Yo Yo Honey Singh पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ने का आरोप
दिल्ली की एक अदालत ने गायक हिरदेश सिंह उर्फ Yo Yo Honey Singh की पत्नी को उनके ससुराल से सामान ले जाने की अनुमति दे दी है। कोर्ट ने यह भी कहा है कि इस दौरान दंपती किसी भी तरह की गलत बयानबाजी में शामिल न हों। मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट तानिया सिंह ने पहले तो एक घंटे से ज्यादा हनी सिंह और उनकी पत्नी की एक कमरे में काउंसलिंग की। बाद में फैसला सुनाते हुए उन्होंने कहा, ‘हे भगवान, इनके साथ इंसाफ करने की हिम्मत देना।’
गायक हनी सिंह की पत्नी ने उनपर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। शुक्रवार को कोर्ट में हनी सिंह भी पेश हुए थे। इससे पहले की सुनवाई में जज ने कहा था कि गायक को कार्यवाही में शामिल होना होगा क्योंकि कानून से बड़ा कोई नहीं है। इसके अलावा कोर्ट पहले ही कह चुका है कि हनी सिंह अपनी पत्नी से संपर्क नहीं करेंगे।
हनी सिंह ने पत्नी के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- बेबुनियाद है उनका हर शब्द