Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

छेड़छाड़:आरोप में युवक को पीटकर मार डाला

मुजफ्फरनगर। शहर में छेड़छाड़ और विरोध पर महिला से मारपीट करने के आरोप में युवक शेखर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। देर रात हुई वारदात के बाद सिसौली व खेड़ी सूंडियान में तनाव की स्थिति है, जिसके चलते दोनों जगह पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। युवक के परिजनों का कहना है कि लेनदेन के विवाद में हत्या की गई है। शेखर कस्बा सिसौली का रहने वाले था और वह सिसौली से सटे गांव खेड़ी सूडियान में गया था। वहां किसी बात को लेकर उसकी खेड़ी सूंडियान निवासी रामकुमार की पत्नी बिट्टू से कहासुनी हो गई।

रामकुमार पक्ष का आरोप है कि शेखर ने घर में घुसकर बिट्टू से छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। महिला के शोर मचाने पर पहुंचे रामकुमार व अन्य परिजनों ने शेखर को पीटा। सूचना पर एसओ भौराकलां टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल शेखर को सीएचसी शाहपुर भिजवाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

उसकी मौत की खबर से सिसौली में शेखर पक्ष में आक्रोश फैल गया। तनाव की स्थिति के मद्देनजर दोनों जगह पुलिस बल तैनात किया गया है। एसओ ने बताया कि रामकुमार पक्ष छेड़छाड़ का आरोप लगा रहा है, जबकि कुछ लोग इसे लेनदेन का विवाद बता रहे हैं। तहरीर आने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × three =