वैश्विक

‘आप US को पढ़ लो, कानूनों के प्रावधानों पर बात करने आया ही नहीं हूं’- राकेश टिकैत

 ‘शिखर सम्मेलन’ कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने एंकर रुबिका लियाकत से कहा कि आप जा कर यूएस का हिस्ट्री पढ़ लो। मैं यहां कानूनों के प्रावधानों पर बात करने आया ही नहीं हूं। पलटवार करते हुए एंकर ने कहा कि जिन कानूनों से ऐतराज है वो पता तो होना ही चाहिए आपको।

एंकर ने कृषि कानून को हाथ में लेकर सवाल किया कि कहा लिखा हुआ है कि जमीन छीन ली जाएगी? जिसके जवाब में राकेश टिकैत ने कहा कि इसमें संशोधन की बात ही नहीं है उनकी नजर में सब सफेद है मेरे नजर में सब काले हैं फिर हम क्यों उस पर बात करें। लेकिन उनकी बात को एंकर ने नहीं माना उन्होंने कहा कि आप हमें जल्दी बताइए कि कौन से सेक्शन में लिखा है कि जमीन छीन ली जाएगी। जवाब देते हुए टिकैत ने कहा कि आप अमेरिका का पूरा हिस्ट्री पढ़ लो, आप को समझ में आ जाएगा।

बीकेयू नेता ने कहा कि मैं यहां पर कानूनों के प्रावधानों पर बात करने के लिए आया ही नहीं हूं। एंकर ने कहा कि जिस कानूनों पर आपको एतराज है कम से कम उस कानून के बारे में आपको जानकारी तो होनी ही चाहिए। पलटवार करते हुए टिकैत ने कहा कि आपकी सरकार में क्या पोस्ट है?

बताते चलें कि तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। पिछले लगभग 10 महीनों से किसान दिल्ली बॉर्डर पर बैठे हुए हैं। सरकार के साथ 11 दौर की वार्ता के बाद भी दोनों पक्ष के बीच कोई फैसला नहीं हो पाया। जिसके बाद से सरकार और किसानों के बीच डेडलॉक जारी है। दोनों ही पक्षों के बीच अंतिम बार वार्ता 22 जनवरी को हुई थी।

इधर हरियाणा के करनाल जिले में आंदोलनकारी किसानों पर शनिवार को हुए पुलिस के लाठीचार्ज के बाद एक किसान की मौत होने से सनसनी फैल गई। आरोप है कि यह किसान भी प्रदर्शन में शामिल था। पुलिस के गुस्से का शिकार होने के बाद रात को दिल का दौरा पड़ने से इसकी मौत हो गई। हालांकि, इस मामले में मृतक के परिजनों ने कुछ नहीं कहा है।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 10 =