फिल्मी चक्कर

‘कबीर सिंह’- बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘कबीर सिंह’ को बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग मिली है. फिल्म ने पहले ही दिन कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. ‘कबीर सिंह’ शाहिद कपूर की अब तक की सबसे बड़ी सोलो ओपनिंग हासिल करने वाली फिल्म है. इसने पहले दिन 20.21 करोड़ रुपए की कमाई की है. इससे पहले शाहिद कपूर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली सोलो फिल्म ‘शानदार’ थी. इसने पहले दिन करीब 13.10 करोड़ का कारोबार किया था|इस फिल्म के नाम दूसरा बड़ा रिकॉर्ड ये दर्ज हुआ है कि ये शाहिद कपूर की मल्टी स्टारर फिल्मों में भी सबसे ज्यादा ओपिनिंग हासिल करने वाली फिल्म बन गई है.

..इससे पहले संजय लीला भंसाली की ‘पद्मावत’ को सिनेमाघरों में लगभग 19 करोड़ रुपए की ओपनिंग मिली थी.शाहिद कपूर की ‘कबीर सिंह’ साल 2019 की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल करने वाली फिल्म भी बनी है. भारत 42.30 करोड़, कलंक 21.60 करोड़ और केसरी 21.06 करोड़ की ओपनिंग हासिल करने में सफल रही थी. इन फिल्मों के बाद अब शाहिद की ‘कबीर सिंह’ चौथे पायदान पर आ गई है. संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी ‘कबीर सिंह’ कियारा आडवाणी के करियर की दूसरी सबसे ज्यादा ओपनिंग हासिल करने वाली फिल्म बन गई है. इससे पहले उनकी फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ को बॉक्स ऑफिस पर 21.30 करोड़ रुपए की ओपनिंग मिली थी.इन सब के अलावा ‘कबीर सिंह’ इस साल नॉन हॉलीडे पर रिलीज़ होने वाली फिल्मों में पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है. इससे पहले ये रिकॉर्ड अजय देवगन की मल्टी स्टारर फिल्म ‘टोटल धमाल’ के नाम पर था. इस फिल्म ने पहले दिन 16.50 करोड़ रुपए की कमाई की थी.

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × four =