फिल्मी चक्कर

‘पति पत्नी और वो’: भूमि पेडनेकर की फिल्म

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ में नजर आएंगे, जो साल 1978 में आई बी.आर. चोपड़ा की इसी नाम की फिल्म का रीमेक है। प्रोडक्शन हाउस टी-सीरीज और बीआर स्टूडियोज ने हाल ही साझा किया कि वे कई फिल्मों पर डील करने के लिए साथ आ रहे हैं। दोनों की साझेदारी में बनी पहली फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ होगी। फिल्म में कार्तिक पहली बार भूमि और अनन्या के साथ नजर आएंगे। निर्माता भूषण कुमार, जूनो चोपड़ा और अभय चोपड़ा, जिन्होंने ‘भूतनाथ रिटर्न्स’ का निर्माण किया था, वे फिर से इस फिल्म के लिए साथ आने को लेकर खुश हैं। फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज करेंगे।

          अभिनेत्री भूमि पेडनेकर के फैंस के लिए खुशखबरी— 

भूमि जल्द ही अपनी नई फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ में एक ऐसी लड़की का किरदार निभा रहीं हैं जो बड़े शहर से है और आजकल की एक जवान लड़की है. इस फिल्म में भूमि जिस किरदार को निभा रहीं हैं वह उनके उम्र के भी काफी करीब है.भूमि ने एक बयान में कहा, “पति पत्नी और वो’ में मैं जिस किरदार को निभा रहीं हूं, वह असल जिंदगी में मैं जो हूं उसके काफी करीब है. वह बहुत ही ज्यादा आत्मविश्वासी है. लोगों पर उसका प्रभाव रहेगा.”भूमि ने आगे कहा कि वह एक जवान लड़की है, वह महत्वाकांक्षी है, वह जिंदगी में कुछ बड़ा करना चाहती है. उसकी यही सारी खासियत मेरे काफी करीब है.

मुझे लगता है कि मैं असल जिंदगी में कैसी हूं, यह लोगों को पहली बार देखने को मिलेगा.मुदस्सर अजीज फिल्म के निर्देशक हैं और इसके निर्माता भूषण कुमार हैं. फिल्म में भमि के साथ कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडेय भी हैं.‘पति पत्नी और वो’ के अलावा भूमि अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म ‘बाला’ में भी नजर आने वाली हैं. फिल्म ‘स्त्री’ के निर्देशक अमर कौशिक की आने वाली फिल्म ‘बाला’ भी एक छोटे शहर की कहानी है.  फिल्म की कहानी एक ऐसे लड़के-लड़की की है जिससे समाज के तानों का सामना करना पड़ता है. लड़के के बाल समय से पहले झड़ गए हैं जबकि लड़की अपनी त्वचा के रंग के कारण समाज के तानों का शिकार होती है.
फिल्म लुका छिपी को लेकर सुर्खियों में रहने वाले बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन, चंकी पान्डे की बेटी अनन्या पांडे और एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर के साथ फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ की रिमेक को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में कार्तिक और अनन्या को रोमांस देखने को मिलेगा। फिल्म कि रिलीजिंग डेट सामने आ गई है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करके फिल्म की रिलीज को सामने लाया हैं। तरण के ट्वीट के मुताबिक पति पत्नी और वो की रीमेक फिल्म साल 2020 में 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस ट्वीट के बार दर्शकों को भी पता चल गया है कि कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘पति, पत्नी और वो’ 10 जनवरी 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 

 

कौशिक ने कहा, ‘‘ हमें लगा कि आयुष्मान और भूमि फिल्म के लिए एकदम सही हैं. उन्होंने दो फिल्मों में एकसाथ काम किया है और सामाजिक मुद्दों को रेखांकित किया है. उनके साथ काम करने से हमें लगा कि हम लोगों को ऐसी कहानी की ओर आकर्षित कर पाएंगे.’’इसके अलावा निर्देशक कौशिक के अपनी फिल्म ‘स्त्री’ का सीक्वल बनाने का भी इरादा है.उन्होंने कहा, ‘‘अगले साल इस पर काम शुरू हो सकता है. ‘स्त्री2’ को लेकर हमारे पास कुछ योजनाएं हैं. हालांकि हम कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते. ‘स्त्री2’ से लोगों को काफी उम्मीदें हैं, इसलिए हमें अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा.’

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − 4 =