ककरौली पुलिस और बदमाशों में जबरदस्त मुठभेड़


२५ हजार के इनामी को लगी गोली
पुलिस पार्टी ने भी जवाबी फायरिंग की तो एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसके दो साथी बदमाश मोटरसाइकिल छोड़कर जंगल के रास्ते भाग गए । पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया और अस्पताल पहुंचाया पुलिस पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम मोहम्मद शानू उर्फ़ शान मोहम्मद निवासी इस्लामनगर थाना लिसाड़ी गेट मेरठ होना बताया। पुलिस ने बताया की पकड़े गए इस बदमाश पर २५ हजार रुपये का इनाम भी घोषित है। बताया गया कि दो सप्ताह पहले इसने अपने साथियों के साथ मोटर साइकिल व मोबाइल फोन लूट लिया था। पुलिस ने लूटी गई मोटर साइकिल, एक मोबाइल फोन, एक तमंचा, कारतूस आदि बरामद किए हैं। पुलिस के आलाधिकारियों ने बताआ कि घायल बदमाश एक शातिर लुटेरा है जिसके ऊपर एक दर्जन से अधिक लूट, व अन्य गंभीर अभियोग पंजीकृत है इसके भाग गए साथियों की तलाश की जा रही है थाना पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के खिलाफ सम्बंधित मामले में कार्यवाही शुरू कर फरार बदमाशों की तलाश में भाग दौड़ शुरू कर दी है ।।

