संपादकीय विशेषMuzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Kisan Maha Panchayat: टिकैत परिवार की प्रतिष्ठा – भारी तादाद में किसानों का पहुंचना शुरू हुआ, जाने अब तक क्या हुआ?

Kisan Maha Panchayat: मुजफ्फरनगर। पांच सितंबर को किसानों की महापंचायत में लाखों किसानों की भीड जुटेगी। इनमे यूपी के साथ हरियाणा और पंजाब से भी बडी संख्या में किसानों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है। ऐसे में तमाम स्थानों पर हरी टोपी वाले नजर आने लगे हैं। इसके साथ ही लंगरों में भी किसान दिख रहे हैं। बडी संख्या में महिलाएं भी इस महापंचायत की साक्षी होंगी। हालांकि लगातार बारिश का मौसम महापंचायत में खलनायक बना हुआ हैं।

किसानों की महापंचायत की तैयारी जोरों पर हैं। भकियू का दावा है कि आठ से ज्यादा राज्यों के किसान महापंचायत में आएंगे। संयुक्त किसान मोर्चा के तमाम नेताओं की मौजूदगी में आंदोलन को रफ्तार देने की रणनीति बनाएंगे। इस महापंचायत पर तमाम सियासी नजरें भी टिकी हैं। भाकियू अध्यक्ष चौ नरेश टिकैत इसे धर्मयुद्ध की संज्ञा दे चुके हैं। तमाम गैर भाजपाई राजनीतिक दल भी इस महापंचायत में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से जुटे हैं। एक अर्से बाद होने वाले मजमे में टिकैत परिवार की प्रतिष्ठा भी इस महापंचायत से जुडी है।

भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत का कहना है कि किसान हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। सरकार बात नहीं करना चाहती। ऐसे में आंदोलन लंबा चलेगा और किसानों को बलिदान देना पड़ेगा। इसे लेकर महापंचायत में बडा फैसला हो सकता है। उनका कहना है कि किसानों की एकजुटता से ही जीत मिल सकती है। उनका कहना है कि किसान अपनी धरती की रक्षा की लडाई लड रहे हैं। वे नहीं समझे तो खेती छिन जाएगी और एक दिन ऐसा भी आएगा, जब चूल्हों पर भी टैक्स लगेगा। महापंचायत में मोर्चा रणनीति की घोषणा करेगा। इसके बाद जैसे होगा आंदोलन को आगे बढाया जाएगा।

तमाम राजनीतिक दलों के सहयोग को लेकर भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि किसानों के लिए जो कुछ करना चाहे उसका स्वागत है, पर राजनीति लोगों का मंच नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाकियू अराजनीतिक है और भविष्य में कभी चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगे। महापंचायत में राजनीति में आने का कोई फैसला नहीं होगा। वहां भाजपा का विरोध करने का फैसला होगा तो अन्य फैसले संयुक्त किसान मोर्चा लेगा। यह अलग बात है कि भाकियू व रालोद का गठजोड इस समय चरम पर है।

यूपी में बाराबंकी, सीतापुर व पश्चिम उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों के अलावा पंजाब के किसान महापंचायत के लिए पहुंचना शुरू हो गए हैं। दूसरी ओर हाई अलर्ट के बीच तमाम अधिकारी भी आज मोर्चा संभाल चुके हैं। महापंचायत मुजफ्फरनगर के चप्पे-चप्पे पर तैनात होगी पुलिस, सीसीटीवी और ड्रोन से रखी जाएगी नजर। एसएसपी अभिषेक यादव व बड़े अधिकारी लगातार गतिविधियों पर नजर रखे हैं। आसपास के जनपदो से पुलिस फोर्स आनी आरम्भ हो चुकी है।

हालांकि बारिश लगातार इस महापंचायत के लिए मुसीबत पैदा कर रही है। भारतीय किसान यूनियन की कल ५ सितंबर को होने वाली किसान महापंचायत रैली स्थल राजकीय मैदान बारिश से भर जाने पर भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता पानी सोखने में लगे हैं। मिट्टी की दलदल हो जाने के बाद वहां अब राक्खी डलवाकर स्थिति को संभालने का प्रयास किया जा रहा है। पार्किंग की व्यवस्था पहले ही घोषित की जा चुकी है। भाकियू नेता आज इसकी तैयारियां को अंतिम रूप देने में जुटे रहे।

किसान महापंचायत की तैयारी पूरी, उमडेगा जनसैलाब

5 Min 3 |मुजफ्फरनगर। कृषि कानूनों के विरोध मे नगर के जीआईसी ग्राउंड में 5 सितंबर 2021 को होने वाली किसान महापंचायत की सफलता के लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां की रही हैं। भाकियू कार्यकर्ताओं द्वारा राजकीय इंटर कालेज के मैदान मे होने वाली महापंचायत की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के साथ जीआईसी मैदान मे एकत्रित हुआ बरसात का पानी भी मशीनो द्वारा व कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा बाल्टियों से मंच के सामने से पानी हटाया जा रहा है।

रैली मे सम्मलित होने के लिए पहुंचे विभिन्न किसान संगठनो के कार्यकर्ता जाति धर्म को भुलाकर एकजुटता के साथ सेवा व समर्पण भाव से विभिन्न व्यवस्थाओं को दुरूस्त कराने मे जुटे हैं।

उल्लेखनीय है कि तीन कृषि कानूनों के विरोध मे 5 सितंबर दिन रविवार को जीआईसी मैदान में बडी संख्या मे किसानो का जमावडा होगा। रविवार को होने वाली किसान महापंचायत में शामिल होने के लिए कई राज्यों से किसान पहुंचने शुरू हो गए हैं। महापंचायत के मददेनजर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा का भारी इंतजाम किया है। पुलिस के साथ-साथ अर्धसैनिक बलों की भी तैनाती की गई है। इतना ही नही जिला पुलिस प्रशासन द्वारा जनपद मे पूर्व मे रहे पुलिस अधिकारियो को भी बुलवाया गया है। उक्त सभी अधिकारी यहां आ चुके हैं। सम्भवतः महापंचायत के जरिये भाकियू की मंशा केन्द्र सरकार को अपनी राजनीतिक ताकत का अहसास कराने की है।

जीआईसी के पूरे मैदान को हरे रंग के वाटरप्रुफ टैंट से सजाया गया है। वहीं दूसरी और महापंचायत को सफल बनाने के लिए भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत,प्रवक्ता राकेश टिकैत और टिकैत परिवार के सभी सदस्य व वरिष्ठ पदाधिकारी अलग-अलग स्थानों पर बैठकें कर चुके हैं। भाकियू अध्यक्ष व बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत महापंचायत की सफलता के लिए खाप चौधरियों से सम्पर्क साध रहे हैं।

किसान मोर्चा के नेता भी रैली की सफलता के लिए जोर लगा रहे हैं। बताया जाता है कि दिल्ली बॉर्डर पर डटे संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी भी महापंचायत को लेकर पूरी तरह सक्रिय हैं।

भाकियू अध्यक्ष चौ.नरेश टिकैत के आहवान पर कई राज्यों के किसान महापंचायत मे शामिल होंगे। जिनमें महाराष्ट्र, बिहार, पूर्वांचल, बंगाल,हरियाणा,तेलंगना,राजस्थान, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश और पूर्वांचल के किसान बडी संख्या मे शामिल हो रहे हैं। बीती शाम से बाहर से किसानो का आममन जारी है। विभिन्न जनपदों एवं राज्यो से किसान पहुंंच रहे हैं। जिनके भोजन,चाय,नाश्ता तथा ठहरने आदि की व्यवस्था महावीर चौक स्थित भाकियू कार्यालय,सरकूलर रोड स्थित रालोद कार्यालय,चौ.छोटूराम इण्टर कॉलेज,रोडवेज बस स्टैण्ड के समीप गुरूद्वारा में,जीआईसी इंण्टर कॉलेज तथा भाकियू प्रवक्ता चौ.राकेश टिकैत के सरकूलर रोड स्थित आवास पर बाहर से आने वाले मेहमान किसानों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। किसान महापंचायत मे जाति व धर्म को भुलाकर भारी संख्या मे ंलोग शामिल रहेंगे।

किसान महापंचायत को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जीआईसी मैदान की सुरक्षा मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। विदित हो कि राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान मे कल होने वाली महापंचायत को लेकर पुलिस अधिकारी पुख्ता सुरक्षा के इंतजाम मे जुटे हुए हैं। बीते दिन एडीजी मेरठ जोन राजीव सब्बरवाल ने पंचायत स्थल,रेलवे स्टेशन पर बनाई गई पार्किग का निरीक्षण किया है। इसके साथ ही पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक करके सुरक्षा व्यवस्था बनाने पर भी विचार-विमर्श किया।

महापंचायत स्थल पर पुलिस,पीएसी,आरआरएफ,अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात रहेंगे। डीआईजी सहारनपुर परिक्षेत्र डा.प्रीतेन्द्र सिह,मंडलायुक्त के साथ एसएसपी अभिषेक यादव,एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय,एडीएम प्रशासन अमित कुमार,एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय,एसडीएम सदर दीपक कुमार,सीओ सिटी कुलदीप कुमार आदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी लगातार स्थिती का जायजा ले रहे हैं।

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- drsanjaykagarwal@gmail.com

Dr. S.K. Agarwal has 412 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 3 =