी आगंतुक अतिथियों एवं ग्राहकों का आभार व्यक्त किया
शुभारम्भ कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथियों का स्वागत हाइपरमार्ट प्रबंधक प्रशांत व अमित मलिक पिन्ना ने अपने सहयोगियों के साथ किया। पहले दिन ही हाईपर मार्ट पर लोगों की भारी भीड़ नजर आयी।

