उत्तर प्रदेश

Meerut News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख के बेटे को मारी गोली, दोनों हमलावर मौके से हुए फरार

Meerut News: आज जिला मुख्यालय से करीब 35 किमी दूर थाना जानी क्षेत्र में सुबह ही बदमाशों ने बाफर गांव में पूर्व ब्लॉक प्रमुख के बेटे विकेंद्र को घर में घुसकर गोली मार दी। परिवार वालों ने घायल को केएमसी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां युलक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना पर एसएसपी व एसपी देहात समेत कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटे गए हैं। लेकिन अभी तक हमलावरों का कोई सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस जांच में सामने आया कि आपसी रंजिश को लेकर हत्या की गई है। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

मिली जानकारी के अनुसार बाफर गांव निवासी विकेंद्र उर्फ गौरी (40) घर में बैठकर चाय पी रहे थे। बताया जाता है कि आज सुबह बाइक सवार 2 युवक अनजान बनकर विकेंद्र के पास पहुंचे। विकेंद्र ने दोनों को चाय पिलाई उसके बाद उन्होंने विकेंद्र के सीने पर पिस्टल से गोली मार दी।

खून से लथपथ विकेंद्र के जमीन पर गिर गया और दोनों हमलावर मौके पर बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए। वहीं, लोगों ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे हाथ नहीं लग सके। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। घायल को परिवार के लोग केएमसी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई है। थाना प्रभारी संजय वर्मा ने बताया कि आपसी रंजिश को लेकर विकेंद्र को गोली मारी गई है। 4 साल पहले हुए एक हत्याकांड से जोड़कर इस घटना को देखा जा रहा है। थाना प्रभारी ने हमलावर मौके पर बाइक भी छोड़ भागे। 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + 2 =