उत्तर प्रदेश

Lucknow News: महाराष्ट्र कैडर का फर्जी IPS राजीव गिरफ्तार, 5.743 किलो ग्राम सोना बरामद

Lucknow News: अलीगंज के रहने वाले राजीव नाम के एक फर्जी IPS को यूपी STF ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 5.743 किलो ग्राम सोना बरामद हुआ है, जिसकी कीमत करीब 3 करोड़ बताई जा रही है। आरोपी ने महाराष्ट्र कैडर का IPS अधिकारी बनकर मोहन श्याम कल्याण दास ज्वेलर्स से करोड़ों रुपये के सोने के आभूषणों की ठगी की थी।

STF की पूछताछ में आरोपी ने बताया की 2003 में। उसकी मां अपनी सहेली के साथ मोहन श्याम कल्याण दास ज्वेलर्स के यहां आभूषण खरीदने जाया करती थी। धीरे धीरे वह भी 2005 में मोहन श्याम कल्याण दास की दुकान पर आने-जाने लगा। उसके पिता पुलिस विभाग में कार्यरत थे और सीतापुर में साल 2014 में रिटायर हुए हैं। कुछ समय बाद वह अपने आप को महाराष्ट्र कैडर का आईपीएस अधिकारी बताने लगा, जिसके कारण मोहन श्याम कल्याण ज्वेलर्स गोल मार्केट महानगर के मालिक नितेश रस्तोगी से इसकी दोस्ती हो गई।

उसने 2020 के जुलाई में 70 लाख और फिर दिसंबर में 1.95 करोड़ के स्वर्ण आभूषण खरीदे। इसके लिए आरोपी ने दुकान मालिक को सात अलग-अलग चेक दिए, लेकिन चेक न लगने का बहाना करता रहा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 10 =